Author: प्रकाश कुमार यादव
हरदीप सिंह छाबड़ा मोहला मानपुर अं.चौकी (गंगा प्रकाश)- मोहला विकासखंड के अंतिम छोर में बसे मुकादाह संकुल में सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) के पद पर पदोन्नत हुए शिक्षकों का संकुल स्तरीय विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ज्ञात हो कि एक लंबे अर्से बाद सहायक शिक्षकों को प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति मिली है। इसी क्रम में मुकादाह संकुल से भी 6 शिक्षकों का भी प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति हुई है। जिनमें प्रदीप मंडावी, आनंद राम गंगासागर, गोकुल ठाकुर, रैन सिंह सलामे, पुनीत सलामे, श्रवण डाहरे पदोन्नत हुए है। इसी क्रम में प्रधान पाठक…
● स्कूल के शिक्षकगणों के मोबाईल में कराया गया अभिव्यक्ति एप डाउनलोड ● महिला/बालिका संबंधी अपराधों के संबंध में जागरूकता हेतु पुलिस की मुहिम ● पुलिस एवं चाईल्ड लाईन की टीम द्वारा लगातार स्कूल, कॉलेज, संस्था, कार्यालयों में जाकर महिला एवं बालिकाओं को किया जा रहा है जागरूक गोलू कैवर्त बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र चौबे के मार्गदर्शन में पुलिस एवं चाइल्ड लाइन की टीम द्वारा लगातार महिला एवं बालिकाओं को “अभिव्यक्ति एप” के संबंध में प्रचार प्रसार कर जागरूक* किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज दिनांक…
आईएएस रोमा श्रीवास्तव सहित नोडल अधिकारी ने किया निर्माणाधीन सड़को का निरीक्षण गोलू कैवर्त बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर आज एसडीएम बलौदाबाजार आईएएस रोमा श्रीवास्तव एवं नोडल अधिकारी सँयुक्त कलेक्टर बजरंग दुबे ने जिलें में चल रहे विभिन्न निर्माणाधीन सड़को का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परसाभदेर-कुकुरदी रोड, बलौदाबाजार-चण्डी मार्ग, लिमाही- गोड़ खपरी मार्ग में चल रहे निर्माण कार्यो का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों को समय सीमा के भीतर कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान परसाभदेर- कुुकुरदी मार्ग…
छुईखदान (गंगा प्रकाश) – कार्तिक मास देवउठनी एकादशी शुक्रवार 04 नवम्बर 2022 को रियासत कालीन रानी मंदिर छुईखदान में तुलसी शालिग्राम विवाह धूमधाम हर्षोल्लास एवं आतिशबाजी से मनाया गया । मंदिर समिति के संरक्षक लाल जे .के . वैष्णव ने जानकारी दी कि गोधुलि बेला मंदिर प्रांगण में तुलसी चौरा के आसपास मंडप सजाकर भगवान श्री गोपाल जी तुलसी शालिग्राम शिला को सिंहासन चौकी में विराजमान कर मौलीधागा , रेशमी कपड़े चारों कोने में गन्ना बांधकर दीपक जलाकर संस्कृत के मंत्रों उच्चारण से तुलसी शालिग्राम विवाह कर उत्तीष्ठ गोविन्द के मंत्रों द्वारा परिक्रमा किया गया एवं एकादशी महत्तम पाठ किया…
जोधपुर (गंगा प्रकाश)। असंगठित कामगार कांग्रेस एवं कर्मचारी कांग्रेश के राष्ट्रीय समन्वयक एवं प्रदेश प्रभारी राजस्थान डॉ प्रकाश अनंत एक दिवसीय प्रवास पर जिला जोधपुर राजस्थान पहुंचेंगे पूर्व निर्धारित बैठक दिनांक 6 नवंबर 2022 को दोपहर 1:00 बजे से किसान भवन पोटा चौराहा जोधपुर में रखा गया है जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय डॉ उदित राज जी नेशनल चेयरमैन असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेश उपस्थित रहेंगे । यह बैठक मुख्य रूप से भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में रखी जा रही है। राजस्थान प्रदेश के 7 जिलों से भारत जोड़ो यात्रा निकलेगी। जिसका नेतृत्व राहुल गांधी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय…
