Author: प्रकाश कुमार यादव
अशोक अग्रवाल दुर्ग(गंगा प्रकाश)। सामाजिक कार्यों में अग्रणी अग्रवाल समाज, भिलाई की एक आवश्यक बैठक गायत्री पैलेस में आयोजित हुई। जिसमें अग्रवाल समाज की युवा इकाई अग्रवाल यूथ क्लब का गठन किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में यूथ क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत महाराज अग्रसेन के तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर की गई। तत्पश्चात यूथ क्लब के सदस्यों द्वारा मंचासीन अतिथियों नेतराम अग्रवाल, रतनलाल अग्रवाल, पवन अग्रवाल, बंशी अग्रवाल, अनिल अग्रवाल एवं श्रीमती गायत्री अग्रवाल का स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस दौरान सभी मंचासीन अतिथियों ने यूथ क्लब के गठन…
मातृत्व शिशु वार्ड के 8 सदस्यों की मेडिकल टीम ने इस जटिल सर्जरी को दिया अंजाम अशोक अग्रवाल दुर्ग(गंगा प्रकाश)।चिकित्सा सुविधा के क्षेत्र में लगातार जिले में बेहतर प्रदर्शन किया जा रहा है, इसी कड़ी में लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय सुपेला भिलाई में नीतू यादव नामक गर्भवती महिला के गर्भाशय से 2 किलोग्राम के फ्राईब्राइड ट्यूमर को संबंधित चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर सफलतापूर्वक निकाला। नीतू यादव जो की जलेबी चौक की निवासी है, डिलीवरी के लिए लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय सुपेला भिलाई में अपना रेगुलर चेकअप करा रही थी। जहां सोनोग्राफी जांच के पश्चात उनके गर्भाशय में फ्राईब्राइड ट्यूमर डायग्नोज किया…
खुशियां मातम में बदली…अप्रत्याशित घटना से सदमे में डूबे नव युवा एकता मंच साथी अशोक अग्रवाल दुर्ग(गंगा प्रकाश)।चरोदा के जोन-2 में सेन्ट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत नए संसद भवन का भव्य प्रतिरुप बनाकर गणेशोत्सव मना रहे नव युवा एकता मंच के सदस्यों की खुशियां मातम में बदल गई है। इस समिति के एक सदस्य की बुधवार को पंडाल पर पूड़ी सब्जी का प्रसाद बांटते समय चक्कर खाकर गिरने से हुई मौत ने गणेशोत्सव की खुशियों में ग्रहण लगा दिया। इस अप्रत्याशित घटना से समिति के पदाधिकारी और सदस्यों के साथ ही परिवार के लोग गहरे सदमे में डूब गए हैं। गणेशोत्सव…
आज फिर किसी नेदर्द का पत्थर फेकाआह निकली मगरहिया पे दबते देखाआज फिर……… लोग समझते है क्यादिल खिलौंना हैंउनकी बचकानी हरकतों मेंमेरी सोच लगे बौना हैंकुछ नहीं कह पातेकुछ मर्यादित रेखा हैं..आज फिर …….. कुछ देकर चैन लूटने वालेंअहसास हमेशा रहता हैहै घुंटन भरी ये हवाएंहर पल सांस घुटता हैजैसे माटी की गुड़ियाँदूर कहीं जा फेका हैं…….आज फिर……. साथी ये मुस्कुराहट तेरीअहसान सदा माना हैचमक रही है चाँदनी अब तोतुझको सखा सा जाना हैकुछ सिखाने के लिएतूँ लगे जैसे शेरखाँ हैं……..आज फिर किसी ने………. स्वरचित पूनम दुबे “वीणा”अम्बिकापुर छत्तीसगढ़
विभिन्न विकास कार्याें का करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण 153 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्याें की देंगे सौगात करन अजगल्ले सक्ति (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 सितम्बर को नवगठित जिले सक्ती के शुभारंभ अवसर पर शासकीय क्रान्ति कुमार भारतीय महाविद्यालय परिसर में 1 अरब 53 करोड़ 6 लाख रूपए के 309 विभिन्न विकास कार्याें का सौगात देंगे। जिसमें 85 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत से निर्मित 296 कार्याें का भूमिपूजन और 67 करोड़ 85 लाख 99 हजार रूपए के लागत से बनने वाले 13 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। नवगठित जिला सक्ती के शुभारंभ अवसर पर शिक्षा…
