Author: प्रकाश कुमार यादव
CGNEWS:चिंगावरम में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि और तिरंगा यात्रा का आयोजन: विजय शर्मा और केदार कश्यप का दौरा रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने आज सुकमा जिले के चिंगावरम का दौरा किया। यह दौरा न केवल 17 मई 2010 की दुखद नक्सली घटना में शहीद हुए जवानों और ग्रामीणों को श्रद्धांजलि देने के लिए था, बल्कि “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता के सम्मान में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा का हिस्सा भी रहा। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के चित्रों पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुई। गृहमंत्री शर्मा ने शोक संतप्त…
CGNEWS: “अबूझमाड़ अबूझ नहीं रहा: बस्तर में विकास का बिगुल, टूटी वर्षों की चुप्पी” “जहाँ पहले गोलियों की गूंज थी, अब वहां बच्चों की मुस्कान गूंज रही है…” रायपुर(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के सुदूर और घने जंगलों में बसा अबूझमाड़ अब अबूझ नहीं रहा। वर्षों तक नक्सलवाद की चुप्पी में दबे इस क्षेत्र में अब विकास का बिगुल बज चुका है। कभी जहां सरकारी अमला कदम रखने से डरता था, आज वहीं पर प्रधानमंत्री जनजातीय जन विकास मिशन (PM JANMAN), धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान, और नियद नेल्लानार योजना जैसे परिवर्तनकारी कार्यक्रमों से एक नई सुबह का उदय हो रहा…
“देशभक्ति की सुनामी में भीगा छत्तीसगढ़: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और तिरंगा यात्रा ने रचा इतिहास, हर गांव गूंजा भारत माता की जय” रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की धरती ने आज जो नज़ारा देखा, वह इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। राजधानी रायपुर से लेकर बस्तर के चिंगावरम, अंबिकापुर की गलियों से लेकर कवर्धा के खेत-खलिहानों तक, हर कोना, हर गली, हर गांव तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। ऐसा लगा जैसे पूरा प्रदेश एक स्वर में बोल उठा हो—”जय हिंद! वंदे मातरम्! भारत माता की जय!” छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक’ अभियान और सेना…
CGNEWS:”देश के वीरों को सलाम!” — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर की धरती से फूंका राष्ट्रभक्ति का बिगुल, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब जशपुर/चराईडाड़ (गंगा प्रकाश)। देशभक्ति की मिसाल, शौर्य का उत्सव और एकता का अद्भुत नज़ारा — ये सब कुछ नज़र आया आज जशपुर जिले के दुलदुला तहसील अंतर्गत चराईडाड़ गांव में, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तिरंगा यात्रा के जरिए प्रदेशवासियों के दिलों में राष्ट्रप्रेम की लौ को और प्रज्वलित कर दिया। शिव मंदिर परिसर बना देशभक्ति का तीर्थ कार्यक्रम की शुरुआत गांव के शिव मंदिर प्रांगण से हुई, जहाँ न सिर्फ राष्ट्रध्वज लहराया गया,…
“ऑपरेशन सिंदूर” को समर्पित ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रप्रेम से गूंजा आरंग से नया रायपुर तक का हर गांव — खुशवंत साहेब के नेतृत्व में दिखा अद्वितीय जनसंकल्प रायपुर/आरंग (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की धरती आज एक बार फिर इतिहास की साक्षी बनी, जब ऑपरेशन सिंदूर की वीरगाथा को जनमानस तक पहुंचाने और देश के वीर सैनिकों को सम्मान देने हेतु आरंग विधानसभा में निकली तिरंगा यात्रा ने जनसमूह की चेतना को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। इस ऐतिहासिक आयोजन का नेतृत्व आरंग विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त खुशवंत साहेब ने किया, जिन्होंने अपने जोशीले मार्गदर्शन, जीवंत…
“भतीजे ने ही लूटा मौसी का भरोसा! सुने घर का ताला तोड़कर उड़ाए सोने-चाँदी के गहने, राजिम पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा” गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। राजिम थाना क्षेत्र के कौंदकेरा गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला इलाज के लिए अपनी बेटी के साथ रायपुर गई थी, वहीं उसके भरोसे को उसी के भतीजे ने तार-तार कर दिया। सुने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार करने वाले इस आरोपी को गरियाबंद पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पकड़कर बड़ा खुलासा कर दिया है।…
धुरवागुड़ी में लगा समाधान शिविर बना सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप की अगुवाई में हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ, ग्रामीणों को दिलाई जल संरक्षण व वृक्षारोपण की शपथ तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे, शिविर बना जनसेवा और जागरूकता का संगम गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धुरवागुड़ी शनिवार को एक ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बना, जब सुशासन तिहार के तीसरे चरण में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन पूरे उत्साह और जनभागीदारी के साथ किया गया। यह शिविर केवल सरकारी योजनाओं के लाभ वितरण का केंद्र नहीं…
ब्रेकिंग न्यूज:भ्रष्टाचार की गूंज चाकाबुड़ा से राजधानी तक! सचिव, रोजगार सहायक व पूर्व सरपंच की चौकड़ी ने लूटे करोड़ों!! पेयजल, आवास, शौचालय, सीसी रोड, मनरेगा… नाम जनता का, पैसा अपनों के नाम!! कोरबा/कटघोरा (गंगा प्रकाश)। ग्राम पंचायत चाकाबुड़ा में भ्रष्टाचार की ऐसी सुनियोजित पटकथा लिखी गई है, जिसे सुनकर शासन-प्रशासन की नींद उड़ जाए! यहां के सचिव रजनी प्रधान, रोजगार सहायक अंजू सिदार और तत्कालीन सरपंच-उपसरपंच की ‘भ्रष्ट चौकड़ी’ ने मिलकर पंचायत को लूट का अड्डा बना डाला। जनता के नाम पर योजनाएं, अपनों के नाम पर भुगतान! 23 अप्रैल 2025 को पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच उमाबाई, उपसरपंच कृष्णकला और…
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में ‘वेस्ट से बेस्ट’ क्रांति! समर कैंप में बच्चों ने सीखा कबाड़ से कला, खेल-खेल में मिला गणित का ज्ञान छुरा/गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गर्मी की छुट्टियों को सिर्फ आराम करने का समय नहीं बल्कि सीखने और कुछ नया करने का अवसर बनाने का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है विकासखंड छुरा के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने। स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर, जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत और विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.एल. मतावले के मार्गदर्शन में प्राथमिक शाला तुमगांव में आयोजित समर कैंप ने बच्चों के रचनात्मक सोच और नवाचार को नई ऊंचाइयाँ दीं। ‘कबाड़’…
“छुरा में गूंजा भारत माता का जयघोष — ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक जीत पर निकली शौर्य तिरंगा यात्रा” छुरा/गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। देशभक्ति की ज्वाला, तिरंगे की शान और वीर शहीदों को नमन करने का दृश्य शनिवार को छुरा नगर में कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने हर देशवासी के दिल में गर्व की भावना भर दी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा चलाए गए ऐतिहासिक ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के उपलक्ष्य में नगर पंचायत छुरा में एक विशाल शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। तिरंगे के साथ निकली…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
