Author: milanbijapur

बिलासपुर। पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा की चयन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर दायर याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शासन और व्यापम को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने दोनों पक्षों से तीन सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। दरअसल, पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा मामले में दायर याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। परीक्षा में चयन प्रक्रिया में अनियमितता को लेकर 10 अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें सुनवाई करते हुए जस्टिस पीपी साहू की सिंगल बेंच ने राज्य सरकार और व्यापम को नोटिस जारी की है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 3 हफ्ते बाद निर्धारित…

Read More

मोहला-मानपुर-अंबागढ़। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से हत्या का मामला सामने आया है। जहां पत्नी और बेटे को गोली मार दी। इस गोलीबारी में उसके बेटे की मौत हो गई और पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। यह घटना अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र की है। यहां एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। गुस्से में पिता ने अपने ही बेटे को भरमार बंदूक से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।…

Read More

14 Naxalites killed in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के बस्तर रेंज में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर और सुकमा जिलों में हुई मुठभेड़ों में कुल 14 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें बीजापुर जिले से 2 और सुकमा जिले से 12 माओवादी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, बीजापुर और सुकमा के दक्षिणी इलाकों में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीमें सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना की गईं। 14 नक्सलियों के शव बरामद बीजापुर जिले में सुबह करीब 5 बजे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के…

Read More

बिलासपुर। हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में पटवारी से आरआई राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति को निरस्त कर दिया है। 216 पटवारियों को आरआई के पद पर पदोन्नति दी गई थी। बिलासपुर हाई कोर्ट ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में पटवारी से राजस्व निरीक्षक के पद पर आयोजित पदोन्नति परीक्षा को निष्पक्षता के अभाव में निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने चयन प्रक्रिया में भाई-भतीजावाद और पक्षपात के संकेत मिलने की बात कही है। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग से जुड़ी पदोन्नति प्रक्रिया पर हाई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाने के साथ ही अपनाई गई प्रक्रिया पर कड़ी…

Read More

रायपुर: प्रतिवर्ष की भांति मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 07 जनवरी को धर्म नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम में आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल होना प्रस्तावित है। चतुर्भुज सिरकट्टी पावन धाम स्थित नव निर्मित भव्य श्रीरामजानकी मंदिर में 51 कुंडीय श्रीराम चरित मानस महायज्ञ के आयोजन में शामिल होकर नवनिर्मित मंदिर में धर्मध्वज की स्थापना एवं कलश पूजन कर धर्म नगरी राजिम पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विधायक श्री रोहित साहू, कलेक्टर श्री बीएस उइके, पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर, जिला पंचायक के सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम आयोजन से जुड़ी…

Read More

Red Carrot vs Orange Carrot Benefits: ठंड का मौसम शुरू होते ही बाजार में लाल और नारंगी गाजरों की भरमार हो जाती है. गाजर खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत का खजाना भी है. अक्सर लोग बाजार में यह सोचकर कंफ्यूज हो जाते हैं कि कौन सी गाजर खरीदें और किस काम के लिए कौन सी गाजर बेहतर है. बहुत से लोग नहीं जानते कि जूस, सलाद या सब्जी के लिए अलग-अलग तरह की गाजर का चुनाव करना चाहिए. आज हम आपको लाल और नारंगी गाजर के बीच का अंतर आसान भाषा में बता रहे हैं. लाल गाजर 1- सर्दियों…

Read More

मुंबई. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनीं धुरंधर लगातार दर्शकों की नंबर वन पसंद बनी हुई है। रिलीज के 28वें दिन भी धुरंधर सिनेमाघरों में अपना दबदबा बनाए हुए है। अब तक ये फिल्म 1100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। इसी बीच केंद्र शासित प्रदेश में इस मूवी को टैक्स फ्री कर दिया गया है। लद्दाख में हुई टैक्स फ्री धुरंधर को अब केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में टैक्स-फ्री किया है। इस बात की घोषणा लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता ने की है। ऐसे में लद्दाख सरकार भी फिल्म की लोकप्रियता और सिनेमाई महत्व को मान्यता दे…

Read More

(दक्षिण अफ्रीका) : दक्षिण अफ्रीका ने ICC पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया जिसमें एडेन मार्करम टूर्नामेंट में प्रोटियाज टीम की कप्तानी करेंगे। ICC वेबसाइट के अनुसार टीम में क्विंटन डी कॉक शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट वापस आए हैं और एनरिक नॉर्टजे भी हैं, जो हाल ही में चोट से वापस लौटे हैं। साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम में युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका और टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज जेसन स्मिथ को शामिल किया है, जबकि बल्लेबाज रयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स को जगह नहीं मिली…

Read More

दिल्लीवासियों के लिए एक नई तकनीकी पहल की तैयारी चल रही है। दिल्ली नगर निगम (MCD) ने फैसला किया है कि शहर की सभी संपत्तियों के यूनिक प्रॉपर्टी आइडेंटिफिकेशन कोड (UPIC) को अब आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि हाउस टैक्स का भुगतान अब सीधे आधार कार्ड के माध्यम से किया जा सकेगा, जिससे टैक्स पेमेंट और संपत्ति संबंधित जानकारी दोनों ही सरल और डिजिटल तरीके से उपलब्ध होगी। इस साल शुरू होगा नया सिस्टम नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, इस साल के भीतर यह नया सिस्टम लागू किया जाएगा। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान…

Read More

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने घोषणा की है कि अब कार, जीप और वैन जैसी चार-पहिया गाड़ियों के लिए नए फास्टैग जारी करने में “नो योर व्हीकल” (KYV) प्रक्रिया पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। यह बदलाव 1 फरवरी 2026 से लागू होगा। इसका मतलब है कि हाईवे पर फास्टैग का इस्तेमाल अब और आसान हो जाएगा और एक्टिवेशन के बाद होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी। KYV क्या है? KYV एक जांच प्रक्रिया है जो यह सुनिश्चित करती है कि फास्टैग सही वाहन और उसके असली मालिक से जुड़ा हो। यह डुप्लीकेट टैग, गलत लिंकिंग या अन्य…

Read More