Author: milanbijapur
00 30 जनवरी से 6 फरवरी तक हर वितरण केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ व्दारा ऊर्जा संरक्षण एवं विद्युत सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्यभर में विविध आयोजन होंगे। 30 जनवरी से 6 फरवरी तक राज्यभर के 660 विद्युत कार्यालयों में विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम होंगे। साथ ही हर क्षेत्रीय कार्यालय स्कूल-कालेजों में भी निबंध, चित्रकला, नारा लेखन, क्विज, नाटक जैसे आयोजन कराएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी…
ODOC: अमित शाह ने की ‘एक जनपद-एक व्यंजन” योजना की शुरुआत, यूपी के हर जिले के पारंपरिक खाने को मिलेगी अलग पहचान
UP News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ (ODOC) योजना की शुरुआत की। इसका मकसद राज्य के ‘एक जिला-एक उत्पाद’ (ODOC) कार्यक्रम की तर्ज पर हर जिले के पारंपरिक खाने-पीने की खास चीजों को एक अलग पहचान देना है। पारंपरिक ‘रेसिपी’ को बढ़ावा देना योजना का मकसद ओडीओसी योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर यहां राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की गई। ओडीओपी योजना ने उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मदद की है। एक अधिकारी ने बताया कि…
स्पोर्ट्स डेस्क : चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। IPL 2026 का आगाज 26 मार्च से होने वाला है और इससे पहले झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें धोनी नेट्स में बल्लेबाज़ी अभ्यास के लिए पैड पहनते नजर आ रहे हैं। नेट्स में दिखा धोनी का फोकस JSCA द्वारा शेयर किए गए वीडियो में एमएस धोनी पूरी तैयारी के साथ नेट सेशन के लिए उतरते दिखते हैं। इसी क्लिप में वह झारखंड क्रिकेट से जुड़े पूर्व मानद सचिव…
फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल में दिखी परेड, पदक अलंकरण व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की भव्य झलक
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण रायपुर। राजधानी रायपुर में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भव्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड, रायपुर में प्रात: 9 बजे से आयोजित होगा, जहां राज्यपाल श्री रमेन डेका ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। आज पुलिस परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई, जिसमें मार्च-पास्ट, पदक अलंकरण, गार्ड ऑफ ऑनर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप से परखा गया। रिहर्सल के दौरान सभी गतिविधियां निर्धारित मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार संचालित की गईं।…
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में रायपुर के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने सौजन्य मुलाकात की। पुलिस आयुक्त ने राज्यपाल को कानून व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों की जानकारी दी। राज्यपाल डेका ने उन्हें जनभावनाओं के अनुरूप बेहतर शान्ति और कानून-व्यवस्था बनाने रखने की शुभकामनाएं दी।
रायपुर। राज्य सरकार ने भाजपा नेता शकील अहमद को छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ विकास अभिकरण का सदस्य नियुक्त है। अहमद को अधिवक्ता हामीद हुसैन की जगह अभिकरण में सदस्य बनाया गया है जिसे कांग्रेस की पिछली सरकार ने नियुक्त किया था।
ब्रेकिंग : फिर खून से सनी NH – 30, स्कॉर्पियो और बोलेरो में हुई जबरदस्त टक्कर, 2 की मौत,12 घायल…
कांकेर। नेशनल हाइवे-30 पर स्कॉर्पियो और बोलेरो वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार से आ रहे दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहनों में कई लोग सवार थे, जो टक्कर के बाद गाड़ियों में फंस गए। सूचना मिलते ही स्थानीय…
कथा के दौरान छलका कथावाचक युवराज पांडे का दर्द, सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, कहा – गलती इतनी है कि हम छत्तीसगढ़िया हैं……
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कथावाचक युवराज पांडे ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि गलती बस इतनी है कि हम छत्तीसगढ़िया हैं। दरअसल कथावाचक युवराज पांडे का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़िया होने का दर्द बयां किया। कथावाचक युवराज का ये वीडियो कथा के दौरान का है, जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं कि बड़े दुख की बात है… इतनी भीड़ है, इतनी पब्लिक है, लेकिन सुरक्षा करने के लिए दो पुलिसकर्मी भी नहीं खड़े हैं। ये दुर्भाग्य की बात है… इतनी भीड़ प्रशासन को नहीं दिख रही है। उन्होंने आगे कहा…
ब्रेकिंग : 3 नोडल अधिकारीयों पर गिरी निलंबन की गाज, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला…!!
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में धान उपार्जन केंद्र में लापरवाही बरतने वाले तीन नोडल अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिले के अलग-अलग केंद्र में की गई है। कलेक्टर बीएस उइके ने धान उपार्जन केंद्र पोखरा, विकासखंड फिंगेश्वर के निरीक्षण नोडल अधिकारी नियुक्त उज्जवल शर्मा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को कार्य में गंभीर लापरवाही के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार शर्मा को किसानों के आवेदनों के संदर्भ में धान का भौतिक सत्यापन करने तथा संबंधित फोटोग्राफ्स अपलोड करने का दायित्व सौंपा गया था। जांच में यह पाया गया…
47 लाख के इनामी 9 हार्डकोर नक्सलियों ने हथियारों समेत किया आत्मसमर्पण, नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता
धमतरी। जिले के लिए इन दिनों नक्सल विरोधी अभियान के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ। शासन द्वारा प्रतिबंधित माओवादी संगठन उड़ीसा राज्य कमेटी के अंतर्गत धमतरी–गरियाबंद–नुआपाड़ा डिवीजन की नगरी एरिया कमेटी, सीतानदी एरिया कमेटी, मैनपुर एलजीएस एवं गोबरा एलओएस से जुड़े कुल 09 हार्डकोर नक्सलियों ने अपने धारित हथियारों के साथ धमतरी एसपी कार्यालय में आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण की यह कार्रवाई आईजी रायपुर अमरेश मिश्रा के निर्देशन एवं एसपी धमतरी सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व में संपन्न हुई। आत्मसमर्पित नक्सलियों पर कुल 47 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इस दौरान इंसास, एसएलआर, कार्बाइन, भरमार सहित 5 स्वचालित…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
