Author: milanbijapur
Train Cancellation : रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 2 दिन के लिए 6 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में ब्रिज मरम्मत के चलते रेलवे में 2 दिन ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस काम के चलते छत्तीसगढ़ की 6 पैसेंजर ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। 17 और 18 जनवरी को बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर और बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन दो दिन नहीं चलेंगी। इसके चलते रोजाना ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। बिलासपुर रेल मंडल के कोटमीसोनार-जयरामनगर सेक्शन के बीच ट्रैफिक ब्लॉक लेकर मेंटेनेंस वर्क किया जाएगा। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने और गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेगी। आज और कल इन दो दिनों में…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार रहीं सौम्या चौरसिया को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इससे पहले बुधवार को ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में सौम्या चौरसिया के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट का आवेदन किया था, जिसके बाद उन्हें तीन दिन की रिमांड पर भेजा गया था। इस दौरान जांच एजेंसी ने उनसे गहन पूछताछ की। जिसके बाद शुक्रवार को पेश किया गया। जहां से सौम्या को 30…
रायपुर। राजा मोरध्वज की त्याग, धर्म और सत्यनिष्ठा की गौरवगाथा को समर्पित मोरध्वज आरंग महोत्सव–2026 का समापन समारोह 16 जनवरी को ऐतिहासिक गरिमा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि राजा मोरध्वज का जीवन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना और नैतिक मूल्यों का अमर प्रतीक है, जो आज भी समाज को सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरंग की पुण्यभूमि त्रेता युग में प्रभु श्रीराम के चरण-स्पर्श और द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण की स्मृतियों से अनुप्राणित रही…
BREAKING : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मारा गया टॉप नक्सल कमांडर पापा राव, दो AK47 राइफल बरामद, मुठभेड़ जारी
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर के नेशनल पार्क के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. सूत्रों के मुताबिक, इस मुठभेड़ में माओवादी कमांडर पापा राव ढेर हो गया. इसके साथ ही जवानों ने एक अन्य नक्सली को मार गिराया है. वहीं घटनास्थल से दो AK47 राइफल भी बरामद किए गए हैं. एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि अभी मुठभेड़ जारी है. बता दें कि नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना पर DRG जवानों ने ऑपरेशन लांच किया। माओवादियों की मौजूदगी की मिली थी खुफिया जानकारी बीजापुर में तीन अलग-अलग जगहों पर माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन में मिली सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री साय ने लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि प्रेस क्लब जनहित के मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ आगे बढ़ाएगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार साहू, महासचिव गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु,…
दिल्ली। ईरान में महंगाई और आर्थिक संकट के विरोध में 28 दिसंबर 2025 से जारी हिंसक प्रदर्शन के बीच वहां फंसे कई भारतीय नागरिक शुक्रवार देर रात सुरक्षित भारत लौट आए। दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंचे ज्यादातर लोग मेडिकल स्टूडेंट्स थे। इस दौरान भारतीय नागरिकों ने सरकार और विदेश मंत्रालय के प्रयासों के लिए धन्यवाद किया। ईरान में वर्तमान में लगभग 10,000 भारतीय मौजूद हैं, जिनमें छात्र, व्यापारी और पेशेवर शामिल हैं। इनमें से करीब 2,500–3,000 छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। लौटे नागरिकों ने बताया कि हालात बेहद कठिन थे। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर और बाजारों में लोगों को परेशान…
कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी, यूपी के 53 शहरों में घना कोहरा; राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सर्दी का असर
दिल्ली। उत्तर भारत में शुक्रवार को मौसम ने लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास कराया। कश्मीर से हिमाचल प्रदेश तक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई, जिससे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत 12 राज्यों में ठंड ने दस्तक दी। उत्तर प्रदेश के 53 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। कानपुर, गोरखपुर और वाराणसी में विजिबिलिटी लगभग शून्य रही। सर्दी के कारण नोएडा, ग्रेटर नोएडा, सहारनपुर, बदायूं और संभल में आठवीं तक के स्कूल बंद रहे। दिल्ली में विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम रही, जबकि अमृतसर में सुबह तक दृश्यता जीरो दर्ज की गई।…
जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर-चाम्पा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना चाम्पा क्षेत्र में 20 लाख रुपए से ज्यादा की लूट और अपहरण के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है; सायबर टीम और चाम्पा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस वारदात के मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है। इस मामले में आरोपियों ने कारोबारी के सुपरवाइजर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर पहले अपहरण किया, फिर जबरन कार में बैठाकर मैनपाट ले गए और गहरी खाई में धक्का देकर रकम लेकर फरार हो गए। प्रार्थी…
भागवत बोले- इंटरनेशनल ट्रेड किसी दबाव में नहीं होगा, भारत आत्मनिर्भरता के मार्ग पर चलेगा
दिल्ली। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित एक हिंदू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने आत्मनिर्भरता और स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जहां तक संभव हो, देश में बने उत्पाद ही खरीदें और केवल उन्हीं वस्तुओं को विदेश से मंगाएँ, जो भारत में नहीं बन सकती। भागवत ने इंटरनेशनल ट्रेड को लेकर स्पष्ट किया कि भारत किसी भी देश के दबाव में नहीं है। चाहे कोई देश टैरिफ लगाए या अन्य दबाव बनाए, भारत ने आत्मनिर्भरता के मार्ग को चुना है और उसी पर चलते हुए विकास करना चाहिए। उन्होंने कहा…
BREAKING: राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 में सीएम विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणा, नगर पंचायत समोदा को मिला पूर्ण तहसील का दर्जा
रायपुर/आरंग। राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 के भव्य आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम ने मंच से ऐलान करते हुए नगर पंचायत समोदा को पूर्ण तहसील का दर्जा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि समोदा लंबे समय से तहसील की मांग कर रहा था। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या और प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। तहसील बनने से आसपास के ग्रामीणों को अब राजस्व, भूमि रिकॉर्ड, जाति…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
