Author: milanbijapur
Crime News: बर्थडे बॉय की हत्या का खुलासा: दोस्त ने ही कार से रौंदकर उतारा मौत के घाट, चौंकाने वाली वजह आई सामने…
कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में हुए बर्थडे बॉय की हत्या (Birthday Boy Ka Murder) की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसके ही दोस्त को गिरफ्तार किया है, जिसने उसे कार से रौंदकर मौत के घाट उतारा था। इसके पीछे की जो वजह सामने आई है वो बड़ा हैरान कर देने वाली है। युवक ने दोस्त को कार से रौंदकर मार डाला जानकारी के मुताबिक, यह घटना पटना थाना क्षेत्र की है। यहां एक युवक ने अपने ही दोस्त को उसके बर्थडे पर कार से रौंदकर मार डाला। इसकी पीछे की वजह ये थी कि उसने उसके पिता को पार्टी की…
माघ पूर्णिमा पर शुरू होगा सिरपुर महोत्सव, 1 से 3 फरवरी तक बॉलीवुड और छालीवुड कलाकारों की धमाकेदार प्रस्तुतियों से सजेगा मंच….
महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में माघ पूर्णिमा पर सिरपुर महोत्सव का आगाज होने जा रहा है. तीन दिवसीय महोत्सव में बॉलीवुड कलाकारों से लेकर छत्तीसगढ़ के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समा बाधेंगे. 1 से 3 फरवरी तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की आकर्षक छटा देखने को मिलेगी. कार्यक्रम की तैयारियां अब अंतिम रूप में आ चुकी हैं, जिसका जायजा लेने जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और अन्य अधिकारी कार्यक्रम स्थल पहुंचे. कार्यक्रम स्थल पहुंचे कलेक्टर, तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कायक्रम की अंतिम चरण में पहुंच चुकी तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंगे जिम्मेदार अधिकारियों को महोत्सव स्थल, स्टेज, डोम में साफ-सफाई,…
CG Naxal Encounter: बीजापुर-महाराष्ट्र बॉर्डर पर बड़ी सफलता- मुठभेड़ में नेशनल पार्क एरिया चीफ दिलीप वेंडजा समेत 4 नक्सली ढेर
बीजापुर। छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बॉर्डर पर बीजापुर जिले के दुर्गम एरिया में हुए सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में नेशनल पार्क एरिया का चीफ दिलीप वेंडजा,महिला नक्सली समेत माओवादियों को ढेर करने में सफलता हाथ लगी है। यह मुठभेड़ बीजापुर के दुर्गम नेशनल पार्क क्षेत्र में महाराष्ट्र की बॉर्डर पर हुई। इसमें डीआरजी जवानों और सुरक्षा बलों की संयुक्त ऑपरेशन को सफलता मिली । खुफिया एजेंसी को सूचना मिली थी कि नक्सली लीडर पापा राव के साथ बड़ी संख्या में नक्सली नेशनल पार्क क्षेत्र में मौजूद हैं। इनपुट मिलने पर डीआरजी समेत सुरक्षाबलों का ज्वाइंट ऑपरेशन लॉन्च कर सर्च में भेजा गया। सुरक्षाबलों…
रायपुर । शहर के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय में शनिवार देर रात अचानक आग लगने से प्रशासनिक और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। आग मुख्य रूप से कार्यालय के डॉक्यूमेंट स्टोर रूम में लगी, जहां रखी कई महत्वपूर्ण फाइलें और रिकॉर्ड जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और एहतियातन बिजली सप्लाई कटवाई गई, ताकि आग…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार कर सुरक्षा और विकास की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि नक्सलियों के विरुद्ध कार्रवाई में बस्तर में शांति, समृद्धि और प्रगति की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, बीजापुर जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के दुर्गम जंगल और पहाड़ी इलाकों में राज्य सरकार की विशेष सर्च ऑपरेशन टीम ने सघन अभियान चलाया। इस अभियान में डीआरजी, कोबरा और एसटीएफ के जवानों ने साहसिक और रणनीतिक कार्रवाई करते हुए एक महिला…
रायपुर। CM विष्णुदेव साय आज रात दिल्ली के लिए रवाना होंगे। रात्रि विश्राम छत्तीसगढ़ सदन में करेंगे। जानकारी के मुताबिक CM विष्णुदेव साय 19 को बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते है। फ़िलहाल इन सभी से मुलाकात को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं है। दिल्ली दौरे के चलते ऐसे कयास लगाए जा रहे है। बीजापुर में 4 बड़े नक्सली ढेर सीएम साय ने जवानों को इस सफलता की बधाई दी और कहा, नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार, बस्तर में शांति, समृद्धि और प्रगति की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही सुशासन सरकार… बीजापुर के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के दुर्गम जंगल–पहाड़ी इलाकों…
रायपुर: कर्मा महोत्सव को छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। ऐसे आयोजन लोक पर्वों को सहेजने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। कर्मा पर्व प्रकृति से जुड़ाव, आपसी भाईचारा और सामूहिक आनंद का उत्सव है। उक्त आशय के विचार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सूरजपुर जिले के चुनगुड़ी में आयोजित कर्मा महोत्सव में व्यक्त किए। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 172.51 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने चुनगुड़ी के स्कूल मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने तथा नगर पंचायत भटगांव के विकास…
Aaj Ka Panchang 18 january 2026: आज माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि, जानें नक्षत्र, योग, शुभ-अशुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 18 january 2026: 18 जनवरी 2026, रविवार का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दिन माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है, जिसे मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। मौनी अमावस्या पर स्नान, दान और मौन व्रत का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से समस्त पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। इस पावन तिथि पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और हर्षण योग का शुभ संयोग बन रहा है, जो धार्मिक कार्यों और पुण्य कर्मों के लिए अनुकूल…
Aaj Ka Rashifal 18 January 2026: रविवार के दिन इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, पढ़ें राशिफल
18 January 2026 Ka Rashifal के अनुसार, आज के दिन की शुरुआत पॉजिटिव ऊर्जा, गतिशीलता और नई सोच के साथ हो रही है। ग्रहों की यह स्थिति हमें जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने और समझदारी दिखाने का संकेत दे रही है। यह समय लंबे समय के संकल्पों को पूरा करने और स्वयं को अनुशासित रखने का है। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल। मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today) आज के संकेत आपको नई दृष्टि और खोज के साथ दिन शुरू करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सुबह चंद्रदेव धनु राशि में रहकर आपकी सीखने की क्षमता और भविष्य…
रायपुर: रायगढ़ जिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आज राज्य के वित्त, वाणिज्य, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी ने क्षय रोग (टीबी) से उपचाराधीन मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए। कार्यक्रम में कुल 30 मरीजों को अतिरिक्त पोषण सहायता प्रदान की गई। मंत्री श्री चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि टीबी पूरी तरह ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते मरीज नियमित रूप से दवा लें और पौष्टिक भोजन ग्रहण करें। उन्होंने उच्च जोखिम वर्ग से जुड़े मरीजों को समय पर जांच कराने और दवा सेवन में लापरवाही न करने की अपील की। उन्होंने मितानिनों और स्वास्थ्य कर्मियों…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
