Author: प्रकाश कुमार यादव
बस्तर फाइटर और जिला बल में भर्ती का झांसा देकर करीब 15 बेरोजगार युवाओं को बनाया शिकार, बैंक खातों और मोबाइल लोकेशन से पुलिस पहुंची आरोपियों तक मिलन राय कोंडागांव (गंगा प्रकाश)। पुलिस विभाग में नौकरी पाने की उम्मीद लगाए बैठे बेरोजगार युवाओं को अपना शिकार बनाकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का कोंडागांव पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी युवाओं को बस्तर फाइटर एवं जिला बल में नौकरी लगाने का झांसा देते थे और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से अपनी पहचान होने की बात कहकर बेरोजगारों का भरोसा जीतते थे। इसके बाद नौकरी दिलाने के नाम…
जिला स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी में हासिल किया प्रथम स्थान, अब जोन स्तर पर करेंगी गरियाबंद जिले का प्रतिनिधित्व गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जिले में आयोजित जिला स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा की प्रतिभावान छात्रा चाँदनी सेन ने अपनी प्रतिभा, वैज्ञानिक सोच और प्रभावी प्रस्तुतीकरण का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। चाँदनी की इस उपलब्धि से न केवल उनके विद्यालय, बल्कि कौन्दकेरा क्षेत्र और फिंगेश्वर विकासखंड का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद अब उनका चयन जोन स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी के लिए हुआ है, जहां वे गरियाबंद…
अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका, घटनास्थल पर मिली संदिग्ध सामग्री ने बढ़ाई वन विभाग की चिंता गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। जिले के झरगांव प्लांटेशन क्षेत्र में शनिवार सुबह दो जंगली सूअरों की मौत का मामला सामने आया है। प्रारंभिक तौर पर दोनों वन्यजीवों की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मृत जंगली सूअरों में से एक को बाइक पर लादकर अपने घर ले जा रहे युवक को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। विभागीय अमले ने दोनों मृत वन्यजीवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू…
कलश यात्रा से शुरू हुआ जन्माष्टमी उत्सव, मटकी फोड़ से लेकर भजन संध्या और कृष्ण जन्मलीला तक हुए आयोजन छुरा (गंगा प्रकाश)। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी छुरा नगर में शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। यादव समाज छुरा नगर के तत्वावधान में सहाड़ादेव बाजार परिसर में आयोजित भव्य जन्माष्टमी समारोह में सुबह से लेकर मध्यरात्रि तक धार्मिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चली। आयोजन में समाज के लोगों के साथ नगरवासियों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। पूरे दिन नगर का माहौल कृष्ण भक्ति में सराबोर रहा। सुबह 10 बजे निकली भव्य…
कमारपारा प्राथमिक शाला में कथित शराबखोरी का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की कार्रवाई, बीईओ ने मांगा स्पष्टीकरण गरियाबंद/मैनपुर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड मैनपुर के ग्राम पंचायत भाटापानी के आश्रित ग्राम कामारपारा स्थित प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक सतीश कुमार दुबे को स्कूल में शराब के नशे में पहुंचने संबंधी वायरल वीडियो के मामले में शिक्षा विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी मैनपुर देवनाथ बघेल ने 3 सितंबर 2026 को नोटिस जारी कर शिक्षक से पूरे मामले को लेकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा है। ð जरूर पढ़ें – नशे में स्कूल पहुंचने के आरोप…
गांव की जरूरतों को मिली जमीन पर सौगात, विधायक रोहित साहू ने कहा—ग्रामीण क्षेत्रों का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ग्राम पंचायत गनियारी के आश्रित ग्राम घोघरा में लंबे समय से ग्रामीणों की जरूरत से जुड़े दो महत्वपूर्ण विकास कार्य अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं। गांव में नवनिर्मित सीसी रोड एवं सामुदायिक भवन का लोकार्पण समारोहपूर्वक किया गया। विकास कार्यों के लोकार्पण के साथ ही ग्रामीणों को आवागमन और सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हुई हैं। कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिला पंचायत सभापति नंदनी ओमकार…
कृष्ण जन्माष्टमी पर उमड़ा आस्था और उत्साह का सैलाब, टिनशेड व सीसी रोड का किया लोकार्पण गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ग्राम पसरदकला में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आस्था, उल्लास और सामाजिक एकता के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर आयोजित भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रोहित साहू शामिल हुए, जबकि जिला पंचायत सभापति नंदनी साहू ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवाओं की टोलियों ने…
भेजीपदर गांव में सुबह करीब 7:30 बजे हुई घटना, अमलीपदर में प्राथमिक उपचार के बाद गरियाबंद भेजे गए दोनों घायल गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। जिले के भेजीपदर गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे कुत्ते के काटने से दो लोग घायल हो गए। अचानक हुई इस घटना के बाद गांव में हड़कंप की स्थिति बन गई। घायलों की पहचान खिरसेंदुर नागेश (40 वर्ष) और सुशीला बाई (35 वर्ष) के रूप में हुई है। ðजरूर पढ़ें – नशे में स्कूल पहुंचने के आरोप से मचा हड़कंप, मध्याह्न भोजन पर भी सवाल बताया गया कि घटना के बाद दोनों घायलों को परिजन तत्काल निजी वाहन…
सरस्वती शिशु मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजे बच्चों ने मोहा मन गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद में श्रद्धा, भक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। श्री भूतेश्वर नाथ बाल संस्कार समिति गरियाबंद द्वारा संचालित विद्यालय में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में सुबह से ही उत्सव का माहौल रहा। विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। नन्हे-मुन्ने बच्चों की राधा-कृष्ण वेशभूषा, भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों पर आधारित झांकियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मटकी फोड़…
मैनपुर के भाटापानी स्थित ज्ञान ज्योति प्राथमिक शाला कामारपारा का मामला, ग्रामीणों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की मैनपुर (गंगा प्रकाश)। मैनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत भाटापानी अंतर्गत ज्ञान ज्योति प्राथमिक शाला कामारपारा में शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों ने स्कूल में पदस्थ शिक्षक सतीश कुमार दुबे पर स्कूल समय में कथित रूप से शराब के नशे में पहुंचने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन यानी पीएम पोषण योजना की व्यवस्था पर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। मामले को लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों में नाराजगी है तथा…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