हरदीप छाबड़ा मोहला मानपुर अ.चौकी(गंगा प्रकाश)। छतीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन मोहला मानपुर चौकी के जिलाध्यक्ष श्रीहरी ने बताया कि कल दिनांक 07-09-22 समय रात 7:30 बजे से रात 9 बजे तक छग टीचर्स एसोसिएशन का प्रांतीय वर्चुअल बैठक प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा की अध्यक्षता में एवं संभागीय उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ बैठक के दौरान प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा ने शिक्षक संवर्ग के हर मुद्दे पर सक्रियता से कार्य करने हेतु छतीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के समस्त जिलाध्यक्षो को निर्देशित किया गया। बैठक में शिक्षक (एल.बी.) संवर्ग के मुद्दे (मांग) एवं उनके निराकरण हेतु संघीय रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुआ। चर्चा में यह…
रियाजुद्दीन कुरैशी अंबागढ़ चौकी (गंगा प्रकाश)- नगर के कान्हे में 7 सितंबर को रात्रि में रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता रखी गई थी,जिसमे दर्शको ने इस रिकार्डिंग डांस का खूब मजा लिया ,बारिस में भी दर्शक मौजूद रहे,इस प्रतियोगिता को देखने वालों की भारी भीड़ जमा हुई।इस रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता में इनाम की राशि सामूहिक डांस प्रथम पुरस्कार कमलेश धनकर 2001 दीघवाड़ी द्वारा प्रदत मोर मयारू डांस ग्रुप गोपलिनचुवा को द्वितीय पुरस्कार सामूहिक डांस 1501 महेंद्र चंदेले शिक्षक कान्हे द्वारा प्रदत पिरित के परवेना डांस ग्रुप घुपसाल को,1001 तृतीय पुरस्कार रवि एवं सूरज परतेती कान्हे नगर द्वारा प्रदत क्रेक जैक डांस ग्रुप…
विधायक ने गंवई बईठका में किया लोगो से मुलाकात ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने मंच निर्माण एवं तालाब पचरीकरण का घोषणा किया। हरदीप छाबड़ा अंबागढ़ चौकी(गंगा प्रकाश)।-मोहला ब्लाक के ग्राम पंचायत कुंजामटोला के पारा कोडेवाड़ा में विधायक का गंवई बईठका कार्यक्रम रखा गया था, जिसमे ग्रामीणों ने तिलक चंदन लगाकर विधायक का स्वागत किया। गंवई बईठका में विधायक इंद्रशाह मंडावी ने ग्रामीणों से मुलाकात किया एवम गांव के समस्या को सुना एवम त्वरित निराकरण हेतु भरोसा दिलाया। केंद्र सरकार के द्वारा कमरतोड़ महंगाई के बारे में ग्रामीणों को बताया एवं ग्रामीणों को शासन के समस्त योजनाओं का लाभ लेने…
हरदीप छाबड़ा राजनांदगांव (गंगा प्रकाश)। सरपंच संघ छुरिया ब्लाक के अध्यक्ष धर्मेंद्र साहु ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि भारत सरकार कुछ वर्षों से डिजिटल इंडिया के तहत पूरे भारत को डिजिटलाईजेशन करने जा रही है। और पूरे भारत में पंचायतीराज व्यवस्था का राशि भुगतान पीएफएमएस यानी सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के तहत कर रही है। कहा जाता है कि इस प्रणाली से शासन बहुत जल्द राशि हस्तांतरित करती है तथा बैंक से ग्राहक के पास बहुत जल्द राशि प्रदान करने में उपयोगी साबित होता है। किंतु कुछ माह से यह प्रणाली ग्राम पंचायतों के लिए संकट बन…
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर आयोजित वेबीनार में सात हजार लोगों ने की शिरकत रायपुर (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितंबर के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया जाएगा। यह अभियान 5 वर्ष तक चलेगा। इस कार्यक्रम में अशिक्षित व्यक्तियों को बुनियादी साक्षरता एवं अंक ज्ञान प्रदान करने के साथ उन्हें जीवन में आने वाले कुशलता के बारे में भी प्रशिक्षित किया जाएगा। जिसमें डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, कानूनी साक्षरता, चुनावी साक्षरता, कौशल विकास, बुनियादी शिक्षा, सतत शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य में स्वच्छता पर विशेष रुप से जागरूक करने…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
