Author: प्रकाश कुमार यादव

10-15 दिनों से बिजली की आंख मिचौली से जूझ रहे थे ग्राम वासी हरदीप छाबड़ा मोहला मानपुर अं.चौकी(गंगा प्रकाश)-कल सुबह ग्राम बोरिया मोकासा में किसान रथ को अंतर जिला भ्रमण कार्यक्रम हेतु हरी झंडा दिखाकर रवाना करने हेतु संसदीय सचिव का बोरिया दौरा था। इस दौरान बिजली की समस्या से बोरिया क्षेत्र के ग्रामीण 10-15 दिनों से परेशान थे विधायक का बोरिया में आगमन सुनकर सभी ग्रामीण विधायक के पास अपना समस्या लेके आए। विधायक ने त्वरित कार्यपालन अभियंता विद्युत को दूरभाष से निर्देशित किया और विधायक के निर्देश पर तुरंत गांव में 25 केवी का नया जैमर लगाया गया…

Read More

हरदीप छाबड़ा मोहला मानपुर अं.चौकी(गंगा प्रकाश)-दिनांक 17.09.2022 को प्रार्थी निवासी तुमडीकसा थाना मानपुर हाल मुकाम कमकासुर थाना खडगांव उपस्थित आकर परिजन, नाबालिक पीडिता के साथ ग्राम कमकासुर का मुकेष बोगा पिता हीरालाल बोगा शादी का झांसा देकर अक्टूबर 2021 से अप्रैल 2022 तक कई बार बलात्कार) किया है जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई के संबंध में रिपार्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर से थाना खड़गांव में अपराध क्रमांक 105/2022 धारा 376 (2) (एन) भादवि0 व 46 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला गंभीर होने से पुलिस अधीक्षक जिला मोहला मानपुर अ.चौकी वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से.)…

Read More

राजनांदगांव(गंगा प्रकाश)। -नवगठित खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के पूर्व माध्यमिक शाला बकरकट्टा में कुल 158 विद्यार्थी अध्ययनरत् हैं तथा तीन शिक्षक पदस्थ हैं जो सुचारू रूप से अध्यापन कार्य कर रहे हैं। इसी प्रकार प्राथमिक शाला बकरकट्टा में 121 विद्यार्थी अध्ययनरत् हैं तथा 5 शिक्षक पदस्थ हैं। इस प्रकार दोनों ही शालाओं में पर्याप्त संख्या में शिक्षक उपलब्ध हैं। क्षेत्र के अन्य शालाओं में भी शिक्षकों की पर्याप्त पदस्थापना सुनिश्चित की गई है। शिक्षकों के स्थानान्तरण / सेवानिवृत्ति होने की स्थिति में भी समय-समय पर शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। भविष्य में भी आवश्यकता होने पर शैक्षणिक स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित की…

Read More

हरदीप छाबड़ा अंबागढ़ चौकी(गंगा प्रकाश)-दिनांक 19/09/22 को अम्बागढ़ चौकी शा. लाल चक्रधर शाह महाविद्यालय पर छात्र- छात्राओं का समस्याओं जैसे स्कालरशिप, महाविद्यालय में शुल्क संबंधी ,सीट,एडमिशन से सम्बंधित समस्याओं को संज्ञान में लेते हुवे अवगत करते हुए महाविद्यालय स्टाफ से चर्चा किया गया साथ ही साथ ही नवीन जिला के जितने भी छात्र छात्राये है सभी से अपील भी किया गया जो समस्या हो हम से(गोंडवाना युवा प्रभाग ) से सम्पर्क करें साथ ही छात्र छात्रों के हक अधिकार के लिए सर्व सामाजिक संगठन साथ है छात्र छात्रों के हित के लिए गोंडवाना युवा प्रभाग की टीम (ब्लाक अध्यक्ष युवराज नेताम…

