Author: milanbijapur
छत्तीसगढ़ का शिमला मैनपाट को पर्यटन के क्षेत्र में मिलेगा नया आयाम: बनेगा पर्यटकों के लिए सर्वसुविधायुक्त आवासीय परिसर….
रायपुर: मैनपाट जिसे छत्तीसगढ़ का शिमला कहा जाता है, अपनी वादियों, झरनों और हरियाली से भरपूर प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। छत्तीसगढ़ का ‘शिमला’ नाम से प्रसिद्ध मैनपाट में पर्यटन सुविधाओं और आवासीय विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य सरकार द्वारा मैनपाट में 4.80 हेक्टर (12 एकड़) भूमि अटल विहार योजना हेतु छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को आवंटित की गई है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने बताया कि इस भूमि पर आधुनिक एवं बहुउपयोगी पर्यटन, आवासीय परिसर का निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। प्राकृतिक परिवेश…
25 जनवरी को मनाया जाएगा 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस: “मेरा भारत, मेरा वोट” थीम पर होंगे विविध कार्यक्रम……
रायपुर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 जनवरी को पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters’ Day) पूरे उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम “मेरा भारत, मेरा वोट” निर्धारित की गई है, जिसका उद्देश्य लोकतंत्र को सशक्त बनाते हुए नागरिकों, विशेषकर युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता एवं सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करना है।इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा परिपत्र जारी कर दी गई है। जारी परिपत्र के अनुसार 25 जनवरी 2026 को…
Aaj Ka Panchang 22 january 2026: माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि, जानें! आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 22 january 2026: 22 जनवरी 2026, गुरुवार को माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन शतभिषा नक्षत्र और वरीयान योग का शुभ संयोग बन रहा है। चंद्रमा कुंभ राशि में संचरण करेंगे, जिससे विचारों में स्पष्टता और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। गुरुवार होने के कारण यह दिन धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ और शुभ संकल्पों के लिए उपयुक्त माना जा रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:12 बजे से 12:54 बजे तक रहेगा। वहीं राहुकाल दोपहर 1:53 बजे से 3:12 बजे तक रहेगा, इस दौरान किसी…
Aaj Ka Rashifal 22 January 2026: नमस्कार ! जहाँ हम प्रतिदिन आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल लेकर आते हैं। जानिए ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगी। करियर, नौकरी, व्यापार में लाभ या हानि, पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध और स्वास्थ्य की स्थिति पर ज्योतिषीय विश्लेषण प्राप्त करें। साथ ही जानें आज के लकी नंबर और लकी कलर जो आपके दिन को दिशा देंगे और सही निर्णय लेने में आपकी सहायता करेंगे। 1. मेष राशि का राशिफल (21 मार्च- 20 अप्रैल) अतिरिक्त खर्चों में कटौती कर सेविंग्स पर ध्यान दें। फिजियोथेरेपी और हेल्दी डाइट से दर्द…
Breaking : बीजापुर में नक्सलियों का आतंक! पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या, लोगों में खौफ का माहौल
बीजापुर :छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां पामेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कावरगट्टा गांव में नक्सलियों ने एक बार फिर दहशत फैलाने वाली वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने ग्राम कंचाल निवासी एवं पूर्व सरपंच भीमा मडकम की खेत में गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि भीमा मडकम हाल ही में दंतेवाड़ा जिले के बचेली से अपने गांव लौटा था। इसी दौरान खेत में मौजूद होने पर पहले से घात लगाए नक्सलियों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए।…
ICC ODI Rankings : न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में इतिहास रचते हुए नंबर एक बल्लेबाज की कुर्सी पर कब्जा किया है। मिचेल ने अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 845 अंक के साथ हासिल की है। पिछले सप्ताह मिचेल दूसरे नंबर पर थे और केवल कुछ अंक से विराट कोहली से पीछे थे। लेकिन इस बार उन्होंने कोहली को पीछे छोड़ते हुए शानदार लीड बना ली है। विराट कोहली की रैंकिंग में गिरावट भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अब ICC ODI रैंकिंग में दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ…
BREAKING : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, इस जिले में कलेक्टर की नियुक्ति
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं। जारी आदेश के अनुसार किरण कौशल (भा.प्र.से. 2009) को आगामी आदेश तक आयुक्त, समग्र शिक्षा के पद पर पदस्थ करते हुए छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। साथ ही उनके कार्यभार ग्रहण की तिथि से भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम 2016 के अंतर्गत आयुक्त, समग्र शिक्षा के पद को संवर्गीय पद घोषित किया गया है। वहीं अवनीश कुमार शरण (भा.प्र.से. 2009), आयुक्त, नगर एवं ग्राम निवेश को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी,…
रायपुर। बसंत पंचमी 23 जनवरी से नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन परिसर में तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश भर के 100 से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकार शामिल होने जा रहे हैं। इस तीन दिवसीय उत्सव से छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कहना है कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर पूरा प्रदेश रजत महोत्सव मना रहा है। रायपुर साहित्य उत्सव उसी श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। यह उत्सव न केवल छत्तीसगढ़ को बल्कि पूरे देश के सुप्रसिद्ध साहित्यकारों को एक साझा मंच प्रदान करेगा।…
1000 वाहनों की डिलीवरी के साथ आज होगा राडा ऑटो एक्सपो का आगाज,मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
0-रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट और कंपनियों के ऑफर से ग्राहकों में भारी उत्साह 0- पहले दिन होगी चार नए वाहनों की लांचिंग,पहला ऑटो एक्सपो, जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ के ग्राहकों को लाभ रायपुर। राम बिजनेस पार्क में रायपुर ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के ‘राडा ऑटो एक्सपो-2026’ का भव्य उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 21 जनवरी की शाम 7 बजे करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वित्तमंत्री श्री ओ.पी. चौधरी और परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग द्वारा ‘राडा ऑटो एक्सपो-2026’ में ऑटो एक्सपो ग्राउंड से खरीदी गई…
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक शिक्षा निदेशालय ने ग्रेड 5 और 8 के सालाना एग्जाम का टाइमटेबल जारी कर दिया है। ये एग्जाम बोर्ड पैटर्न के हिसाब से होंगे। ग्रेड 5 के एग्जाम 16 मार्च से शुरू होंगे, जबकि ग्रेड 8 के एग्जाम 17 मार्च से शुरू होंगे। डिपार्टमेंट ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे यह पक्का करें कि स्टूडेंट्स अपना सिलेबस समय पर पूरा करें और एग्जाम की तैयारी करें। जारी टाइमटेबल के अनुसार कक्षा 5 के एग्जाम सुबह 9 बजे से 11बजे तक होंगे जबकि कक्षा 8 के एग्जाम सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगे। मार्क्स…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
