Author: प्रकाश कुमार यादव

रायपुर (गंगा प्रकाश)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुपुत्र इंजीनियर इशांत कुमार ने Janata Dal (United) (जेडीयू) की सदस्यता ग्रहण कर सक्रिय राजनीति में कदम रखा है। बताया जा रहा है कि इशांत कुमार इससे पहले किसी भी राजनीतिक दल से औपचारिक रूप से जुड़े नहीं थे। जेडीयू में उनके प्रवेश को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पार्टी में शामिल होने के बाद जेडीयू के नेताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष मातामनी तिवारी ने भी इशांत कुमार को पार्टी की सदस्यता…

Read More

नजदीकी ठेकेदारों को काम मिलने की चर्चा, कई पंचायतों में विकास कार्य ठप – सरपंचों की भूमिका भी सीमित छुरा/राजिम (गंगा प्रकाश)। राजिम विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रहे भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रमों के बीच अब विकास कार्यों की पारदर्शिता और समान वितरण को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। क्षेत्र के कई ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच यह चर्चा तेजी से फैल रही है कि विधायक रोहित साहू के कार्यकाल में विकास कार्यों की आड़ में ठेकेदारी व्यवस्था हावी होती जा रही है और अधिकांश निर्माण कार्य विधायक के नजदीकी लोगों या संबंधियों से जुड़े ठेकेदारों के…

Read More

छुरा/गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा द्वारा घोषित नवगठित जिला कांग्रेस कमेटी को लेकर छुरा विकासखंड सहित जिलेभर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है। नई कार्यकारिणी में लंबे समय से पार्टी से जुड़े निष्ठावान और सक्रिय नेताओं को स्थान नहीं मिलने से कार्यकर्ताओं में असंतोष व्याप्त है। कई वरिष्ठ नेताओं ने इसे संगठन के भीतर गुटबाजी और पक्षपातपूर्ण नियुक्ति करार दिया है। 50 वर्षों से जुड़े कार्यकर्ताओं की अनदेखी जानकारी के अनुसार विगत कई दशकों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को नवगठित जिला कांग्रेस कमेटी में जगह नहीं मिलने से आक्रोश…

Read More

गरियाबंद/मैनपुर (गंगा प्रकाश)। नक्सल प्रभावित मैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को माओवादी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। ग्राम बडेगोबरा के सांपसाटी नामक दुर्गम जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में नगदी, हथियार, गोला-बारूद और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई जिला पुलिस बल गरियाबंद की ई-30 ऑप्स टीम और डीआरजी जिला धमतरी की संयुक्त टीम द्वारा की गई। आत्मसमर्पित माओवादियों से मिली थी सूचना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी। पूछताछ में पता चला…

Read More

शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील, हुड़दंगियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी छुरा (गंगा प्रकाश)। आगामी होली पर्व एवं रमजान को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना छुरा परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, नगर के वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों, पत्रकारों एवं जनप्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। अधिकारियों ने नागरिकों से आपसी भाईचारे, सहयोग और सामाजिक सद्भाव बनाए रखते हुए दोनों पर्व मनाने की अपील की। बैठक एसडीएम अंजली खलको एवं थाना प्रभारी पवन वर्मा की मौजूदगी में सम्पन्न हुई।…

Read More

छुरा (गंगा प्रकाश)। होली पर्व से पहले किसानों को बड़ी राहत मिली है। शनिवार को छुरा के सांस्कृतिक भवन में कृषि विभाग द्वारा कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड भर के किसानों की भारी उपस्थिति रही और पूरे परिसर में उत्साह और संतोष का माहौल दिखाई दिया। किसानों के खातों में धान खरीदी की अंतर राशि पहुंचने से उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत छुरा अध्यक्ष श्रीमती…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छ.ग. सरकार के 2026-27 के बजट की उत्सुकता लोगों में काफी ज्यादा दिखी।बजट की भाषा समझ में आये या न आये लोग महंगाई के साथ साथ नई नई विकास योजनाओं के बारे में ज्यादा उत्सुक दिखे । भाजपा एवं कांग्रेस कार्यकर्त्ता काफी नजर जमाकर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा विधानसभा की पटल पर बजट के प्रस्तुतीकरण को देख रहे थे । 1 लाख 72 हजार करोड़ के बजट पर दोनों राजनैतिक दल के सदस्यों ने काफी समीक्षात्मक एवं सटीक टिप्पणी की है। जिसे उनके ही विचारों के अनुसार उनकी विवेचना प्रस्तुत है। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा…

Read More

छुरा (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद–छुरा मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर शाम खरखरा पुल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन द्वारा बाइक को जोरदार टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बारुला निवासी शिवकुमार बंजारे और संतराम चक्रधारी मंगलवार शाम बाइक से छुरा से अपने गांव बारुला लौट रहे थे। इसी दौरान खरखरा स्थित शासकीय…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। “कर्ज लो और घी पियो” – चार्वाक के इस कथन को छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार ने अपनी वित्त नीति बना लिया है। विगत दो सालों में 28000करोड़ से भी अधिक का कर्ज लेकर सरकार ने अपने कमजोर वित्तीय प्रबंधन को उजागर कर दिया है। अब राज्य पर कुल कर्ज 1,429,641.000 मिलियन रुपये के पार पहुंच गया है। सरकार की खर्चीली नीतियों का बोझ जनता कब तक उठाएगी? पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष हरमेश चावड़ा ने सांय सरकार के आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की सरकार ने अभी तक 28हजार करोड़ से अधिक का कर्ज दो सालों…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद का संगठनात्मक विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद सूची को औपचारिक रूप से जारी किया गया। जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा द्वारा प्रस्तावित नामों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज की मंजूरी मिलने के बाद नई टीम का गठन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी सूची के अनुसार संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक सक्रिय करने के उद्देश्य से कुल 60 पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा कार्यकर्ताओं…

Read More