Read More

हरदीप छाबड़ा मोहला मानपुर अं.चौकी (गंगा प्रकाश)- नवगठित जिले के एसपी वाई अक्षय कुमार ने मुस्लिम समाज के लोगो से मिलने की इच्छा जताई जिससे नए जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के मुस्लिम समाज के लोगो ने एसपी कार्यालय जाकर जिला पुलिस अधीक्षक को गुलदस्ता भेंट कर सौजन्य मुलाकात की। एसपी ने मुस्लिम समाज से मिलकर सभी को सौहाद्र पूर्वक सभी त्यौहार मनाने के लिए अपील की तथा मुस्लिम समाज ने भी नए एसपी अक्षय कुमार को ईद मिलादुन्नबी त्यौहार पर आने का न्यौता दिया।

Read More

विकास कुमार ध्रुव छुरा (गंगा प्रकाश)- श्राद्ध पर्व में पितरों के तर्पण के निमित्त कथा तर्पण के अंतर्गत नगर के मानस मंदिर में 16 सितंबर से चल रहे श्रीमद भागवत महापुराण कथा ज्ञान सत्संग उत्सव के चौथे दिवस व्यास पीठ से ब्रम्हलीन पवन दीवान के कृपापात्र शिष्य पं त्रिभुवन महराज ने अजामिल की कथा सुनाते हुए कहा कि अजामिल ने अपने जीवन के अंतिम दिनों में परिवर्तन लाया। मनुष्य को मन में बदलाव लाना चाहिए यह जरूरी है।कथा श्रवण के पश्चात मन में वैराग्य और बदलाव आना चाहिए।सांसारिक रस का स्वाद लेने से अच्छा है हरि कथा का रस लेना। मनुष्य…

Read More

अरविन्द तिवारी जगन्नाथपुरी (गंगा प्रकाश) – ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज सनातन धर्म की विशेषताओं की चर्चा करते हुये संकेत करते हैं कि प्रश्न उठता है कि यदि सर्वधर्मो का गन्तव्य एक ही है, सबका आदर्श एक ही है, तब सनातन धर्म के अतिरिक्त धर्म, मत, पन्थ या मजहब कुछ काल तक ही किसी व्यक्ति, वर्ग और क्षेत्र विशेष को प्रभावित कर विलुप्त क्यों हो जाते हैं ? उत्तर स्पष्ट है कि सनातन धर्म में सन्निहित समस्त दिव्यताओं के समादर के अभाव के कारण विविध वादों, पन्थों और तन्त्रों का किञ्चित् उत्कर्ष…

Read More

जांजगीर चांपा(गंगा प्रकाश) – जिले में लगभग एक साल पहले जमीन बिक्री की विवाद में हुई जघन्य हत्याकांड के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश महोदय द्वारा दो आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई गई है। दोनों आरोपियों ने गांव के पांच की हत्या कर इसका वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड किया था। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 20 नवंबर 2021 को जांजगीर चांपा जिले के ग्राम तुस्मा सरपंच कमल पटेल द्वारा मोबाईल फोन से सूचना दिया गया कि गांव के भागवत साहू जो कि ग्राम तुस्मा का पंच है जिसकी हत्या कर…

Read More

अरविन्द तिवारी जयपुर (गंगा प्रकाश)- विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल में शामिल रहे श्रीपंचखण्ड पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी धर्मेंद्र महाराज (80वर्षीय) का लम्बी बिमारी के बाद जयपुर के सवाई मान सिंह सरकारी अस्पताल में सोमवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि लंबे समय से वे आंत की बीमारी से पीड़ित थे और 28 अगस्त से सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती थे। उनका अंतिम संस्कार जयपुर के पास विराटनगर में स्थित उनके मठ में किया जायेगा। गौरतलब है कि आचार्य धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने…

Read More

एक ही दिन में पचपेड़ी थाना के दो जगह अलग-अलग मामलों में मिला दो मृत व्यक्ति की लाश। जितेन्द्र लहरे मस्तुरी (गंगा प्रकाश)। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोडाडीह के जंगल में चिल्हाटी निवासी शनि केवट की संदिग्ध स्थिति में लाश मिली है। दोपहर जब गांव वाले जंगल के रास्ते से जानवर को चराते हुए जंगल में गए थे तब उन्होंने देखा कि एक मृत व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है नजदीक में जाकर देखा तो ग्राम पंचायत चिल्हाटी के शनि केवट की पहचान हुई, ग्राम वासियों ने तत्काल उसके परिजनों को इसकी सूचना दी सूचना पश्चात परिजन मौके पर…

Read More