Author: प्रकाश कुमार यादव
सी.जी.एम.एस.सी. में करोड़ों का महाघोटाला ,सरकारी खरीद में खुला भ्रष्टाचार का पिटारा, EOW ने 5 अफसरों को दबोचा… रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) में 411 करोड़ का महाघोटाला उजागर हुआ है। आर्थिक अपराध अन्वेषण (EOW) की बड़ी कार्रवाई में पांच वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। इन अफसरों ने सिर्फ 27 दिनों में 750 करोड़ रुपये की खरीदारी कर सरकारी खजाने को जमकर चूना लगाया। भ्रष्टाचार की बानगी :8 रुपये की ट्यूब 2,352 रुपये में खरीदी : ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि जरूरत से ज्यादा मेडिकल…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल : 11 जिलों के अध्यक्ष बदले, नए चेहरों को मिली कमान ; देखें सूची… नई दिल्ली (गंगा प्रकाश)। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने 11 जिला/शहर कांग्रेस कमेटियों के नए अध्यक्षों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है, जिससे प्रदेश कांग्रेस में नई ऊर्जा और मजबूती की उम्मीद जताई जा रही है। कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इन सभी नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है। नए जिला / शहर अध्यक्षों की सूची :…
सफेमा कोर्ट के आदेश पर कुख्यात गांजा तस्कर के 1.38 करोड़ की संपत्ति फ्रीज की जशपुर पुलिस ने पहली बार सफेमा (SAFEMA) कोर्ट मुंबई के माध्यम से गांजा तस्कर की करोड़ों की अवैध कमाई की संपत्ति को कराया फ्रीज कुख्यात गांजा तस्कर हीराधर यादव के खिलाफ जशपुर और सीतापुर में दर्ज हैं गांजा तस्करी के मामले जशपुर (गंगा प्रकाश)। जशपुर पुलिस ने सरगुजा रेंज में पहली बार SAFEMA कोर्ट के आदेश पर गांजा तस्करी में शामिल कुख्यात अपराधी हीराधर यादव की 1.38 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति को फ्रीज कर दिया है। इस कार्रवाई को पुलिस…
बैंक में नौकरी का सपना दिखाकर 11 लोगों से 44 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला… रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं के सपनों को ठगों ने फिर छलनी कर दिया। बैंक में नौकरी लगाने का झांसा देकर 11 लोगों से 44.20 लाख रुपए की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ितों की शिकायत पर चक्रधर नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। रंजीत चौहान का बड़ा फर्जीवाड़ा ग्राम जुर्डा निवासी उत्तम कुमार प्रधान (37) को नौकरी की तलाश के दौरान…
बिहार दिवस पर छत्तीसगढ़ में सियासी संग्राम! कांग्रेस का BJP पर वार – “हाईकमान को खुश करने की साजिश”, मंत्री केदार कश्यप का पलटवार – “जनता को भटकाने की चाल”… रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में बिहार स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी महाभारत छिड़ गया है। कांग्रेस ने भाजपा पर करारा हमला बोलते हुए इसे “चुनावी प्रोपेगेंडा” करार दिया है, वहीं भाजपा ने विपक्ष को जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का बड़ा हमला – “छत्तीसगढ़ में बिहार स्थापना दिवस? चुनावी नौटंकी!” पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने भाजपा की मंशा…
समायोजन नहीं, तो संघर्ष सही! B.Ed सहायक शिक्षक खून से लिखने को मजबूर अपना भाग्य?… रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की सड़कों पर एक बार फिर शिक्षकों की चीखें गूंज रही हैं। सरकारी नौकरी से निकाले गए B.Ed सहायक शिक्षक अब समायोजन की मांग को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ने को मजबूर हैं। लेकिन इस बार विरोध की तस्वीरें सत्ता के गलियारों को झकझोर देने वाली हैं-अपनी पीड़ा को कलम से नहीं, खून से लिखकर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को संबोधित किया है! क्या सरकार को सुनाई दे रही है युवाओं की चीख शिक्षा, जिसे समाज की रीढ़ कहा जाता…
ग्राम पंचायत सचिवों की हड़ताल पर प्रशासन का चाबुक – 24 घंटे में काम पर लौटें वरना होगी कड़ी कार्रवाई,आदेश जारी… रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में ग्राम पंचायत सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्य ठप हो गए हैं। प्रदेश भर में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए पंचायत संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने सख्त रुख अपनाते हुए हड़ताली सचिवों को 24 घंटे के भीतर काम पर लौटने के निर्देश जारी किए हैं। सख्त चेतावनी, नहीं तो होगी कार्रवाई : पंचायत संचालनालय ने सभी जिला…
न्याय मांगते-मांगते मौत- पुलिस की बेरुखी ने ले ली युवक की जान… बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। जिले के नेवासा गांव में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। कुमार साहू नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, और इस दुखद घटना के पीछे जो कहानी सामने आई है, वह न केवल पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाती है बल्कि पूरे कानून व्यवस्था तंत्र को कटघरे में खड़ा करती है। क्या है पूरा मामला होली के दिन कुमार साहू ने अपने खेत का धान व्यापारी रिंकू साहू को बेचा था और जब वह…
भालूपखना: धनबादा कंपनी के 7.5 मेगावाट बिजली प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार , नाबालिगों से मजदूरी कराने का मामला आया सामने! धरमजयगढ (गंगा प्रकाश)। धरमजयगढ क्षेत्र के भालूपखना में धनबादा कंपनी द्वारा संचालित 7.5 मेगावाट बिजली उत्पादन प्रोजेक्ट में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और नाबालिग बच्चों से जबरन मजदूरी कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने इस परियोजना में अनियमितताओं और श्रम कानूनों के उल्लंघन को उजागर किया है। सूत्रों के अनुसार, कंपनी निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का उपयोग कर रही है, जिससे प्रोजेक्ट की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। इसके अलावा, मजदूरों…
रिश्तों में गिरती पवित्रता पर जैन मुनि ऋषभ सागर की चिंता गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गायत्री मंदिर परिसर में शुक्रवार को आयोजित जैन मुनि ऋषभ सागर जी महाराज के प्रवचन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने अपने ओजस्वी प्रवचन में समाज में बढ़ते स्वार्थ, रिश्तों की गिरती पवित्रता और नैतिक मूल्यों के क्षरण पर चिंता जताई। कहा, “सज्जन व्यक्ति के लिए हर युग सतयुग है और दुर्जन के लिए सतयुग भी कलयुग।” ऋषभ सागर जी ने कहा कि आज की पीढ़ी भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर इतनी आकर्षित हो गई है कि रिश्तों की अहमियत कम हो रही है।…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
