Author: प्रकाश कुमार यादव
केशकाल (गंगा प्रकाश) :- बच्चों को अनुशासन में रखने हेतु अध्यापक द्वारा प्रयास किया जाता है लेकिन कोंडागांव जिला के सुरडोगर विद्यालय में दूसरी तस्वीर दिखती है यहाँ पर अध्यापक को अनुशासन में रखने हेतु प्राचार्य ने विद्यालय में ताला लगा दिया जिससे अब अध्यापक भी छात्र-छात्राओं की तरह अनुशासन में रहकर विद्यालय के समय में पहुंच रहे हैं..। उल्लेखनीय है की केशकाल नगर मे स्थित सुरडोंगर विद्यालय प्राय: शिकायतें आती थी कि अध्यापक समय पर नहीं पहुंचते हैं विद्यालय में जिससे पढ़ाई प्रभावित होती थी, इसको लेकर नगर वासियों ने शिकायत की जिस पर केशकाल एसडीएम शंकरलाल सिन्हा, तहसीलदार…
रायपुर (गंगा प्रकाश)। भारत जोड़ो यात्रा के समापन में आज एक बहुत बड़ी सभा शेरे-ए-कश्मीर के स्टेडियम में किया जा रहा है, जो कि यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी जी के नेतृत्व में स्वयं राहुल गांधी जी एवं लाखों लोग उनके साथ 3700 कि.मी. से ज्यादा की पदयात्रा तय की एवं राहुल गांधी जी देश के अलग-अलग प्रदेश में जाकर वहाँ की जनता से रूबरू हुए एवं बातचीत की एवं लाखों लोगों ने सम्मिलित होकर इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। 29 जनवरी 2023 को लाल चौंक पर राहुल गांधी जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया…
केन्द्र ने 800 करोड़ जमा करने के बाद छत्तीसगढ़ के आवास अस्वीकृत कर दिया रायपुर (गंगा प्रकाश):- भाजपा के पीएम आवास पर गलत बयानी कर भ्रम फैला रही है प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार अपना हिस्सा न देने पड़े इसलिये प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति में हमेशा कोताही बरतती है गरीबों के आशियाने के सपने को चकनाचूर करने वाले गरीबों के हितैषी बनने का पाखंड कर रहे हैं भाजपा छत्तीसगढ़ में राज्य शासन पर झूठा आरोप लगाकर प्रधानमंत्री आवास पर भ्रम फैलाती है प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि…
रायपुर (गंगा प्रकाश):- कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी,प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी,कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव,परमानन्द जैन महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा इस वर्ष के बजट को प्रस्तुत करने को लेकर दिल्ली सहित देश भर के व्यापारियों में बहुत उत्सुकता है जिसको देखते हुए कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के सुझाव पर देश भर के व्यापारी संगठन बजट के दिन 1 फ़रवरी को देश के सभी राज्यों के प्रमुख शहरों में सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगा कर बजट को लाइव देखे जाने की व्यवस्था कर रहे हैं दिल्ली…
रायपुर(गंगा प्रकाश)। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने आज शाम राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और प्रतीक चिन्ह वितरित किए। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में 28 जनवरी से 30 जनवरी तक आयोजित युवा महोत्सव में 38 विधाओं में प्रदेश भर के 2300 प्रतिभागियों ने अपनी कला, कौशल और हुनर का प्रदर्शन किया।
रायपुर(गंगा प्रकाश)।आज यहां राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि ‘‘शहीद दिवस‘‘ के अवसर पर राजभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव, उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल, नियंत्रक हरबंश मिरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
सुश्री बारले को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मान रायपुर(गंगा प्रकाश)। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में पद्मश्री के लिए चयनित प्रसिद्ध पंडवानी कलाकार सुश्री उषा बारले ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल ने स्मृति चिन्ह भेंटकर सुश्री बारले का सम्मान किया और छत्तीसगढ़ में पंडवानी की समृद्ध परंपरा को जीवंत बनाये रखने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने श्री बारले को छत्तीसगढ़ का गौरव बताया और उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए भी शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने विश्वास जताया कि सुश्री बारले अपनी कला साधना के माध्यम से देश-विदेश में छत्तीसगढ़…
रायपुर (गंगा प्रकाश)। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में श्रीकलापीठ सरायकेला, झारखण्ड के संरक्षक प्रताप आदित्य सिंह देव ने सौजन्य भेंट की। श्री सिंहदेव ने राज्यपाल को सरायकेला में 11 से 13 अप्रैल 2023 तक आयोजित होने वाले चैत्र पर्व के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। राज्यपाल को श्री सिंह ने चैत्र पर्व तथा श्रीकलापीठ द्वारा सरायकेला छऊ नृत्य के संरक्षण और इसके प्रशिक्षण के लिए किये जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। उन्होंने सरायकेला छऊ नृत्य के विशेषताओं, इससे जुड़े कलाकारों और इसके गरिमामयी इतिहास के बारे में भी जानकारी दी।…
कलेक्टरों को प्राथमिकता के साथ प्रकरणों का निराकरण करने के दिए निर्देशमुख्यमंत्री ने कहा जनता को सीधा लाभ पहुँचाने हेतु लाया गया है यह क़ानून: अधिक से अधिक लोगों को मिले लाभमुख्यमंत्री स्वयं अवैध निर्माण के नियमितिकरण के प्रकरणों की करेंगे समीक्षायोजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सहित नियमितिकरण के लिए लगाए जाएं कैंप रायपुर (गंगा प्रकाश)।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवैध निर्माण के नियमितिकरण के प्रकरणों के निराकरण में विलंब पर गहरी नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने कलेक्टरों को प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए…
राजभवन में आरक्षण बिल रुकने के पीछे भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य के नेताओ का षड्यंत्र रायपुर(गंगा प्रकाश):- 58 दिन बाद भी राज भवन में आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर नहीं होने पर भाजपा को घेरते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छोटी-छोटी विषयों को लेकर राजभवन जाने वाले भाजपा के नेता अब आरक्षण बिल रोकने के षड्यंत्र का पर्दाफाश होने के डर से राजभवन नही जा रहे अपने केंद्रीय नेतृत्व के साथ मिलकर डॉ रमन सिंह अरुण साव नारायण चंदेल आरक्षण बिल को राजभवन में रोकने का षड्यंत्र रचे है।उधर भाजपा के 9 सांसद प्रदेश…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
