Author: milanbijapur
जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) गणेश उईके समेत 6 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी नक्सलियों के शवों के साथ हथियार भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल इलाके में ऑपरेशन जारी है। 7 राज्यों की पुलिस को थी तलाश मारे गए नक्सलियों में कुछ छत्तीसगढ़ से जुड़े नक्सली भी बताए जा रहे हैं। सबसे बड़ा नाम गणेश उईके का है, जिस पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा का इनाम घोषित था। वह तेलंगाना के नलगोंडा जिले का रहने वाला था…
सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का भव्य समापन : मुख्यमंत्री साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
रायपुर. सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का समापन समारोह आज पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय खेल एवं युवा कार्य मंत्री मनसुख मांडविया तथा देशभर के सांसद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और समापन समारोह को वर्चुअल रूप से संबोधित किया। ऑडिटोरियम में उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री के प्रेरक उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन की शुरुआत सुशासन दिवस की शुभकामनाओं के साथ करते हुए भारत…
‘तू मेरी मैं तेरा…’ रिव्यू—ग्रेट नहीं, लेकिन ट्विस्ट के साथ दिलचस्प है कार्तिक-अनन्या की लव स्टोरी
मुंबई | Review: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अगर आप हल्की-फुल्की लेकिन भावनात्मक लव स्टोरी देखने का मन बना रहे हैं तो यह फिल्म आपको निराश नहीं करेगी, हालांकि यह कोई यादगार क्लासिक नहीं बनती; ट्रेलर से ज्यादा उम्मीदें नहीं जगी थीं, लेकिन फिल्म धीरे-धीरे अपनी पकड़ बनाती है—कार्तिक यहां फिर बॉय-नेक्स्ट-डोर, ज्यादा बोलने वाले रेहान उर्फ रे बने हैं और पहले 20 मिनट में वही पुराना कार्तिक वाला अंदाज दिखता है, वहीं अनन्या पांडे राइटर रूमी के किरदार…
मंत्री टंकराम वर्मा के प्रयासों से तिल्दा वासियों को एक और सौगात, तिल्दा में 5 करोड़ की लागत से बनेगा ऑडिटोरियम
तिल्दा-नेवरा। अंचलवासियों को विधायक व मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा एक और नई सौगात मिली है। तिल्दा के वार्ड क्रमांक 22 में लगभग 5 करोड़ की लागत से विशाल सभागार का निर्माण होगा। इस विकास कार्य से 500 से अधिक लोगों की सुव्यवस्थित बैठक की व्यवस्था होगी। विदित हो कि मंत्री टंकराम वर्मा ने अंचलवासियों की मांग को गंभीरता लिया। उन्होंने ऑडिटोरियम की जरूरत को प्राथमिकता देते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री व उपमुख्यमंत्री अरूण साव के समक्ष तिल्दा-नेवरा आगमन पर मांग रखी थी। इस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा तुरंत घोषणा की गई थी। इसकी प्रशासनिक स्वीकृति हो गई है। इससे…
BREAKING : धान खरीदी में लापरवाही बरतने गिरी गाज, कलेक्टर ने 2 पटवारियों को थमाया निलंबन का आदेश…!!
बलरामपुर। धान खरीदी कार्य में लापरवाही करने वाले 2 पटवारियों के खिलाफ बलरामपुर कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर ने तहसील रामचंद्रपुर में पदस्थ पटवारी बंधन राम और तहसील रामानुजगंज में पदस्थ पटवारी विजय यादव को निलंबित कर दिया है। जारी आदेश में बताया गया है कि धान खरीदी वर्ष 2025–26 के दौरान संबंधित पटवारियों द्वारा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरती गई, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियमों के विपरीत है. इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत कार्रवाई करते हुए…
नारायणपुर। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके के कैंप कोड़नार में एक जवान ने खुद को गोली मार ली। घायल जवान का नाम विनगल कुमार जूरी बताया जा रहा। घायल जवान को अस्पताल ले जाया जा रहा है।
रायपुर 25 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती के अवसर पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटलजी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित के लिए समर्पित रहा। लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण, सुशासन की स्थापना और जनकल्याण के व्यापक दृष्टिकोण के कारण वे देशवासियों के हृदय में सदैव अमर रहेंगे। वे केवल महान राजनेता ही नहीं, बल्कि संवेदनशील कवि, दूरदर्शी राजनेता और करुणा से भरे जननायक थे, जिन्होंने राजनीति को जनसेवा का सशक्त माध्यम बनाया। मुख्यमंत्री साय ने…
CG : विधायक देवेंद्र यादव का सत्याग्रह पांच दिन बाद समाप्त, जानें किन मांगों पर बनी सहमति
दुर्ग : भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव (Bhilai MLA Devendra Yadav’s Satyagraha ends) ने भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के फैसलों के खिलाफ कर्मचारियों और अधिकारियों के अधिकारों की मांग को लेकर पिछले पांच दिनों से चल रहे सत्याग्रह को आज समाप्त कर दिया। आज सत्याग्रह का पांचवां दिन था। बीते दिनों प्रबंधन की ओर से ठोस आश्वासन नहीं मिलने पर विधायक ने साफ कहा था कि जब तक सेल प्रबंधन के डीआईसी से प्रत्यक्ष मुलाकात नहीं होगी, तब तक सत्याग्रह समाप्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद आज डीआईसी से करीब दो घंटे तक चली बैठक और चर्चा के बाद…
उद्योग मंत्री देवांगन 25 दिसंबर को कोरबा नगर निगम के विभिन्न वार्डों में 2.42 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन….
रायपुर: वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवागंन गुरूवार 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के मौके पर कोरबा नगर निगम क्षेत्र में 2.42 करोड़ रु के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे. श्री देवांगन सवेरे11.00 बजे अटल परिसर कोरबा (अप्पू गार्डन के पास) आगमन एवं जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जयंती के अवसर पर मार्त्यापण कार्यकम एवं सुशासन सप्ताह समापन समारोह में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवागंन कोरबा नगर निगम के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 1.50…
छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिविटी को झटका, रायपुर-जगदलपुर फ्लाइट बंद, तीन एयरलाइन कंपनियों ने लिया फैसला
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हवाई कनेक्टिविटी को झटका लगा है। रायपुर-जगदलपुर फ्लाइट बंद कर दी गई है, यात्रियों की कमी के चलते तीन कंपनियों ने उड़ानें रोक दी हैं। बिलासपुर-अंबिकापुर रूट भी पहले ही ग्राउंड हो चुका है। बता दें कि, कम यात्री और घाटे की वजह से कंपनियों ने यह फैसला लिया है। राज्य सरकार की हवाई संपर्क योजना को झटका लगा है। अब यात्रियों को फिर से लंबे सफर और सड़क मार्ग पर निर्भर रहना पड़ेगा। रायपुर से जगदलपुर की दूरी करीब 300 किलोमीटर है, जो अब सड़क मार्ग से कई घंटे लगाकर तय करनी पड़ेगी। इससे यात्रियों, व्यापारियों…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
