Author: प्रकाश कुमार यादव

भागवत दीवान कोरबा (गंगा प्रकाश)। हसदेव थर्मल पावर प्लांट में सुरक्षा के कार्य का पेटी कॉन्ट्रैक्ट लेने वाले ठेकेदार और ऑपरेशन मैनेजर के बीच तनातनी जारी है। कई अधिकारियों पर सांठगांठ के आरोप लगाने के साथ ऑपरेशन मैनेजर ने एचटीपीएस गेट पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पावर जेनरेशन कंपनी के एमडी के दौरे से पहले हुए इस विरोध प्रदर्शन ने अधिकारियों को सकते में ला दिया। किनडेड सिक्योरिटी सर्विस के द्वारा हसदेव थर्मल पावर प्लांट में कोयला आपूर्ति के सीएचपी एक्सटर्नल की सुरक्षा का ठेका लिया गया है। आरोप के अनुसार जितने सुरक्षाकर्मियों से यह काम लेना है उसकी तुलना में…

Read More

आरसीआरएस संस्था के अध्यक्ष ने किया रेस्क्यू भागवत दीवान कोरबा (गंगा प्रकाश)। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर डीडीएम रोड स्थित मकान में लोग रात को करीब 2 बजे तब डर से कांप उठे जब घर के सदस्य ने रूम के सोफे मे विषैले कोबरा सांप को घुसा देखा। सांप को देखते ही परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए और परिवार के मुखिया आरीफ द्वारा बिना किसी देरी के इस घटना की सूचना आर.सी.आर.एस संस्था के अध्यक्ष अविनाश यादव को दी गई। अविनाश यादव के द्वारा देरी ना करते हुए रात्रि 2:30 बजे मौके पर पहुंच कर देखा गया कि रूम में…

Read More

भागवत दीवान कोरबा(गंगा प्रकाश)।: पावर सिटी में चोर अपना पावर दिखा रहे हैं। मानस नगर में चोरों ने दो घरों के ताले तोड़ने के साथ हजारों की रकम पार कर दिया है । मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। रामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में आने वाले मानस नगर में ममता निषाद के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 10 से 12000 की नगद रकम पार कर दिया। रात्रि को इस घटना को अंजाम दिया गया। सुबह ममता को इस बारे में जानकारी मिली। इसी दौरान अभी पता चला चोरों ने कौशल देवांगन के मकान का ताला…

Read More

बदला नियम , टेट में पास होने वाले अब सभी भर्ती परीक्षा में पात्र भागवत दीवान कोरबा (गंगा प्रकाश)। पहली बार होगा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा-2022 में सफल उम्मीदवारों को आजीवन शिक्षकीय कार्य और शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पात्रता होगी। परीक्षा के बाद कभी भी शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती होती है और वह उम्र सीमा के भीतर होंगे तो आवेदन के लिए पात्र होंगे। पहले सफल उम्मीदवार को सात साल के लिए ही पात्र माना जाता था। इस दौरान नियुक्तियां निकली तो ठीक, नहीं तो उम्मीदवारों को पुन: पात्रता परीक्षा में शामिल होना पड़ता था।…

Read More

ब्रह्मलीन जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजली रायपुर (गंगा प्रकाश)। ब्रह्मलीन जगतगुरू शंकराचार्य द्वि पीठाधीश्वर स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज को श्रद्धांजली अर्पित करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को टाउन हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुये । श्रद्धांजलि सभा में ब्रह्मलीन शंकराचार्य जी को नमन करते हुये स्वस्ति वाचन एवं शांति पाठ किया गया । सभा में मुख्यमंत्री समेत विभिन्न नागरिकों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वरूपानंद सरस्वती महाराज जी का विराट व्यक्तित्व था, उनके वचन हम सबके लिये अमृत समान हैं । उनके युग…

Read More

रायपुर(गंगा प्रकाश)। 30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2022 के लिए बच्चों को तैयार करने के उद्देश्य से ’पारिस्थितिक तंत्र, स्वास्थ्य और कल्याण‘‘ विषय पर आज जिला समन्वयकों एवं स्रोत शिक्षकों की ऑनलाइन माध्यम से एकदिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन प्रशिक्षण, प्रभारी महानिदेशक, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर डॉ. एस. कर्मकार, की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया था। जिला समन्वयक एवं स्रोत शिक्षक जिला एवं संभाग से ऑनलाइन माध्यम से जुड़े थे। छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद व विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार…

Read More

खैरागढ़ (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के जन्मदिन के अवसर पर नपा अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गुरूवार 15 सितम्बर को स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचकर फल व बिस्किट का वितरण किया. जानकारी अनुसार सर्वप्रथम नपा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कांग्रेसी पार्षद और कार्यकर्ता शाम तक़रीबन 5 बजे सिविल अस्पताल पहुंचे और फिर वहां स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों और उनके परिजनों को फल वितरण कर उनका कुशलक्षेम जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. इस दौरान नपा अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा व उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान ने कहा कि हम सबके जनप्रिय दिग्गज आदिवासी नेता…

Read More

रक्तवीरो को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित खैरागढ़(गंगा प्रकाश)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वे जन्मदिवस के अवसर पर खैरागढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में खैरागढ़-छुईखदान- गंडई मंडल भाजपा एवं युवा मोर्चा के तत्वाधान में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, बता दें कि रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को विक्रांत सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है और आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरा देश बड़े हर्षोल्लास के साथ उनका जन्मदिन मना रहे हैं इसी…

Read More

कांग्रेस की भूपेश सरकार सब को ठगा, रसोइयों की मांग जायज पूरा करे सरकार- गीता खैरागढ़(गंगा प्रकाश)। तीन सूत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल कर रहे रसोईया संघ के मांगों को समर्थन देने जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू धरना स्थल पहुंची। इस अवसर पर अध्यक्ष गीता साहू ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में भूपेश की सरकार आई है हर वर्ग आए दिन आंदोलन की राह पर है। उन्होंने गंगाजल की झूठी कसम खा कर सत्ता हासिल कर ली।लेकिन सभी वर्ग अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।आए दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,मितानिन कार्यकर्ता ,शिक्षक गण ,विद्युत विभाग के कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मचारी,…

Read More

हरदीप छाबड़ा अंबागढ़ चौकी(गंगा प्रकाश)।-ग्राम चिल्हाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 20 सितम्बर को रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा जिसमें बल्ड टेस्ट,नेत्र जांच, इलेक्ट्रो होम्योपैथी, उच्च रक्तचाप, शुगर टेस्ट आदि की निःशुल्क सेवा प्रदान की जायेगी। ज्ञातव्य है एसबीआई लाइफ़ इंश्योरेंस परिवार,कौड़ीकसा व साईं सेवा समिति,चिल्हाटी के तत्वावधान में विगत कुछ वर्षों से लगातार साल में दो बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो युवा बढ़-चढ कर सहभागिता निभाते हैं। आयोजक प्रमुख एसबीआई लाईफ के एडवाईजर दिगम्बर शांडिल्य तथा साईं सेवा समिति के गालेश गिरी व कृष्ण कुमार साहू ने बताया…

Read More