Author: प्रकाश कुमार यादव
भारत माता वाहिनी के माध्यम से नशे के खिलाफ लोगों को करें जागरूक – कलेक्टर श्री अग्रवाल गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने आज नशामुक्त भारत अभियान समिति की भी बैठक ली। उन्होंने गांव में लोगों को नशा के खिलाफ जागरूक करने गठित भारत माता वाहिनी को सक्रिय करने के निर्देश दिये। साथ ही समिति के माध्यम से तथा स्वास्थ्य शिक्षा समाज कल्याण विभाग के समन्वय से नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्कूल, कॉलेजों एवं सार्वजनिक संस्थानों में भी नशा के खिलाफ लोगों को जागरूक करने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने के…
सड़कों से आवारा मवेशियों के रोकथाम के लिए लगातार चलाये अभियान खुले वाहनों में लोगों को परिवहन न करने की दे समझाईश कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिये निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने आमजनों की जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। शराब पीकर वाहन चलाने वाले पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने बैठक में जिले के सड़क सुरक्षा के…
नशीली पदार्थाे के रोकथाम के लिए लगातार चलाये अभियान – कलेक्टर श्री अग्रवाल नशामुक्ति के लिए जारी टोलफ्री नंबर 1446 एवं मानस एंटी नारकोटिक्स टोल फ्री नंबर 1933 का गांव-गांव में कराये मुनादी अवैध शराब पर एवं कोटपा एक्ट के तहत लगातार करे कार्यवाही कोरियर के माध्यम से नशीली दवाइयों की सप्लाई पर भी रहेगी नजर कलेक्टर ने एनकॉर्ड जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में दिये निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में स्वापक औषधि मनः प्रभावी पदार्थाे या नशीली पदार्थाे के प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला…
सिहावा विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन को नई पहचान, विधायक अंबिका मरकाम के प्रयासों से नरहरा जलप्रपात को मिला पर्यटन क्षेत्र का दर्जा कृष्णा दीवान धमतरी (गंगा प्रकाश)। सिहावा विधानसभा क्षेत्र की समृद्ध प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित और विकसित करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है विधायक अंबिका मरकाम जी के सतत प्रयासों के फलस्वरूप नराहर जलप्रपात को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। पर्यटन विकास को गति देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत, नरहरा जलप्रपात के…
धान के खेत में लाश! तीन दिन से लापता बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, नाक से बह रहा था खून, हत्या या हादसा? जाँच में जुटी पुलिस… मुंगेली (गंगा प्रकाश)। जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 70 वर्षीय दरबारी कश्यप का शव मसना गांव के पास एक धान के खेत में पड़ा मिला। उनकी नाक से खून बहने के निशान मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। तीन दिन से थे लापता, खेत में मिला शव : दरबारी कश्यप पीपरखूंटा गांव के रहने वाले थे। 22…
इंडियन पब्लिक हाई स्कूल के चार विद्यार्थीयों ने नवोदय परीक्षा में स्थान लाएं छुरा (गंगा प्रकाश)। छुरा मुख्यालय से 3 किलो मीटर दुरी ग्राम तुमगांव में स्थित इंडियन पब्लिक हाई स्कूल के विद्यार्थीयों ने एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित करते हुए नवोदय परीक्षा मे एक- दो नही बल्कि चार विद्यार्थीयों ने अपना स्थान सुनिश्चित किया है। नयोदय परीक्षा में कामयाबी पाने का इतिहास इंडियन पब्लिक हाई स्कूल के विद्यार्थीयों के लिए हमेशा से स्वर्णिम ही रहा है । सत्र 2018-19 से लेकर सत्र 2024-25 तक कुल 16 विद्यार्थीयों ने अपनी काबीलियत साबित किया है। इसके अलावा तकरीबन…
मौत के सौदागर ! मुक्तांजलि एंबुलेंस में करोड़ों का खेल, शवों पर चल रही लूट की मंडी… रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली किसी से छिपी नहीं, लेकिन अब जो खुलासा हुआ है, वह न केवल शर्मनाक, बल्कि अमानवीय भी है। गरीबों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही मुफ्त शव एंबुलेंस सेवा ‘मुक्तांजलि’ (1099) को भ्रष्टाचारियों ने अपनी काली कमाई का अड्डा बना लिया है। फर्जी बिलिंग, मनगढ़ंत नाम, झूठे पते, और ग़लत किलोमीटर रीडिंग के जरिए हर साल सरकारी खजाने से करोड़ों रुपए की बंदरबांट की जा रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह…
गरियाबंद में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार समारोह का आयोजन, विधायक रोहित साहू ने की नालंदा परिसर और मिनी स्टेडियम की गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। वन विभाग ऑक्सन हॉल में आज मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के शिक्षकों को सम्मान पत्र और 5,000 रुपये की नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक रोहित साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और शिक्षकों को समाज का निर्माता बताते हुए उनकी भूमिका की सराहना की। सभा को संबोधित…
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर लिया स्वतः संज्ञान, POCSO अधिनियम की व्याख्या पर फिर उठे सवाल… नई दिल्ली (गंगा प्रकाश)। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा दिए गए एक हालिया फैसले पर देशभर में कानूनी बहस छिड़ गई है, जिसमें कहा गया कि किसी नाबालिग लड़की के स्तन दबाना, उसकी पायजा मे की डोरी तोड़ना और उसे पुलिया के नीचे खींचने का प्रयास करना बलात्कार या उसके प्रयास की श्रेणी में नहीं आता। इस फैसले के बाद उठे विवाद को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बी.आर. गवई और ए.जी.…
घोर नक्सल प्रभावित ग्राम में पहुंचे पुलिस कप्तान, ग्रामीणों ने अपने के बीच पाकर हुए गदगद बताई अपनी समस्याएं गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। सिविक एक्शन कार्यक्रम के दौरान गरियाबंद पुलिस अधीक्षक निलिख राखेचा अपने टीम के साथ आज घोर नक्सल प्रभावित ग्राम छोटे गोबरा व नवगांव (पथराझोरकी) के साथ आप-पास गांव में ग्रामीणों के बीच बैठ कर उनकी समस्याएं सुने। गांव के प्रमुखों, युवाओं एवं महिलाओं से बातचीत किये। बातचीत के दौरान वहां के लोगों के द्वारा मूलभूत सुविधा बिजली, पानी, स्कूल, भवन आदि के संबंध में समस्या पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखे। पुलिस अधीक्षक के द्वारा संबंधित विभाग के…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
