Author: milanbijapur

बीजापुर :छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां पामेड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कावरगट्टा गांव में नक्सलियों ने एक बार फिर दहशत फैलाने वाली वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने ग्राम कंचाल निवासी एवं पूर्व सरपंच भीमा मडकम की खेत में गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि भीमा मडकम हाल ही में दंतेवाड़ा जिले के बचेली से अपने गांव लौटा था। इसी दौरान खेत में मौजूद होने पर पहले से घात लगाए नक्सलियों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए।…

Read More

ICC ODI Rankings : न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में इतिहास रचते हुए नंबर एक बल्लेबाज की कुर्सी पर कब्जा किया है। मिचेल ने अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 845 अंक के साथ हासिल की है। पिछले सप्ताह मिचेल दूसरे नंबर पर थे और केवल कुछ अंक से विराट कोहली से पीछे थे। लेकिन इस बार उन्होंने कोहली को पीछे छोड़ते हुए शानदार लीड बना ली है। विराट कोहली की रैंकिंग में गिरावट भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अब ICC ODI रैंकिंग में दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं। जारी आदेश के अनुसार किरण कौशल (भा.प्र.से. 2009) को आगामी आदेश तक आयुक्त, समग्र शिक्षा के पद पर पदस्थ करते हुए छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। साथ ही उनके कार्यभार ग्रहण की तिथि से भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियम 2016 के अंतर्गत आयुक्त, समग्र शिक्षा के पद को संवर्गीय पद घोषित किया गया है। वहीं अवनीश कुमार शरण (भा.प्र.से. 2009), आयुक्त, नगर एवं ग्राम निवेश को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी,…

Read More

रायपुर। बसंत पंचमी 23 जनवरी से नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन परिसर में तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश भर के 100 से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकार शामिल होने जा रहे हैं। इस तीन दिवसीय उत्सव से छत्तीसगढ़ को एक नई पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कहना है कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर पूरा प्रदेश रजत महोत्सव मना रहा है। रायपुर साहित्य उत्सव उसी श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। यह उत्सव न केवल छत्तीसगढ़ को बल्कि पूरे देश के सुप्रसिद्ध साहित्यकारों को एक साझा मंच प्रदान करेगा।…

Read More

0-रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट और कंपनियों के ऑफर से ग्राहकों में भारी उत्साह 0- पहले दिन होगी चार नए वाहनों की लांचिंग,पहला ऑटो एक्सपो, जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ के ग्राहकों को लाभ रायपुर। राम बिजनेस पार्क में रायपुर ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के ‘राडा ऑटो एक्सपो-2026’ का भव्य उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 21 जनवरी की शाम 7 बजे करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वित्तमंत्री श्री ओ.पी. चौधरी और परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग द्वारा ‘राडा ऑटो एक्सपो-2026’ में ऑटो एक्सपो ग्राउंड से खरीदी गई…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक शिक्षा निदेशालय ने ग्रेड 5 और 8 के सालाना एग्जाम का टाइमटेबल जारी कर दिया है। ये एग्जाम बोर्ड पैटर्न के हिसाब से होंगे। ग्रेड 5 के एग्जाम 16 मार्च से शुरू होंगे, जबकि ग्रेड 8 के एग्जाम 17 मार्च से शुरू होंगे। डिपार्टमेंट ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे यह पक्का करें कि स्टूडेंट्स अपना सिलेबस समय पर पूरा करें और एग्जाम की तैयारी करें। जारी टाइमटेबल के अनुसार कक्षा 5 के एग्जाम सुबह 9 बजे से 11बजे तक होंगे जबकि कक्षा 8 के एग्जाम सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगे। मार्क्स…

Read More

रायपुर। SSP ने एडमिनिस्ट्रेटिव काम के सिस्टम को मज़बूत करने के मकसद से 11 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। जारी किए गए ट्रांसफर ऑर्डर में सब-इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल लेवल के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। ट्रांसफर के तहत, कुछ पुलिस अधिकारियों को एक थाने से दूसरे थाने में ट्रांसफर किया गया है, जबकि कुछ को लाइन या दूसरी यूनिट में पोस्ट किया गया है। SSP ऑफिस से जारी ऑर्डर के मुताबिक, डिपार्टमेंट की ज़रूरतों और एफिशिएंसी को ध्यान में रखते हुए ये बदलाव किए गए हैं। पुलिस डिपार्टमेंट का कहना है कि ऐसे ट्रांसफर रेगुलर एडमिनिस्ट्रेटिव प्रोसेस का…

Read More

रायपुर- दिनांक – 21 जनवरी 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1) मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्ताव का अनुमोदन तथा इससे संबंधित समस्त अनुषांगिक कार्यवाहियों के लिए विभाग को अधिकृत किया गया। 2) मंत्रिपरिषद द्वारा नवा रायपुर अटल नगर में उच्च कोटि का शैक्षणिक संस्थान स्थापित किये जाने हेतु श्री विले पारले कलावनी मंडल (SVKM) को उनके नरसी मोंजी प्रबंधन अध्ययन संस्थान की स्थापना के लिए सेक्टर-18 में चिन्हांकित लगभग 40 एकड़…

Read More

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के बोरतलाव थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी रोज़ की तरह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। किशोरी के लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन लगातार छह दिनों तक अपनी बेटी की तलाश में भटकते रहे, लेकिन कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लग सकी। अंततः 18 जनवरी को उन्होंने थाने पहुंचकर लापता बच्ची की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ जांच…

Read More

रायपुर: बलौदाबाजार नगर को एक नई शहरी पहचान देते हुए राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव की तर्ज पर विकसित बलौदाबाजार चौपाटी का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। चौपाटी का लोकार्पण छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब द्वारा पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया गया। लोकार्पण के साथ ही चौपाटी आम नागरिकों के लिए खोल दी गई। स्वामी विवेकानंद सरोवर के किनारे विकसित हुआ आकर्षक चौपाटी परिसर नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार द्वारा शहर के हृदय स्थल स्वामी विवेकानंद सरोवर के किनारे सुंदर एवं आकर्षक चौपाटी का विकास किया गया है। इसके साथ ही…

Read More