Author: milanbijapur

बिलासपुर , 22 जनवरी। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए बुधवार का दिन खास रहा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अंतर्गत आयोजित बीएससी होम साइंस प्रथम सेमेस्टर (NEP) परीक्षा सत्र 2025–26 का परिणाम 21 जनवरी को घोषित कर दिया गया। इसी के साथ एनईपी के अंतर्गत आयोजित परीक्षाओं का अंतिम चरण भी संपन्न हो गया। परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ए. डी. एन. वाजपेयी ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति आधारित शिक्षा प्रणाली विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परीक्षा परिणाम…

Read More

रायपुर। रायपुर में 28 से 30 जनवरी तक 16वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, जोरा परिसर में होगी। इसे पैरा एथलेटिक्स एसोसिएशन और रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों में छिपी प्रतिभा को सामने लाना और उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों में अपार क्षमता है, बस उन्हें मंच और अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है।…

Read More

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह छत्तीसगढ़ी में गाना गाते हुए लोगों को दिल्ली जाकर डीलिस्टिंग की मांग करने का न्योता दे रहे हैं। 1 मिनट 27 सेकेंड के इस वीडियो में रवि भगत गाते हैं: “चलो जाबो रे दिल्ली भाई, डीलिस्टिंग के लड़े लड़ाई…” उन्होंने अपने अंदाज में लोगों से 24 मई को दिल्ली के रामलीला मैदान में इकट्ठा होकर डीलिस्टिंग की मांग करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि इस आंदोलन का उद्देश्य धर्मांतरित हुए लोगों…

Read More

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित शांति सरोवर में आयोजित पुलिस मितान सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रोड सेफ्टी जागरूकता में पुलिस मितान अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पुलिस मितान नागरिकों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक करने के साथ-साथ गांवों एवं मोहल्लों में पुलिस के रिस्पॉन्स टाइम को भी बेहतर बनाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने पुलिस मितान एप की लॉन्चिंग भी की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में “मितान” बनाने की एक सुंदर और मानवीय परम्परा रही है। आप सभी ने पुलिस…

Read More

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के भाटापारा क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक खौफनाक औद्योगिक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। भाटापारा के ग्राम बकुलाही स्थित रियल इस्पात स्टील प्लांट में डीएससी कोल कीलन में अचानक हुए जबरदस्त ब्लास्ट से प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे 4 मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ब्लास्ट इतना तेज था कि आसपास काम कर रहे मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। धमाके के साथ गर्म कोयले और आग के गुबार ने पूरे प्लेटफॉर्म को अपनी चपेट में ले लिया। कई मजदूर बुरी तरह झुलस गए, जिनकी चीख-पुकार से…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गणतंत्र दिवस को उत्साह से मनाने की तैयारियां चल रही है। रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 26 जनवरी को राज्यपाल रामेन डेका तिरंगा फहराएंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। वहीं, डिप्टी सीएम अरुण साव बस्तर, डिप्टी सीएम विजय शर्मा सरगुजा जिला मुख्यालय में झंडा फहराएंगे। जानिए कौन सा नेता कहां फहराएगा तिरंगा

Read More

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साइंस कॉलेज ग्राउंड रायपुर में अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज द्वारा आयोजित शहीद शिरोमणि गैंदसिंह के 201वें शहादत दिवस एवं श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने महान जनजातीय नायक और स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत शहीद गैंदसिंह को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने नया रायपुर में शहीद गैंदसिंह के नाम पर चौक के नामकरण और मूर्ति स्थापना, चंगोराभाटा स्थित समाज के सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार तथा बालोद जिले के देवरी, कांकेर जिले के मरकाटोला, दानीटोला, नगरी, डोंगरगांव और बस्तर जिले के भानपुरी व करूटोला में हल्बा समाज…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके साथ ही 23 जनवरी से इस व्यवस्था के लागू होने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार रायपुर जिले को दो हिस्सों—शहर और ग्रामीण—में विभाजित किया गया है। रायपुर शहर क्षेत्र के कुल 21 थाने पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत शामिल किए गए हैं, जबकि विधानसभा थाना, माना थाना और राखी थाना ग्रामीण क्षेत्र में रखे गए हैं। इस फैसले के बाद शहर की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक निर्णय प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद जताई जा…

Read More

रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका की पहल पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में स्थापित महान संत, समाज सुधारक और सांस्कृतिक चेतना के प्रणेता श्रीमंत शंकरदेव के विचारों, दर्शन और साहित्य को समर्पित शोध संस्थान का भव्य लोकार्पण आज गरिमामय समारोह में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल श्री रमेन डेका ने की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा, डॉ. कृष्ण गोपाल जी सह-सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सहित शिक्षा जगत के विद्वान, शोधार्थी, युवा वर्ग तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसके साथ ही पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ तथा पं. रविशंकर शुक्ल…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के तत्वावधान में साइंस कॉलेज ग्राउंड रायपुर में आयोजित शहीद शिरोमणि गैंदसिंह के 201वें शहादत दिवस एवं श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने महान जनजातीय नायक एवं स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत शहीद गैंदसिंह का पुण्य स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद गैंदसिंह के सम्मान में नया रायपुर में चौक के नामकरण एवं मूर्ति स्थापना, चंगोराभाटा स्थित समाज के सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार, तथा बालोद जिले के देवरी, कांकेर जिले के मरकाटोला, दानीटोला, नगरी, डोंगरगांव…

Read More