Author: प्रकाश कुमार यादव

चिराग उपाध्याय कोंडागांव (गंगा प्रकाश) :- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सामान्य वर्ग के ईडब्लूएस आर्थिक आधार पर दि जाने वाली 10 प्रतिशत आरक्षण को 4 प्रतिशत पारित किया गया जिसका समान्य वर्ग समाज के द्वारा राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया था 76% आरक्षण को लेकर प्रदेशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। सामान्य वर्ग में सरकार के इस निर्णय को लेकर भारी आक्रोश है सामान्य वर्ग के सभी समाज प्रमुखों को तथा सदस्यों कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान आरक्षण विधेयक पारित होने के बाद निर्मित हुई परिस्थितियों के ऊपर गंभीर चिंतन कर सामान्य वर्ग के बच्चो एवं युवाओं के भविष्य…

Read More

चिराग उपाध्याय कोंडागांव (गंगा प्रकाश):- कोंडागांव के डी एन के कालोनी कनेरा रोड के शिव मंदिर परिसर मे पंडित श्री नागेद्र कृष्ण कालिदास जी के मुखारबिन्द से श्रीमद भागवत वैदिक यात्रा संगीतमय कथा महोत्सव किया जा रहा है, जिसमे नगरवासी भक्ति मे लीन है। उल्लेखनीय है की कोंडागांव नगर मे 9 जनवरी से 15 जनवरी तक हो रहे कथा मे नगरवासी भक्ति मे लीन होते हुए, कथा का आनंद लेते हुए ज्ञान के गंगा मे गोता लगा रहे है। आज 15 जनवरी रविवार को कथा का समापन किया जायेगा..|

Read More

करन अजगल्ले सक्ती/ मालखरौदा (गंगा प्रकाश)। नवीन जिला सक्ती के मालखरौदा जनपद पंचायत के अन्तर्गत आने वाले धान खरीदी केंद्र सिंघरा में इन दिनों काफी अव्यवस्था का आलम देखने को मिल रहा है और साथ ही धान खरीदी प्रभारी भागवत चंद्रा का घोर लापरवाही सामने आई है , दरअसल पूरा मामला यह है कि यहां के धान खरीदी केंद्र में खरीदी किए धान की देख रेख में काफी लापरवाही किया जा रहा तौल किए धान के स्टाक के नीचे में किसी भी प्रकार की नियमों का पालन नहीं किया गया है जैसे कि आपको पता होगा कि शासन का नियम है…

Read More

करन अजगल्ले सक्ती/जैजैपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में अभी काफी समय है, लेकिन राजनीतिक दलों से जुड़े तमाम दावेदारों ने क्षेत्र में जनसंपर्क से लेकर अपना प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। कांग्रेस में जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र टिकट मांगने वाले की लंबी फेहरिस्त है। जिला पंचायत सदस्य इंद्रा राजेश लहरें क्षेत्र क्रमांक 17 से चुनाव जीत कर जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र हर छोटी बड़ी कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर सभी लोगों की सहयोग कर जैजैपुर विधानसभा में अपना वर्चस्व कायम कर लोगों का प्यार मिल रही है। क्षेत्र लोगों कहना है कि हमें ऐसे सक्रिय जिला पंचायत सदस्य छोटे बड़े कार्यक्रमों में जाकर…

Read More

छुरा (गंगा प्रकाश)- नगर में पतंजलि युवा भारत, भारत स्वाभिमान न्यास जिला गरियाबंद के तत्वाधान में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे युवा भारत जिला प्रभारी योगाचार्य मिथलेश सिन्हा द्वारा सभी को सूर्य नमस्कार के अभ्यास मंत्रों के साथ कराया गया तथा सूर्य नमस्कार के महत्व को बताते हुए कहा की प्राचीन काल से ही सूर्य को भगवान के रूप में पूजा जाता रहा है। जिसके कारण धार्मिक दृष्टि से भी इसका बहुत महत्व है। अब, विज्ञान ने सूर्य की उपचार शक्तियों और सूर्य नमस्कार के स्वास्थ्य लाभों को मान्यता दी है। सूर्योदय की दिशा में सूर्य नमस्कार…

Read More

यदिंद्रन नायर बीजापुर (गंगा प्रकाश)- कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को प्रत्येक को 4-4 लाख रुपए कुल 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अंतर्गत सर्पदंश से मृत्यु के 3 प्रकरण में मृतिका बोड्डोमाडवी के निकटतम वारिस उनके पति पादिया माडवी ग्राम कोमपल्ली तहसील कुटरु, मृतिका सुनिता ओयम निकटतम वारिस उनकी माता सोमारी ओयाम ग्राम बड़ेपल्ली तहसील भैरमगढ़ एवं मृतक सुरेंद्र गुरला निकटतम वारिस उनकी पत्नी अर्चना गुरला ग्राम पेटबोगड़ा तहसील भोपालपटनम को 4-4 लाख स्वीकृत किया गया है। इसी तरह नदी के पानी…

Read More

यदिंद्रन नायर बीजापुर (गंगा प्रकाश)-परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी एवं कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने कोविड-19 करण के घर पहुंच सुविधा प्रदाय हेतु टीका एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कुरीति का एक्सप्रेस गांव में जागरूकता कार्यक्रम एवं टीका केंद्र तक हितग्राहियों को पहुंचाने, आवश्यकता अनुसार वैक्सीन पहुंचाने का कार्य करेगी।

Read More

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने विधिक सेवा एवं अधिकारों की दी विस्तृत जानकारी यदिंद्रन नायर बीजापुर (गंगा प्रकाश)-छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेश अनुसार दिशा स्कीम के अंतर्गत आकांक्षी जिलों में विधिक साक्षरता एवं विधिक जागरूकता के कार्यक्रम के तहत जिला कार्यालय परिसर बीजापुर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस के कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी द्वारा विधिक सेवा एवं अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। भारत के संविधान का सदैव सम्मान करने एवं संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों उपयोग करने को कहा साथ ही वर्तमान परिस्थिति में कानून…

Read More

स्वयं मौजूद रहकर कापसी बाजार में विधायक श्री नाग ने कराया बोर खनन बाजार में आने-जाने वाले लोगो को हो रही पेयजल की कमी को दूरस्थ करने के लिए व्यापारियों ने की थी मांग सुमन साहा कांकेर/कापसी (गंगा प्रकाश)। एक माह पूर्व ग्राम पंचायत छोटे कापसी के व्यापारियों ने अंतागढ़ विधायक अनूप नाग से कापसी बाज़ार में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित न होने के कारण दुकानदारों एवं ग्राहकों को हो रही परेशानी के विषय में अवगत कराते हुए एक हैंडपंप की मांग की थी। व्यापारियों ने बताया की यहां हैंडपंप जैसी बुनियादी सुविधा तक दशकों में उपलब्ध नहीं हो पाई ।…

Read More

तिल्दा नेवरा (गंगा प्रकाश)। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जिला स्तरीय छात्र सम्मेलन का आयोजन तिल्दा नगर में 28 जनवरी को होने वाला है जिस हेतु आज नगर के कृष्णा टावर में छात्रशक्ति सम्मेलन कार्यालय का उद्घाटन नगर के युवा व्यवसायियों एवं समाज सेवियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। अतिथियों के द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती भारत माता और विवेकानंद स्वामी जी के पूजा अर्चना करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात अतिथियों के द्वारा कार्यालय का फीता काटकर के उद्घाटन किया गया । अतिथियों के द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया जिसमें…

Read More