Author: प्रकाश कुमार यादव
लैलूंगा शिक्षा विभाग की ओर से मिल रहा खुला संरक्षण ? चंद्रशेखर जायसवाल सहयोगी ममता साहु लैलूंगा (गंगा प्रकाश)। रायगढ़ जिले के विकास खण्ड लैलूंगा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोड़ामाई ( संकुल श्रोत केन्द्र – नारायणपुर ) में दिनांक 14 नवम्बर 2022 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी जयंती के उपलक्ष में संपूर्ण भारत देश में बाल दिवस मनाया जा रहा था । तो दूसरी ओर लैलूंगा के ग्राम नारायणपुर के आश्रित ग्राम कोड़ामाई के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चों को बाल दिवस मनाने के बजाय प्रभारी प्रधान पाठक एलथिरियुस एक्का के द्वारा विद्या के…
चंद्रशेखर जायसवाल रायगढ़(गंगा प्रकाश)। धरमजयगढ़ एसडीएम ने आज विकासखंड अंतर्गत कुडेकेला पहुंचकर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति का आकस्मिक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने धान बेचने पहुंचे किसानों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया उन्होंने धान खरीदी केंद्र में किसान पंजीयन की जानकारी ली रकबे का किसान8 किताब का स्त्यापन भी किया आपको बता दे की धरमजयगढ़ एसडीएम डिगेश पटेल छाल क्षेत्र के कुडेकेला धान खरीदी केंद्र की धान के तौल की प्रक्रिया का निरीक्षण किया वहीं समिति प्रबंधक आपरेटर और नोडल अधिकारी को व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश भी दिए ताकि धान खरीदी केंद्र में किसानों को असुविधा का…
कनिष्ठ संपरीक्षक मण्डावी तथा सहायक ग्रेड-2 पम्हार तत्काल प्रभाव से निलम्बित रितेश पटेल कोण्डागांव (गंगा प्रकाश)- कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा जिले के शिक्षा विभाग में पदस्थ सहायक शिक्षक से प्राथमिक शाला प्रधान पाठक पदोन्नति एवं पदस्थापना में अनियमितता के लिए संलिप्त पाये जाने से प्रथम दृष्टया दोषी होने के कारण लखन सिंह मण्डावी कनिष्ठ संपरीक्षक तथा बीएल पम्हार सहायक ग्रेड-2 कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोण्डागांव को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण-नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। प्रधान पाठक पदोन्नति एवं पदस्थापना में अनियमितता के संबंध में गठित जांच समिति द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन…
शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखने शिक्षकों को दिए निर्देश रितेश पटेल केशकाल (गंगा प्रकाश):- केशकाल विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खालेमुरवेंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधायक पहुंचे थे। जहां उन्होंने स्कूली बच्चों से मिलकर उनका हाल जाना। साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाओं से मिल कर शैक्षणिक व्यवस्था के बारे में जानकारी लेते हुए शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने से सम्बंधित आवश्यक निर्देश दिए। वहीं स्कूल के कक्षाओं में जाकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर समस्याओं के बारे में जानकारी लिया। छात्र जीवन मे अनुशासन बहुत महत्वपूर्ण है- विधायक संतराम नेताम ने बच्चों…
रितेश पटेल केशकाल (गंगा प्रकाश):- भारत सरकार गृह मंत्रालय के आदेशानुसार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन करते हुए जनता को आवश्यक सामग्री का वितरण के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में गुरुवार को सीआरपीएफ 188वीं बटालियन के कमांडेंट भवेश कुमार चौधरी के निर्देशन में द्वितीय कमान अधिकारी एस.ए. रोजन जिमिक के नेतृत्व में बी/188वीं वाहिनी के द्वारा ग्राम पंचायत गढधनौरा के अन्तर्गत ग्राम सरगीपाल, बटराली, गढधनौरा में जाकर सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को दैनिक उपयोग की सामग्री का वितरण भी किया गया।…
