Author: प्रकाश कुमार यादव
ईकोनॉमिक कॉरिडोर मुआवजा घोटाला: ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, 48 करोड़ की आर्थिक क्षति उजागर रायपुर (गंगा प्रकाश)। रायपुर-विशाखापट्टनम प्रस्तावित इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण के दौरान शासन को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाने के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 ठिकानों पर छापेमारी की है। अब तक की जांच में करीब ₹48 करोड़ से अधिक की आर्थिक क्षति सामने आई है। जांच में खुलासा हुआ है कि तत्कालीन एसडीएम (राजस्व) निर्भय साहू और अन्य राजस्व अधिकारियों ने मिलकर शासन की अधिग्रहित भूमि को दोबारा शासन को ही विक्रय कर मुआवजा प्राप्त किया,…
गरियाबंद में मुस्लिम समाज ने आतंकवाद के खिलाफ निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा तिरंगा चौक पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में एकजुट हुआ गरियाबंद, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, आतंकवाद का पुतला जलाया गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के विरोध में आज छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में मुस्लिम समाज ने एकजुटता दिखाते हुए आतंकवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग हाथों में काली पट्टी बांधकर सड़कों पर उतरे और आतंकवाद के खिलाफ विशाल रैली…
खट्टी स्कूल में हुआ पढ़ई तिहार का आयोजन ,अंगना म शिक्षा बहुत ही अच्छी योजना-गिरीश शर्मा गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। बच्चों के समग्र विकास हेतु बच्चों की प्रथम शिक्षिका अर्थात माता का बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं सीखने के अवसरों से संबंधित बिंदुओं पर आधारित राज्य शासन की महत्त्वपूर्ण योजना अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के तहत शासकीय प्राथमिक शाला खट्टी में पढ़ई तिहार का आयोजन किया गया, जिसमें शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती जानकी बाई ध्रुव, सहायक कार्यक्रम समन्वयक समग्र शिक्षा विल्सन थामस, जिला नोडल अंगना म शिक्षा श्रीमती नीता सर्वा, डी . पी .एम. यू .देवेन्द्र …
धरमजयगढ़: मड़वाताल घाट पर गिट्टी से लदा हाइवा पलटा, चालक की दर्दनाक मौत, शव अब तक नहीं निकाला जा सका
धरमजयगढ़: मड़वाताल घाट पर गिट्टी से लदा हाइवा पलटा, चालक की दर्दनाक मौत, शव अब तक नहीं निकाला जा सका धरमजयगढ़/रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। धरमजयगढ़-कापू मुख्य मार्ग पर स्थित मड़वाताल घाट पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें गिट्टी से भरा एक हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन चालक गिट्टी के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो जाने की आशंका जताई जा रही है। आश्चर्यजनक रूप से घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद भी शव को बाहर नहीं निकाला जा सका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सुबह लगभग…
“भू-माफियाओं की साजिश पर छत्तीसगढ़ सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक!…”नामांतरण के जाल को तोड़कर जनता को दी गई बड़ी राहत… रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में भूमि हस्तांतरण और नामांतरण को लेकर दशकों से जारी दलाली, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही के कुचक्र पर अब सरकार ने करारा प्रहार किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में राजस्व प्रशासन में ऐतिहासिक बदलाव करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने भू-राजस्व संहिता में बड़ा संशोधन किया है। अब तहसीलदार नहीं, बल्कि रजिस्ट्रार और सब-रजिस्ट्रार खुद नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करेंगे। यह बदलाव न केवल तकनीकी है, बल्कि यह वर्षों से पिसती आम जनता के…
“स्वास्थ्य व्यवस्था या भ्रष्टाचार का सीरियल? गरियाबंद अस्पताल में ‘सुशासन तिहार’ का असली ड्रामा!…” गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में इन दिनों एक अद्भुत सरकारी नाटक चल रहा है नाम है “सुशासन तिहार 2025” और इसकी थीम है : “अगर शिकायत करो, तो जांच उन्हीं से करवाओ जिनपर आरोप हैं ताकि भ्रष्टाचार नहाए, पोंछे और फूलों की माला पहन कर वापस ड्यूटी पर लौटे!” शिकायतकर्ता डॉ. राजेन्द्र बिनकर ने किया सिस्टम की लुंगी खींचने का पाप अब पूरे अस्पताल में पसीना : डॉ. बिनकर ने शिकायत की — कि गरियाबंद जिला अस्पताल में कुछ डॉक्टर ऐसे भी हैं जो…
कश्मीर हमले पर बोले स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी: आतंक के खिलाफ पूरा देश एकजुट, राजनीति से ऊपर उठने का वक्त रायपुर (गंगा प्रकाश)। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में गुस्सा और शोक का माहौल है। इसी बीच दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि “पूरा देश इस कायराना हमले से मर्माहत है और आतंक के खिलाफ एकजुट है।” स्वामी ब्रह्मचारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब समय राजनीति का नहीं, राष्ट्र के साथ खड़े होने का है। उन्होंने सभी राजनीतिक…
बस्तर के लिए युद्धविराम और स्वशासी शासन की गुहार : जन संगठनों ने कहा, “शांति के आवरण में छिपी है संसाधनों की लूट…” रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के दो दर्जन से अधिक जन संगठनों और आंदोलनों ने एकजुट होकर बस्तर की तपती ज़मीन से उठती पीड़ा की आवाज़ बनते हुए सरकार और माओवादी नेतृत्व से तत्काल युद्धविराम की अपील की है। उनका कहना है कि यदि शांति वास्तव में उद्देश्य है, तो संवाद की पूर्वशर्त के रूप में हिंसा का परित्याग आवश्यक है। तभी आमजन इस प्रक्रिया पर भरोसा कर सकेंगे। दल्ली राजहरा में जन प्रतिरोध की हुंकार :…
रायपुर : जेईई मेंस-2025 में प्रयास के बच्चों का शानदार प्रदर्शन 371 बच्चों ने दी परीक्षा, 122 बच्चें हुए क्वालीफाई राज्य में 15 प्रयास आवासीय विद्यालय है संचालित अब तक प्रयास विद्यालय के 122 विद्यार्थी आईआईटी, 356 विद्यार्थी एनआईटी, 960 समकक्ष परीक्षा में और 70 विद्यार्थी एमबीबीएस में हो चुके है चयनित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्री राम विचार नेताम ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर (गंगा प्रकाश)। जेईई मेंस-2025 के घोषित परिणामों में प्रयास आवासीय विद्यालय के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ष जेईई मेंस परीक्षा में बैठे प्रयास आवासीय विद्यालय के कुल…
रायपुर/मुंगेली : हथनीकला की शशि ठाकुर: हौसले से बदली तक़दीर, बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल सरकारी योजनाओं और स्वसहायता समूह से मिली ताकत, अब दूसरों के लिए बनीं प्रेरणा रायपुर/मुंगेली (गंगा प्रकाश)। कभी आर्थिक तंगी से जूझने वाली शशि ठाकुर आज न सिर्फ अपने परिवार का संबल हैं, बल्कि ग्राम हथनीकला की दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा की प्रतीक बन चुकी हैं। “जहाँ चाह, वहाँ राह” की कहावत को उन्होंने अपने जीवन में चरितार्थ कर दिखाया है। मुंगेली विकासखंड के एक छोटे से गांव हथनीकला में रहने वाली शशि का परिवार पूरी तरह खेती-किसानी और उनके पति के लघु व्यवसाय पर…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
