Author: प्रकाश कुमार यादव

छुरा (गंगा प्रकाश)। ज्ञात है कि बीते दिवस मुखबीर के माध्यम मोबाईल से सूचना प्राप्त हुआ कि तीन व्यक्ति एक सिल्वर रंग अल्टो कार क्रमांक सीजी 23 एल 7320 में अवैध रूप से भारी मात्रा में गांजा भरकर उड़ीसा राज्य की तरफ से छुरा आ रहे है। उक्त सूचना को तत्काल पुलिस कप्तान अमित तुकाराम काम्बले को अवगत कराकर उनके दिशानिर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भुषण चंद्राकर छुरा पुलिस स्टाफ एवं गरियाबंद की स्पेशल टीम के द्वारा ग्राम कोसमबुड़ा के आगे पुलिया के पास घेरबंदी कर…

Read More

महेश प्रसाद कोरिया (गंगा प्रकाश)। नदी में मछली मार रहे ग्रामीण पर हमला कर बाघ ने उसे मौत के घाट उतार दिया. यह घटना मनेंद्रगढ़ वन मंडल के कछौड़ गांव की है. घटना की जानकारी मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंच गया है. घटना के बाद ग्रामीणों में भारी दहशत का मौहोल है। मनेंद्रगढ़ से जनकपुर मार्ग पर कछौड़ गांव स्थित गूंडरु नदी में युवक मछली मारने के लिए गया था. जब काफी देर तक घर नहीं लौटा. तब खोज बीन करने पर नदी किनारे उसका कपड़ा मिला जिसके बाद आसपास तलाश शुरू की. इस दौरान नदी के किनारे युवक का…

Read More

एकोत्तरी आरती में विराजमान होंगे 101 महंत साहेबान जितेंद्र सिंह ठाकुर रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। कबीर धर्मस्थान खरसिया में आयोजित तीन दिवसीय मुकुंदमणिनाम साहेब स्मृति महोत्सव व एकोत्तरी चौका आरती महायज्ञ 3 से 5 फरवरी आयोजित है जिसके प्रथम दिवस सदगुरु कबीर साहेब का मंदिर एवं पंथश्री हुजूर मुकुंदमणिनाम साहेब स्मृति सत्संग भवन का उद्घाटन एवं सदगुरु कबीर साहेब एवं गुरु धनी धर्मदास साहेब की मूर्ति-प्रतिष्ठा पंथश्री हुजूर अर्धनाम साहेब के कर कमलों द्वारा हुआ। इस अवसर पर कबीर सहस्त्रनाम का पाठ बंगलूरु, कर्नाटक के महंत श्री जगन्नाथ साहेब के द्वारा किया गया। इसके अलावा स्मृति भवन के मुख्य गुम्बद पर कलश…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित पवित्र धार्मिक नगरी राजिम में प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक पंद्रह दिनों का मेला लगता है। राजिम में तीन नदियों का संगम है इसलिए इसे त्रिवेणी संगम भी कहा जाता है, यहाँ मुख्य रूप से तीन नदिया बहती है, जिनके नाम क्रमशः महानदी, पैरी नदी तथा सोंढूर है। संगम स्थल पर कुलेश्वर महादेव जी विराजमान है। राज्य शासन द्वारा वर्ष 2001 से राजिम मेले को राजीव लोचन महोत्सव के रूप में मनाया जाता था, वर्ष 2005 से इसे कुम्भ के रूप में मनाया जाता रहा था, और अब 2019 से…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य भविष्य निधि क्रियान्वयन के संबंध में जारी दिशा निर्देश के अनुसार 01 नवम्बर 2004 अथवा उसके पश्चात नियुक्त शासकीय सेवको हेतु नवीन अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू होने के फलस्वरूप 01 नवम्बर 2004 से 31 मार्च 2022 के मध्य शासकीय सेवकों के लिए पुरानी पेंशन का लाभ लेने अथवा एन.पी.एस में यथावथ बने रहने के विकल्प का प्रावधान किया गया है। जिला कोषालय अधिकारी बी.के. तिवारी के अनुसार समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों को अपने अधीनस्थ समस्त शासकीय सेवकों का एन.पी.एस. अथवा ओ.पी.एस में रहने हेतु विकल्प फार्म निर्धारित तिथि 20…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर प्रभात मलिक ने जिले के राजिम स्थित त्रिवेणी संगम में वर्ष 2023 में आयोजित होने वाले राजिम माघी पुन्नी मेला प्रारंभ तिथि 5 फरवरी से समापन तिथि 18 फरवरी 2023 तक कुल 14 दिवस तक जिले के राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानों को बंद रखने हेतु आदेशित किया है। साथ ही निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा है।

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष 2023 में राजिम माघी पुन्नी मेला 5 फरवरी 2023 माघ पूर्णिमा से 18 फरवरी 2023 महाशिवरात्रि तक आयोजित किया गया है। मेला के सुव्यवस्थित संचालन हेतु कलेक्टर प्रभात मलिक ने राजिम माघी पुन्नी मेला अवधि तक गरियाबंद जिला में कार्यरत समस्त अधिकारी-कर्मचारियों का अवकाश प्रतिबंधित किया है। कलेक्टर के आदेशानुसार विशेष परिस्थितियों में अवकाश पर स्पष्ट औचित्य प्रतिपादित करने पर अवकाश स्वीकृत की जायेगी।

Read More

छुरा (गंगा प्रकाश)। मार्निंग ग्रुप एवं हाऊस क्लब छुरा नगर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युगल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2023 का भव्य शुभारंभ शासकीय करना धुरवा महाविद्यालय के बैडमिंटन कोर्ट में हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि खोमन चंद्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत छुरा, विशेष अतिथि हरीश यादव पार्षद, सलीम मेमन एल्डरमैन एवं अध्यक्ष जनभागीदारी समिति महाविद्यालय मंचासीन रहे।सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा भारत मां के छाया चित्र पर पूजा अर्चना किया गया पश्चात अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति की ओर से देवेन्द्र दीक्षित, शिव ठाकुर, मयाराम साहू, शीतल ध्रुव, चंद्रभूषण निषाद, सिद्धार्थ साहू, पन्ना, भूपेन्द्र ध्रुव, पुरानिक नागेश, चित्रसेन…

Read More

यदिंद्रन नायर बीजापुर (गंगा प्रकाश)।- बीजापुर जिले के सुदूर आवापल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेश अनुसार एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उसूल के नेतृत्व में शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आगाज किया। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करने से पहले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के ब्लॉक पर्यवेक्षक और वेणुगोपाल राव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष व यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कमलेश कारम, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव व विधायक प्रतिनिधि…

Read More

छुरा (गंगा प्रकाश):- छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का वृहद आयोजन साइंस कॉलेज परिसर रायपुर में संपन्न हुआ। विभिन्न विधा एवं आयु वर्ग में संभाग स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किए दलों ने राज्य स्तर पर प्रस्तुति दिए। युवा महोत्सव में साहित्यिक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न विभागों के स्टॉल, प्रर्दशनी सजी हुई थी। रायपुर संभाग के प्रतियोगिता में गरियाबंद जिला ने राऊत नृत्य में प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। राज्य स्तर पर रायपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए गरियाबंद जिला ने आला दर्जे की प्रस्तुति…

Read More