रितेश पटेल केशकाल (गंगा प्रकाश):- केशकाल नगर के बोरगांव तालाब के समीप बुधवार की रात तकरीबन 10:30 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमें सड़क किनारे पैदल चल रहे युवक को जगदलपुर की ओर से तेज गति से आ रही बोलेरो वाहन जबरदस्त ठोकर मार कर फरार हो गयी है। घायल युवक को तत्काल केशकाल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी है। फिलहाल केशकाल पुलिस की टीम के द्वारा फरार बोलेरो वाहन की खोजबीन की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार केशकाल सुभाष चौक निवासी 22 वर्षीय युवक गुलाम मोहम्मद जो कि बुधवार की…
गोलू कैवर्त बलोदा बाजार (गंगा प्रकाश)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचीन्द्र चौबे ,डी एस पी अभिषेक सिंह के मार्ग दर्शन में बाल दिवस से प्रारंभ हुआ बाल सुरक्षा सप्ताह बलोदा बाजार क्षेत्र में मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत उनकी पुलिस सुरक्षा और जागरूकता विश्वास की थीम पर काम कर रही हैं। विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर छात्र छात्राओं को सुरक्षा और अन्य मामलों की जानकारी अवगत कराया जा रहा है। पूरी गंभीरता के साथ विद्यार्थी इसमें अपनी रुचि दिखा रहे हैं*! इसी सिलसिले में पंडित लक्ष्मी प्रसाद तिवारी गल्स स्कूल बलौदा बाजार की छात्राएं पुलिस स्टेशन विजिट…
गोलू कैवर्त बलौदाबाजार-(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश में ज़िला सीईओ गोपाल वर्मा ने जनपद पंचायत भाटापारा अंतर्गत ग्राम पंचायत कडार के गौठान में चौपाल लगाई। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों से शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं यथा – गौठान,ऋण माफ़ी, भूमिहीन खेतिहर मज़दूर न्याय योजना, किसान न्याय योजना,बिजली बिल हाफ़,राशन कार्ड पेन्शन,मुख्यमंत्री सुपोषण योजना , स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडीयम स्कूल आदि योजनाओं के लाभार्थियों/ हितग्राहियों से चर्चा किया एवं सम्बंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। इस चौपाल के दौरान बेहद ही आत्मीयता से जिला पंचायत सीईओ गोपाल वर्मा स्वयं ग्रामीणों के बीच दर्री…
उपार्जन केंद्रों की संख्या 152 से बढ़कर हुआ 154,मर्राकोना एवं मोहतरा नये धान खरीदी केंद्र गोलू कैवर्त बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। राज्य शासन के निर्देश पर 1 नवम्बर से प्रारंभ हुई धान खरीदी में अब आवक में तेजी आयी है। विगत 16 दिनों मे अब तक 130 उपार्जन केन्द्रों में 13 हजार 293 किसानों ने 37 हजार 59.76 मीट्रिक टन धान बेचे है। जिसमें से 7 हजार 103 किसानों ने अपने संपूर्ण रकबे के धान को बेच दिया है। इस साल जिलें में हुई अच्छी बारिश के चलते खेतों में नमी है जिस कारण धान कटाई में थोड़ा विलम्ब हुई है। क्षेत्र…
गोलू कैवर्त बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से मतदाता परिचय पत्र को आधार कार्ड से लिंक किया जा रहा है। जिले के लगभग 70 प्रतिशत मतदाताओं के लिए इसके लिए फॉर्म भरा जा चुके है।ग्रामीण क्षेत्र की तुलना में शहरी क्षेत्रों में अपेक्षाकृत इसका प्रतिशत कम है। इसलिए मतदाताओं से इसमें अधिक से अधिक सहभागिता की अपेक्षा है । इस हेतु आयोग के द्वारा ऑनलाइन वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से फॉर्म एकत्रित किए जा रहे हैं। यह कार्य बहुत ही सरल है और इसे मतदाता स्वयं अपना 10 मिनट…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
