Author: प्रकाश कुमार यादव
CGNEWS: सिद्धबाबा जलाशय बनेगा सिंचाई और विकास का आधार – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 34 गांवों के 4500 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ, 220 करोड़ की परियोजना का निरीक्षण रायपुर (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के गभरा गांव के समीप 220 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे सिद्धबाबा सिंचाई जलाशय परियोजना का स्थल निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गति तेज करें और गुणवत्ता में कोई समझौता न हो। उन्होंने इसे किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। मुख्यमंत्री ने कहा…
CGNEWS: मुख्यमंत्री को माँ ने दिया आशीर्वाद — प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर, शम्मी दुर्गम ने कहा- “अब जीवन में सुकून है” बीजापुर/रायपुर (गंगा प्रकाश)। बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के नक्सल प्रभावित गाँव करेगुट्टा की रहने वाली 62 वर्षीय शम्मी दुर्गम के जीवन में 15 मई एक ऐतिहासिक दिन बन गया। सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत बने पक्के मकान की चाबी सौंपी। चाबी मिलते ही शम्मी दुर्गम भावुक हो उठीं। उन्होंने मुख्यमंत्री के गाल को स्नेहपूर्वक छूकर आशीर्वाद दिया और कहा – “अब मेरे…
CGNEWS:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा संदेश: कमिश्नर-कलेक्टर करें नियमित प्रवास, राजस्व न्यायालय चलें समयबद्ध रायपुर/राजनांदगांव (गंगा प्रकाश)।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजनांदगांव जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित संयुक्त समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे सुशासन की भावना को धरातल तक पहुँचाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों का दायित्व केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें गांव-गांव जाकर विकास कार्यों का भौतिक निरीक्षण करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि “योजनाओं की सफलता केवल कागजों में नहीं, बल्कि लाभार्थियों के चेहरे पर दिखने वाली संतोष और सुरक्षा की अनुभूति में होनी चाहिए।”…
CGNEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया शासकीय मुद्रणालय के नवीन भवन का लोकार्पण राजनांदगांव (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजनांदगांव जिले के चिखली में 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। यह मुद्रणालय छत्तीसगढ़ का एकमात्र शासकीय संस्थान है जहाँ विभिन्न सरकारी विभागों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों का प्रकाशन किया जाता है। मुख्यमंत्री ने नवीन भवन का अवलोकन करते हुए वहाँ की प्रकाशन प्रणाली और अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने भवन की आधुनिक सुविधाओं और कार्य के व्यवस्थित संचालन पर संतोष व्यक्त किया। पुराना मुद्रणालय भवन…
PM आवास योजना में लापरवाही पर गरजा प्रशासन: देवभोग के 23 जिम्मेदारों को नोटिस, कलेक्टर बी.एस. उइके ने दी सख्त चेतावनी गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले के देवभोग ब्लॉक में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के क्रियान्वयन में घोर लापरवाही और धीमी प्रगति पर जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। कलेक्टर बी.एस. उइके ने गुरुवार को देवभोग विकासखंड के पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायकों, रोजगार सहायकों और आवास मित्रों की समीक्षा बैठक में जमकर फटकार लगाई और सीधे-सीधे कहा— “प्रधानमंत्री की योजना है, मज़ाक नहीं। अब लापरवाह कर्मचारियों की खैर नहीं!” बैठक में योजना के कार्यों की स्थिति देखकर कलेक्टर भड़क…
धौराकोट में सुशासन की मिसाल! समाधान शिविर बना जनआशा का केंद्र, 3,670 समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल में बसे धौराकोट गाँव में आज कुछ अलग था। गाँव की गलियों में उत्सव-सा माहौल था, ग्रामीणों की आंखों में उम्मीद की चमक और दिलों में राहत की भावना थी। मौका था सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर का, जहां शासन का सिस्टम, संवेदनशीलता और सेवा भावना के साथ साक्षात खड़ा था — जनता के द्वार। कलेक्टर बीएस उइके और जनप्रतिनिधियों ने संभाली कमान गांव के चौपाल में लगे पंडाल में जैसे ही कलेक्टर बीएस…
Cgnews:गरियाबंद में नशे के सौदागरों पर पुलिस का करारा प्रहार — 56 किलो से अधिक गांजा के साथ उड़ीसा के तीन तस्कर गिरफ्तार, 11.65 लाख की जप्ती गरियाबंद/देवभोग (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी और असरदार कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागरों की कमर तोड़ दी है। देवभोग थाना क्षेत्र में आज पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए उड़ीसा के तीन तस्करों को रंगेहाथ धर दबोचा। उनके कब्जे से 56 किलो 660 ग्राम गांजा, एक लग्जरी वाहन और कुल मिलाकर 11 लाख 65 हजार रुपये…
ब्रेकिंग न्यूज़: रायपुर में रिंग रोड पर रफ्तार की दहशत! 27 साल की तान्या रेड्डी को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत – CCTV में कैद हुआ पूरा मंजर रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक चीख के साथ थम गई, जब रिंग रोड पर एक बेकाबू ट्रक ने चलती ट्रैफिक के बीच स्कूटी सवार युवती को कुचल दिया। 27 वर्षीय तान्या रेड्डी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि सड़क पर मौजूद लोगों की रूह कांप गई। कुछ ही सेकंड में रफ्तार ने एक ज़िंदगी को निगल लिया…
“ऑपरेशन सिंदूर के साथ राष्ट्र” : रायगढ़ की सड़कों पर देशभक्ति का ज्वालामुखी फूटेगा, गूंजेगा शौर्य का महासंग्राम! रायगढ़/छत्तीसगढ़ (गंगा प्रकाश)। रायगढ़ का यह दिन इतिहास में दर्ज हो जाएगा। सड़कों पर लहराता तिरंगा, गगनभेदी नारों से गूंजता आसमान, और राष्ट्रप्रेम से दहकता जनसमूह — “ऑपरेशन सिंदूर के साथ राष्ट्र” के अंतर्गत आयोजित हो रही तिरंगा यात्रा एक ऐसे ऐतिहासिक दृश्य को रचेगी, जिसे आने वाली पीढ़ियाँ याद रखेंगी। शाम 5 बजे, शहीद चौक से आरंभ होकर नटवर स्कूल तक निकलने वाली यह तिरंगा यात्रा, सिर्फ एक रैली नहीं बल्कि देश के प्रति समर्पण और सेना के बलिदान के…
“चार साल से जल रही उम्मीदों की चिता, 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया ‘नौकरी का सौदागर’!” स्वास्थ्य विभाग के लिपिक की करतूत बेनकाब, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से हड़कंप सहारनपुर/मध्यप्रदेश(गंगा प्रकाश)। सरकारी दफ्तरों में जब संवेदनाएं खत्म हो जाती हैं और कुर्सियाँ इंसानियत को निगलने लगती हैं, तब कहीं न कहीं एक मनोज कुमार जैसा व्यक्ति हिम्मत करता है, और भ्रष्टाचार की गंदी दीवारों में दरार डाल देता है। मामला है सहारनपुर के स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया शाखा का, जहां एक मासूम लड़की की जिंदगी की चाबी 50 हजार की रिश्वत में गिरवी रखी गई थी। और…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