अरविन्द तिवारी रायपुर (गंगा प्रकाश)- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आज पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में मीडिया परिसंवाद का आयोजन समाधानपरक मीडिया द्वारा समृद्ध भारत विषय पर किया गया है। यह आयोजन इन्दौर जोन के क्षेत्रीय निदेशक और मीडिया प्रभाग के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्माकुमार ओमप्रकाश भाईजी की सातवीं पुण्य तिथि के अवसर पर किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के महानिदेशक संजय द्विवेदी , प्रमुख अतिथि नई दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्मकार राजेश बादल होंगे। विशिष्ट अतिथि दैनिक भास्कर के राज्य सम्पादक शिव दुबे एवं…
अरविन्द तिवारी रायपुर (गंगा प्रकाश)- भारत निर्वाचन आयोग ने आज छत्तीसगढ़ में विधानसभा उपचुनाव का ऐलान कर दिया है। यह चुनाव कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के लिये हाेना है। यह सीट पिछले महीने कांग्रेस विधायक मनोज सिंह मंडावी की हार्ट अटैक से हुई निधन से खाली हुई है। उस वक्त वे धमतरी के सर्किट हाउस में रुके हुये थे। अगले दिन सुबह उनके सीने में अचानक दर्द हुआ , जिसके बाद उन्हें धमतरी के अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल ले जाते वक्त डॉक्टरों ने मनोज मंडावी को मृत घोषित कर दिया गया। हम पिछले वर्ष 2018 के…
अरविन्द तिवारी सोलन (गंगा प्रकाश) – भाजपा जो संकल्प लेती है , उसकी सिद्धि करके दिखाती है। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का संकल्प लिया , उसे सिद्ध करके दिखाया। भाजपा ने राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया , आज अयोध्या में इतना भव्य राम मंदिर बन रहा है। कांग्रेस की सच्चाई ये है कि वर्ष 2012 में जिस घोषणा पत्र पर वो चुनाव जीते , वादे किये थे , एक भी काम उन्होंने नहीं किया। जबकि भाजपा की पहचान है कि हम जो कहते हैं उसे पूरा करने के लिये दिन-रात खपा देते हैं। हिमाचल के लोग…
अरविन्द तिवारी जगन्नाथपुरी (गंगा प्रकाश)- हिन्दुओं के सार्वभौम धर्मगुरु एवं हिन्दू राष्ट्र के प्रणेता पूज्यपाद पुरी शंकराचार्यजी अट्ठारह संख्या की वेदसम्मत महत्ता की चर्चा करते हुये संकेत करते हैं कि अन्न से प्राणी उत्पन्न होते हैं। अन्न वर्षा से उत्पन्न होता है। वृष्टि तदर्थ कारीरी आदि अदृष्ट संज्ञक यज्ञ से होती है। देवता , हवनीय द्रव्य , मन्त्र , विधि , सूत्र , ऋत्विक् , यजमान , अन्नदान , दक्षिणा एवम् मनोयोग के संयोग से निष्पन्न यज्ञ कर्मविशेष से समुद्भूत है। कर्म ऋक् , यजुः , साम संज्ञक शब्द ब्रह्मात्मक वेद से उत्पन्न होता है। शब्द ब्रह्मात्मक वेद अक्षर संज्ञक…
शब्द ब्रह्मात्मक वेद अक्षर संज्ञक परब्रह्म से समुद्भूत है। अतएव वेदविहित कर्म समुद्भूत यज्ञ में सदा ही अक्षराधिष्ठित शब्द ब्रह्मात्मक वेद सन्निहित है।
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
