Author: प्रकाश कुमार यादव

इंदागांव के ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से किया जा रहा है लाभान्वित गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत इंदागांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत् विभिन्न प्रकार से लाभान्वित किया जा रहा है। जिसमें मनरेगा अंतर्गत 679 पंजीकृत जॉब कार्डधारी परिवार है। जिसमें से 341 परिवारों के 601 लोगों के द्वारा विभिन्न रोजगारमूलक कार्य की मांग करने पर उन्हे 13 हजार 863 मानव दिवस कार्य उपलब्ध कराया गया है। 21 परिवारों को 100-100 से अधिक मानव दिवस रोजगार प्रदाय किया गया। इसी प्रकार 38 परिवारों को 7 हजार 599 मानव दिवस उपलब्ध कराया…

Read More

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उत्पादित फसलों का एकीकृत किसान पोर्टल पर हो रहा पंजीयन कृषकों का पंजीयन कराने के लिए 31 मार्च तक समय निर्धारित गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षरण अभियान के तहत खरीफ फसल में अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन तथा रबी फसल में चना, मसूर, सरसों का प्राईस सपोर्ट स्कीम योजनान्तर्गत गरियाबंद जिलें मे प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित देवभोग, झाखरपारा, अमलीपदर काण्डेकेला, ढोर्रा एवं तैतलखूँटी के माध्यम से उपार्जन किया जाना है। सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त असलम खान ने बताया कि जिसके अंतर्गत कृषको का पंजीयन 31 मार्च 2025 तक किया…

Read More

दुष्कर्म के आरोपी को सश्रम कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया गया गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। फास्ट ट्रेक विशेष न्यायालय (पॉक्सो एवं बलात्कार मामले), गरियाबंद के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशवंत वासनीकर ने अवयस्क बालिका को शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी धरम नेताम (मांझी) पिता कुरूपति मांझी उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी दहीमाल, थाना-चांदहाण्डी, जिला-नवरंगपुर (उड़ीसा) को 20-20वर्ष का सश्रम कारावास एवं अर्थदण्ड से दण्डित किया हैं। मामले के संबंध में शासन की ओर से पैरवी करते हुए विशेष लोक अभियोजक एच.एन. त्रिवेदी ने बताया कि पीड़िता की…

Read More

संयुक्त जिला कार्यालय में बायोमेट्रिक के माध्यम से दर्ज की जा रही अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति कार्यालयीन समय पर शासकीय सेवकों की उपस्थित हो रही सुनिश्चित अप्रैल से जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में भी लागू होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति सिस्टम गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार सरकारी विभागों के कर्मचारियों की देर से कार्यालय आने और गायब हो जाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्त जिला कार्यालय परिसर के विभागों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक फेस से उपस्थिति की व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत सभी अधिकारी कर्मचारियों के बायोमेट्रिक पद्धति…

Read More

सट्टा पट्टी लिखते हुए आदतन सटोरिया को किया गिरफ्तार गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध शराब, गांजा, जुआ, सट्टा कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी गरियाबंद निरीक्षक ओम प्रकाश यादव के द्वारा अपने थाना क्षेत्र के मुखबिर एवं थाना पेट्रोलिंग को सक्रिय किए। आज टाऊन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि काली मंदिर के पीछे हनीफ खान उर्फ हन्नु नाम का व्यक्ति अंको के सामने रूपये पैसे का दांव लिखकर सट्टा-पट्टी खिला रहा है कि सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु हमराह स्टाफ…

Read More

जशपुर के मयाली नेचर पार्क में बड़ा हादसा टला : सेल्फी लेते वक्त पलटी नाव, SDRF ने 7 लोगों की बचाई जान… जशपुर (गंगा प्रकाश)। मयाली नेचर पार्क में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बोटिंग के दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में एक नाव पलट गई, जिसमें सात लोग सवार थे। गनीमत रही कि सभी ने लाइफ सेविंग जैकेट पहनी हुई थी, जिससे SDRF की टीम ने तुरंत कार्रवाई कर सभी को सुरक्षित बचा लिया। सेल्फी बनी हादसे की वजह : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नाव में सवार लोग सेल्फी लेने के लिए एक तरफ झुक गए,…

Read More

CGMSC में खरबों की लूट : IAS-अफसरों का खेल या भ्रष्टाचार का अभयदान?… रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (CGMSC) की स्थापना 2012 में हुई थी, लेकिन अब तक का लेखा-जोखा खंगाला जाए तो खरबों के घोटाले सामने आ सकते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि इस निगम की बुनियाद ही भ्रष्टाचार को संगठित रूप देने के लिए रखी गई थी। वर्तमान में भी यह संस्थान प्रतिनियुक्ति पर आए अधिकारियों के भरोसे चल रहा है। जीएम टेक्निकल से लेकर मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, एचआर हेड तक – सभी संविदा पर रखे गए हैं। सवाल उठता है कि इतने…

Read More

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका – न्याय के लिए भटकने को मजबूर परिजन… रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। रायगढ़ शहर के बोईरदादार निवासी राजू मिरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही, जिससे वे न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। मृतक के बड़े भाई विजय मिरी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। हत्या या दुर्घटना? गहरे जख्मों ने खड़े किए सवाल राजू मिरी का शव…

Read More

स्थानांतरण आदेश की अवहेलना पर कार्रवाई: छत्तीसगढ़ सरकार ने 26 मार्च को 11 अधिकारियों को एकपक्षीय कार्यमुक्त किया… रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों को 26 मार्च 2025 को एकपक्षीय कार्यमुक्त कर दिया है। यह कार्रवाई उन अधिकारियों के खिलाफ की गई है, जिन्होंने स्थानांतरण आदेश के बावजूद अब तक अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया था। सरकार के सख्त निर्देश : महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में कहा गया है कि स्थानांतरित अधिकारियों को 27 मार्च 2025…

Read More

नवोदय में गरियाबंद स्प्रिंगबोर्ड पब्लिक स्कूल के तीन सितारे, शिक्षा के क्षेत्र में रचा नया इतिहास! गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले के प्रतिष्ठित स्प्रिंगबोर्ड पब्लिक स्कूल, सोहागपुर के तीन होनहार छात्रों—पुष्कर देवांगन, षाटांश साहू और कृतज्ञ निषाद—ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल की है। इन तीनों छात्रों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ है, जो उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षण प्रणाली का प्रमाण है। इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई है। छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने इस सफलता को गर्व का क्षण बताया। विद्यालय परिवार ने चयनित विद्यार्थियों…

Read More