Author: milanbijapur
रायपुर। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस इस वर्ष सोमवार, 26 जनवरी को मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानीवासियों और पर्यटकों के लिए वन विभाग ने एक सुखद निर्णय लिया है। राजधानी रायपुर के समीप स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नंदनवन जंगल सफारी सोमवार होने के बावजूद आम जनता के लिए खुली रहेगी। आमतौर पर नंदनवन जंगल सफारी प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण बंद रहती है, लेकिन गणतंत्र दिवस पर लोगों की छुट्टी और पारिवारिक भ्रमण की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने इस व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया है। विभाग को उम्मीद है कि इस विशेष अवसर पर…
महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ ने पुरानी बस्ती थाना प्रभारी से मिलकर समस्याओं से कराया अवगत
रायपुर। महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ का प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष विमल बाफना के नेतृत्व में पुरानी बस्ती थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह से मिलकर लाखे नगर ढाल के व्यापारियों को होने वाली परेशानी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान संघ के द्वारा थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। व्यापारियों ने बताया कि बढ़ते अपराध के चलते व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, ठेले – खोमचे वालों की आड में सामाजिक तत्वों का जमावड़ा यहां हमेशा लगे रहता है जिस पर कड़ी कार्यवाही करने का आग्रह किया गया। इसके…
Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर 31 CBI अफसरों को मिलेगा सम्मान, सूची में कई बड़े नाम शामिल
Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) के कुल 31 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा) और पुलिस पदक (सराहनीय सेवा) से सम्मानित किया गया है। CBI द्वारा 25 जनवरी 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 6 अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया, जिनमें IPS अधिकारी चंद्रशेखर वेणुगोपल, अमित श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा सहित विभिन्न रैंकों के अधिकारी शामिल हैं, जबकि 25 अधिकारियों/कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से नवाज़ा गया है, जिनमें IPS, पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक, हेड कांस्टेबल और…
Aaj Ka Panchang 25 january 2026: माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि, दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण
Aaj Ka Panchang 25 january 2026: 25 जनवरी 2026 को माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन रथ सप्तमी का पावन पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस तिथि पर रेवती नक्षत्र और सिद्ध योग का शुभ संयोग बन रहा है। रविवार होने के कारण सूर्यदेव की आराधना का विशेष फल प्राप्त होता है। आज का पंचांग : Aaj Ka Panchang 25 january 2026 संवत और मास विवरण विक्रम संवत: 2082 (कालयुक्त) शक संवत: 1947 (विश्वावसु) मास (पूर्णिमांत): माघ मास (अमांत): माघ तिथि का…
Aaj ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 25 जनवरी का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
Aaj ka Rashifal 25 January 2026: ग्रहों की स्थिति- शनि और चंद्रमा मीन राशि में। गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल मकर राशि में और राहु कुंभ राशि के गोचर में हैं। आज ग्रहों की चाल का सीधा असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है तो कुछ को स्वास्थ्य, धन और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। शनि, चंद्रमा, गुरु, राहु-केतु और अन्य ग्रहों की स्थिति से आज का दिन कई उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। मेष राशि: आज सिर दर्द, आंखों…
कांग्रेस ने जारी की 6 राज्यों के पर्यवेक्षकों की सूची, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम को मिली बड़ी जिम्मेदारी
रायपुर। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत AICC ने 6 राज्यों के पर्यवेक्षकों की सूची जारी कर दी है। जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम का भी नाम शामिल है। पूर्व मंत्री मोहन मरकाम को केंद्रीय नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के AICC ऑब्जर्वर के रूप में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने डीसीसी अध्यक्षों के चयन के लिए निम्नलिखित राज्यों में संगठन सृजन अभियान के हिस्से के रूप में एआईसीसी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के प्रस्तावों को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। प्रक्रिया को पूरा करने के लिए प्रत्येक पर्यवेक्षक को पीसीसी पर्यवेक्षकों के साथ…
भिलाई। औद्योगिक क्षेत्र भिलाई के स्पंज आयरन प्लांट सिसकॉल में एक गंभीर हादसा हुआ, जिसमें एक कर्मचारी की मेटल लिफ्टिंग के दौरान मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लेखराम कौशल के रूप में हुई, जो प्लांट में फ़ीटर के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, कंपनी में फर्स्ट शिफ्ट में काम करने आया गणेश नगर, वार्ड- 5, जामुल निवासी लेखराम कौशल (34 वर्षीय) सुबद 6:30 के आस-पास हादसे का शिकार हुआ। बताया जा रहा है कि क्रेन से लोहे का सामान हटाते वक्त लेखराम अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया, जिसके बाद भारी जॉब गिरने से उसके…
00 मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए स्वयं हेलमेट पहनकर चलाई स्कूटी 00 मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत 12 मार्ग में 12 नवीन बसों का शुभारंभ और रायपुर के पंडरी में आधुनिक लाइसेंस सेंटर कार्यालय भवन पंडरी का हुआ भूमिपूजन रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जन जागरूकता से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। यातायात नियमों के प्रति सजगता ही हमें जनहानि से बचा…
फिल्म निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को मिलेगी पहचान, सीएम साय और सांसद अग्रवाल ने 150 करोड़ से बनने वाले चित्रोत्पला फिल्म सिटी का किया भूमि पूजन
रायपुर। छत्तीसगढ़ का बरसों पुराना सपना आज साकार हो गया है। चित्रोत्पला फिल्म सिटी तथा ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर के निर्माण से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को देश और दुनिया में एक नई पहचान मिलेगी। इस महत्वाकांक्षी पहल के माध्यम से छत्तीसगढ़ न केवल फिल्म निर्माण और सांस्कृतिक आयोजनों का एक प्रमुख केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर होगा, बल्कि यह परियोजना राज्य की रचनात्मक अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करेगी। चित्रोत्पला फिल्म सिटी और ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर के निर्माण से स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा, निवेश के नए अवसर सृजित होंगे और…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 25 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि पर्यटन न केवल देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार है, बल्कि यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम भी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पर्यटन के माध्यम से लोगों को स्थानीय संस्कृति, भौगोलिक विविधता, प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक एवं अद्भुत स्थलों से परिचित होने का अवसर मिलता है। साथ ही यह क्षेत्र हजारों परिवारों…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
