Author: प्रकाश कुमार यादव

रायगढ़: अवैध लकड़ी तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, ट्रक सहित लाखों की लकड़ी जब्त रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। रायगढ़ जिले के विभिन्न वन क्षेत्रों में लगातार हो रही अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी पर वन विभाग ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। तमनार वन परिक्षेत्र के सामारुमा बीट में बीती रात वन अमले ने अवैध लकड़ी से भरे एक ट्रक को जब्त कर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल की रात लगभग 1:30 बजे तमनार वन विभाग की टीम ने कक्ष क्रमांक 846 आरएफ (RF) में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर…

Read More

पाली के प्राचीन शिवमंदिर के पास बिना अनुमति राखड़ डंपिंग, मंदिर के अस्तित्व पर मंडरा रहा खतरा कोरबा/पाली (गंगा प्रकाश)। पाली क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक महादेव शिवमंदिर, जो भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के संरक्षण में है, उसके समीप बिना अनुमति के राखड़ डंपिंग का मामला सामने आया है। उड़ती राखड़ से 9वीं शताब्दी के इस प्राचीन मंदिर के पत्थरों और कलाकृतियों को नुकसान पहुँचने लगा है, जिससे इसके अस्तित्व पर संकट गहराता दिख रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि विभागीय अधिकारी अब तक इस मामले से बेखबर बने हुए हैं। निषिद्ध क्षेत्र में बिना अनुमति हो रहा कार्य भारतीय…

Read More

गरियाबंद: आतंकवाद के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, तिरंगा चौक पर फूंका आतंकवाद का पुतला गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जम्मू-कश्मीर के पाहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में गरियाबंद में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार को शहर कांग्रेस कमेटी ने तिरंगा चौक पर आतंकवाद का पुतला फूंका और “पाकिस्तान मुर्दाबाद”, “भारत माता की जय” जैसे गगनभेदी नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस भवन से शुरू हुई रैली की अगुवाई शहर अध्यक्ष प्रेम सोनवानी ने की। सैकड़ों कार्यकर्ता तिरंगा और विरोधी बैनर लिए शहर की सड़कों…

Read More

निगम-आयोगों में छत्तीसगढ़िया समाज की अनदेखी पर रमेश यदु ने जताया आक्रोश, वंचित वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की मांग भाटापारा (गंगा प्रकाश)। राज्य में सरकार गठन के बाद विभिन्न आयोगों और निगमों में नियुक्तियों का दौर जारी है, लेकिन छत्तीसगढ़िया समाज के बड़े हिस्से को अब भी दरकिनार किया जा रहा है। इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने मुख्यमंत्री और संगठन पदाधिकारियों को पत्र भेजकर वंचित समाजों को उचित प्रतिनिधित्व देने की मांग की है। रमेश यदु ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि वंचित समाज के…

Read More

भारतमाला परियोजना में 220 करोड़ का महाघोटाला : छत्तीसगढ़ में विकास की राह पर भ्रष्टाचार का कालिख!… रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की बहुप्रतीक्षित भारतमाला परियोजना अब गहरे भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी नज़र आ रही है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने शुक्रवार 26 अप्रैल को ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए 16 ठिकानों पर दबिश दी और 4 वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में ही करीब 220 करोड़ रुपये के गबन का पर्दाफाश हुआ है, और आशंका जताई जा रही है कि वास्तविक आंकड़ा इससे भी कहीं अधिक हो सकता है। चौकाने वाले खुलासे : एक-एक भूमि…

Read More

बिरोडार प्राथमिक शाला में “अंगना में शिक्षा” अंतर्गत पढ़ई तिहार आयोजित छुरा (गंगा प्रकाश)। शासकीय प्राथमिक शाला बिरोडार में छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा विभाग की पहल “अंगना में शिक्षा” के तहत पढ़ई तिहार का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के चित्र पर उपस्थित माताओं एवं पालकों द्वारा पूजा-अर्चना कर की गई। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक नेमिचंद यादव ने पढ़ई तिहार के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आंगनवाड़ी से जुड़े छोटे बच्चों को माताओं द्वारा घर पर ही खेल-खेल में शिक्षित करने हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है।…

Read More

छुरा मुस्लिम समाज ने पहलगाम आतंकी हमले की घोर निंदा की, देश के वीरों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि छुरा (गंगा प्रकाश)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में रोष है, वहीं छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा में मुस्लिम समाज ने एकजुट होकर इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा की। समाज के लोगों ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार नारेबाज़ी करते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। मुस्लिम समाज की अगुवाई में स्थानीय नागरिकों ने नगर के प्रमुख चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर हमले में शहीद हुए जवानों को…

Read More

समय-सीमा में अपूर्ण कार्यों को करें पूर्ण, गुणवत्ता से न हो समझौता: कलेक्टर बी.एस. उइके गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति और गुणवत्ता को लेकर कलेक्टर बी.एस. उइके ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्माण एजेंसियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अपूर्ण और प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में हर हाल में पूरा किया जाए, साथ ही निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। बैठक में पीडब्ल्यूडी, जल संसाधन विभाग, आरईएस, ईएंडएम, सेतु निगम, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं पीएमजीएसवाय के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी में गरियाबंद के युवाओं की चमक, भारत को दिलाया स्वर्ण पदक गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले के पांच युवा खिलाड़ियों ने नेपाल के पोखरा में आयोजित यूथ गेम्स इंटरनेशनल चैम्पियनशिप 2025 में भारतीय अंडर-19 कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। 16 से 20 अप्रैल तक चली इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की जीत में जिले के युवाओं की भूमिका सराहनीय रही। टीम में शामिल राकेश कुमार नागेश, प्रेम सागर दीवान (ग्राम रूवाड़), योगेश कुमार ध्रुव (ग्राम गंजईपुरी), पुनेश ठाकुर (ग्राम रामपुर) और हरिश कुमार (ग्राम बारूला) ने अपने हुनर से…

Read More

सरस्वती शिशु मंदिर, गरियाबंद का ऐतिहासिक परीक्षा परिणाम — 98.16% सफलता, उत्कृष्ट छात्रों को किया गया सम्मानित गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भूतेश्वर नाथ बाल संस्कार समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गरियाबंद ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए सत्र 2024-25 का परीक्षा परिणाम घोषित किया, जिसमें विद्यालय ने 98.16% सफलता दर हासिल की। कई कक्षाओं में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर विद्यालय ने जिले में शिक्षा की दिशा में एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। विद्यालय प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव बड़े ही गरिमामय वातावरण में मनाया गया।…

Read More