Author: milanbijapur

रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित नेताजी सुभाष स्टेडियम में चल रहे सांसद खेल महोत्सव ( रायपुर ) के तीन दिवसीय मेगा फाइनल एवं समापन समारोह के दूसरे दिन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा सांसद मनोज तिवारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। *छग टेनिस एसोसिएशन के महासचिव होरा का सम्मान* इस अवसर पर विभिन्न खेलों के विजेताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही खेल जगत में राजधानी रायपुर का नाम प्रदेश और देश स्तर पर रोशन करने वाले…

Read More

बस्तर (गंगा प्रकाश)। बकावंड विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोलवाल स्थित धान खरीदी केंद्र में किसानों के सम्मान और उनके उत्साहवर्धन हेतु किसान दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आरबीएल बैंक के स्टाफ द्वारा किसानों के साथ मिलकर यह कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया, जिससे पूरा परिसर किसान-हित और आत्मीयता के माहौल से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के दौरान आरबीएल बैंक के कपिल वर्मा, तेज लाल सहित बैंक के अन्य स्टाफ सदस्यों ने उपस्थित किसानों से संवाद किया और उन्हें खेती के क्षेत्र में आगे बढ़ने, आधुनिक तरीकों को अपनाने तथा आने वाले वर्ष में बेहतर उत्पादन…

Read More

बस्तर (गंगा प्रकाश)। बकावंड विकासखंड अंतर्गत जनपद पंचायत बकावंड के ग्राम पंचायत रायकेरा देवड़ा में आयोजित श्री माता दुलारदेई क्रिकेट स्टेडियम प्रतियोगिता का 23 दिसंबर 2025 को भव्य समापन हुआ। इस बहुप्रतीक्षित प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 32 टीमों ने भाग लेकर खेल भावना, अनुशासन और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर लोकसभा के सांसद महेश कश्यप उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य बनवासी मोर्य, पूर्व जनपद अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप, पूर्व उपाध्यक्ष जितेन पानी ग्राही, जनपद सदस्य श्रीमती खेमेश्वरी कश्यप, मंडल महामंत्री दामोदर बघेल, अनिल बिसाई, जनपद…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर से गुरुवार को कैट अध्यक्ष प्रकाश चंद रोहरा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गरियाबंद में पदस्थापना पर पुलिस अधीक्षक का स्वागत व अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान कैट अध्यक्ष प्रकाश चंद रोहरा ने जिले की व्यापारिक गतिविधियों तथा व्यापारियों से जुड़ी आवश्यकताओं की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में व्यापारियों के सहयोग का भी आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने भी कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और व्यवस्थित व्यापारिक माहौल बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने व्यापारियों से सतत संवाद बनाए…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। समीपस्थ ग्राम लचकेरा में मंगलवार को बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पारंपरिक श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत लचकेरा के तत्वावधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सतनामी समाज एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति श्रीमती नंदनी कोमल ढ़ीढ़ी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत लचकेरा के सरपंच अरुण कुमार ध्रुव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सभापति श्रीमती मंजू कमलेश साहू, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष यादुराम साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे। मुख्य अतिथि नंदनी कोमल…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ग्राम बारूला में परंपरा के अनुसार शनिवार 20 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती एवं मढ़ाई मेला का भव्य आयोजन किया गया। जयंती और मढ़ाई मेला उत्सव का कार्यक्रम ग्राम पंचायत बारूला के प्रथम नागरिक सरपंच सुकदेव साहू के मुख्य आतिथ्य, सतनामी समाज के अध्यक्ष राम प्रसाद बंजारे की अध्यक्षता तथा जनपद पंचायत सदस्य रूखमणी खेमराज सिन्हा, उपसरपंच उत्तम कुमार सोनवानी, पंचायत सचिव गोपेश सेन एवं ग्राम पटेल लालजी पराणा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुकदेव साहू ने कहा कि मनखे-मनखे एक समान अर्थात धरती पर सभी मनुष्य समान…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आयुष्मान आरोग्य मंदिर बारुला में सुबह 8 बजे से पोलियो मुक्त भारत अभियान के तहत शून्य से पाँच वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाने का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम सरपंच सुकदेव राम साहू द्वारा किया गया।इस अवसर पर बारुला केंद्र में कुल 124 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पिंकी मानिकपुरी, ग्राम की तीनों मितानिन सोहदरा साहू, हूमन साहू एवं सरस्वती निर्मलकर,बिसाहू पराना, गैंद राम टंडन, हेमलाल, वेन कुमार साहू, कुंज लाल साहू तथा पूर्व सरपंच रामबाई साहू सहित बड़ी संख्या में…

Read More

कलेक्टर बी.एस. उइके ने मोटराइज्ड ट्राईसायकिल व श्रवण यंत्र प्रदान किए बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को दी गई प्रोत्साहन राशि गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों के सहयोग एवं सशक्तिकरण की दिशा में लगातार सराहनीय पहल की जा रही हैं। जिला कार्यालय परिसर में कलेक्टर बी.एस. उइके ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए दिव्यांग हितग्राहियों को आवश्यक सहायक उपकरण एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उन्हें राहत दिलाई। यह सहयोग न केवल उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने में सहायक होगा, बल्कि उनके सामाजिक एवं शैक्षणिक सशक्तिकरण को भी नई दिशा की…

Read More

नवीन पाठ्यक्रम व बुनियादी शिक्षा पर विशेषज्ञों ने दिया मार्गदर्शन निरीक्षणकर्ताओं ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता व प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राज्य शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर एवं जिला मिशन समन्वयक शिवेश कुमार शुक्ला के निर्देशन में एफ.एल.एन. अतंर्गत नवीन पाठ्यक्रम एवं बुनियादी शिक्षा पर आधारित प्रशिक्षण आयोजित किया गया। विकासखण्ड स्तरीय एफ.एल.एन. प्रशिक्षण प्राथमिक शाला शिक्षक प्रशिक्षण के अन्तर्गत कक्षा पहली से तीसरी तक अध्यापन कराने वाले शिक्षकों का विकासखण्ड स्तर पर तीन जोन में विभाजन कर पांच दिवसीय गैर आवासीय 15 दिसम्बर से 17 दिसम्बर तथा…

Read More

कलेक्टर श्री उइके ने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के दिए निर्देष गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर बीएस उइके ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आये नागरिकों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें को गंभीरतापूर्वक सुनी। कलेक्टर श्री उइके ने आज जनदर्शन में 22 लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर ही शीघ्र निराकरण के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि पात्र आवेदकों को नियमानुसार शासकीय योजनओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को उनके…

Read More