Author: प्रकाश कुमार यादव

Cgnews: गरियाबंद पुलिस ने तनाव प्रबंधन के लिए शुरू की अभिनव पहल “संवाद” गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में पुलिस विभाग द्वारा तनावग्रस्त जवानों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से “संवाद” नामक विशेष कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह पहल पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को मनोवैज्ञानिक सहायता प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत हर सप्ताह गरियाबंद पुलिस लाइन में विशेषज्ञों की टीम द्वारा ग्रुप सेशन और व्यक्तिगत काउंसलिंग सेशन आयोजित किए जा रहे हैं। इन सत्रों में जवान अपनी व्यक्तिगत और पेशेवर समस्याएं…

Read More

Cgnews: रानीपरतेवा के सरस्वती शिशु मंदिर में परीक्षा परिणामों की धूम, फाल्गुनी ध्रुव ने लहराया परचम छुरा/रानीपरतेवा (गंगा प्रकाश)। सरस्वती शिशु मंदिर, रानीपरतेवा में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा परिणामों की घोषणा एक भव्य समारोह के साथ की गई। समारोह में विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों की तपस्या का सार्थक फल देखने को मिला। स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में गांव और आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पालकगण, गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्राएँ शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश शुक्ला (विद्यालय अध्यक्ष) थे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में वैल्थपक, संरक्षक गंगाराम नेताम, प्रधानाचार्य हुमेश्वर सिंह राजपूत, पंच कोमल…

Read More

Cgnews: जाति आधारित जनगणना को कैबिनेट की मंजूरी, भाजपा नेता अनिल चंद्राकर बोले—सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। केंद्र सरकार ने जाति आधारित जनगणना कराने के ऐतिहासिक फैसले को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया, जिससे देश में दशकों से लंबित इस मुद्दे पर एक निर्णायक पहल हुई है। स्वतंत्रता के बाद यह पहला मौका होगा जब मुख्य जनगणना प्रक्रिया के साथ जातिगत आंकड़े भी इकट्ठे किए जाएंगे। इस फैसले के बाद देशभर में प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। गरियाबंद जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने…

Read More

Cgnews: छाल थाना क्षेत्र में खुलेआम अवैध डीजल बिक्री, पुलिस की चुप्पी से गोरखधंधा बेखौफ जारी छाल/रायगढ़(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र में बेहरमार से लेकर हाटी तक के मुख्य मार्ग पर खुलेआम अवैध डीजल की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। डीजल टैंकरों और वाहनों के माध्यम से सड़क किनारे यह गोरखधंधा वर्षों से चल रहा है, लेकिन पुलिस प्रशासन की अब तक कोई ठोस कार्यवाही सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध कारोबार की जानकारी कई बार समाचार माध्यमों और शिकायतों के जरिए दी गई, लेकिन कार्रवाई के नाम…

Read More

Cgnews: ईंट भट्ठे के गड्ढे में महिला की संदिग्ध मौत! हत्या की आशंका, फोरेंसिक जांच में जुटी पुलिस रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सलखिया में स्थित एक ईंट भट्ठे के गड्ढे से बुधवार को एक महिला की लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृत महिला की पहचान 42 वर्षीय शारदा मांझी, निवासी ग्राम झारमुड़ा, के रूप में की गई है। प्रारंभिक जांच में शव पर चोट के निशान और कलाई में सूजन पाए जाने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम…

Read More

Cgbrekings news गरियाबंद: जिले में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल, 38 पुलिस कर्मियों का तबादला – पांच थानों को मिले नए प्रभारी गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक दक्षता को बेहतर करने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने 38 पुलिस कर्मियों का तबादला किया है। इस तबादले में वरिष्ठ से लेकर कनिष्ठ स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। तबादलों में शामिल पुलिसकर्मी: 4 निरीक्षक (TI) 1 उप निरीक्षक (SI) 3 सहायक उप निरीक्षक (ASI) 13 प्रधान आरक्षक 11 आरक्षक 1 डीएसएफ आरक्षक यह तबादला प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य स्थानीय…

Read More

Cgnews:घरघोड़ा में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर ने कुचला बाइक सवार युवक, मौके पर हुई दर्दनाक मौत रायगढ़/घरघोड़ा (गंगा प्रकाश)। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। कटंगडीह गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृत युवक की पहचान शिव सिंह कंवर (उम्र 26 वर्ष) पिता फूल सिंह कंवर निवासी बोकरामुड़ा, थाना नागरदा, जिला शक्ति के रूप में हुई है। हादसे का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार शिव सिंह कंवर बाइक (सीजी 11 एचजे 6910)…

Read More

Cgnews: सौम्या लहरे ने कक्षा 7वीं में 90% अंक लाकर विद्यालय और परिवार का बढ़ाया मान छुरा (गंगा प्रकाश)। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय छुरा में हाल ही में आयोजित वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। कक्षा सातवीं की छात्रा कु. सौम्या लहरे ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में द्वितीय स्थान हासिल किया। सौम्या के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने विद्यालय, गुरुजन एवं अभिभावकों का मान बढ़ाया है। विद्यालय के प्राचार्य संतोष वर्मा ने सौम्या को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सौम्या नवापारा पूर्व माध्यमिक शाला के खेल शिक्षक श्री…

Read More

Cgnews: गरियाबंद में परशुराम जयंती उत्सव धूमधाम से मनाया गया, ब्राह्मण संघ ने की पूजा-अर्चना गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। जिले में आज भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण पुरोहित कल्याण संघ गरियाबंद द्वारा मिनी स्टेडियम के समीप भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थल पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना से हुई। तत्पश्चात पंडित रामकुमार शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके अवतार और धर्म के प्रति योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम श्री हरि विष्णु के छठे अवतार हैं, जिनका…

Read More

Cgnews गरियाबंद: खुले में पड़ी लाखों की दवाइयों ने उजागर की स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही, कलेक्टर ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश उरमाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भारी मात्रा में जीवन रक्षक दवाइयां बिना उचित भंडारण के पाई गईं, वर्षा में भीगने से नुकसान की आशंका, प्रशासन सख्त गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद ज़िले के उरमाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) से जुड़ी एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, लाखों रुपये की मूल्यवान जीवन रक्षक दवाइयां केंद्र परिसर में खुले आसमान के नीचे रखी पाई गईं, जो हाल की वर्षा में भी भीग गईं। इस…

Read More