Author: प्रकाश कुमार यादव

नई उड़ान का नारी शक्ति सम्मान समारोह 3 अप्रैल को रायपुर में सम्मान की हकदार महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान: उषा शर्मा कोई भी बन सकता है इस सम्मान का भागीदार रायपुर (गंगा प्रकाश)। अब हम नहीं रुकेंगे-नहीं थकेंगे, नारी को सशक्त करके समाज का कल्याण करेंगे। हमारा उद्देश्य आपको प्रोत्साहित करके आत्मनिर्भर बनाना। इसी संकल्प और उद्देश्य के साथ नई उड़ान जन सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में वूमेंस डे के उपलक्ष्य में 3 अप्रैल को रायपुर में भव्य रूप से नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न क्षेत्र (शिक्षा, पार्लर, मोटिवेशन क्लास, फैशन शो…

Read More

ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने रिबन काटकर शिवनाथ ब्लड बैंक के मोबाइल ब्लड कलेक्शन वेन का किया शुभारंभ रायपुर (गंगा प्रकाश)। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित शिवनाथ ब्लड बैंक स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम है, जो व्यापक चिकित्सा निदान, प्रयोगशाला परीक्षण और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। इसी कड़ी में शिवनाथ ब्लड बैंक द्वारा बुधवार को मोबाइल ब्लड कलेक्शन वेन के उद्घाटन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा शामिल हुए। श्री होरा ने सभी को बधाई दी और रिबन काटकर मोबाइल…

Read More

जानिए कहा है 6वी शताब्दी का स्वयंभु शिव मंदिर जो है जल मग्न कृष्णा दीवान धमतरी (गंगा प्रकाश)। धमतरी जिले के दुधावा बांध के बीचों-बीच शिव जी का एक अनोखा मंदिर है. जो लगभग छठवीं शताब्दी का बताया जा रहा है. दुधावा बांध के अंदर स्थित इस मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन भक्तों की भीड़ उमड़ती है. ऐसी मान्यता है कि यहां भक्तों की मनोकामना पूरी होती है. लेकिन इस मंदिर का पुरातात्विक महत्व भी काफी दिलचस्प है. दुधावा बांध के बीच में है शिव मंदिरदेवखूंट में है छठवीं शताब्दी का शिव मंदिरछत्तीसगढ़ के धमतरी जिला मुख्यालय से करीब…

Read More

बनारस की तर्ज पर महादेव की निकली बारात, अघोरी बाबा, भूत पिशाच नाचते हुए बाबा की बारात में शामिल हुए कृष्णा दीवान धमतरी (गंगा प्रकाश)। आज पुरे देश भर मे महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है इससे पहले धमतरी शहर में मंगलवार को भोलेनाथ की बारात बड़े ही धूमधाम से निकाली गई. प्राचीन बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा इस वर्ष भी बनारस की तर्ज पर शहर में महादेव की बारात निकाली गई… इसमें बनारस से अघोरी बाबा की टीम, उज्जैन के डमरु कलाकार समेत भूत पिशाच बने कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे… आंगा देव, बस्तरिया नृत्य की भी धूम…

Read More

गाँव में विकास कार्य और सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम करने का हमेशा प्रतिबद्ध रहूँगी सुनीता मंडल… पाखंजुर(गंगा प्रकाश)। जिला पंचायत प्रत्याशी सुनीता मंडल ने लगातार दो बार जिला पंचायत में भारी मतों से जीत दर्ज की है,बता दे जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 में कुल चार प्रत्याशी ने चुनाव मैदान में थे जिसमें से कांग्रेस से एक प्रत्याशी और दो प्रत्याशी जो कोई पार्टी के अधिकृत नही थे,इन तीनो प्रत्याशी को भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी सुनीता मंडल ने तीनो प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर अपने जीत का रिकॉर्ड कायम रखते हुए भारी मतों से विजय हासिल की,जिससे…

Read More

तेज रफ्तार फ्लाई ऐश ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा… रायगढ़/घरघोड़ा(गंगा प्रकाश)। घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूसल्दा निवासी पिंटू नामक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब 9 बजे तेज रफ्तार फ्लाई ऐश डस्ट से भरा एक ट्रेलर कुडूमकेला बस्ती के आगे डुमरपाली के पास पहुंचा ही था कि उसने सामने जा रहे बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि पिंटू ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसके सिर के चीथड़े उड़ गए।…

Read More

प्रदेश का सबसे बड़ा भूमि घोटाला : बजरमुड़ा कांड में 400 करोड़ का डाका, अब किस पर गिरेगी गाज?… रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। जिले में हुए प्रदेश के सबसे बड़े भूमि घोटाले- बजरमुड़ा कांड से प्रशासन हिल चुका है। 400 करोड़ से अधिक की इस लूट में सरकारी अफसरों और दलालों की गहरी साठगांठ उजागर हुई है। अब जब घोटाले की जांच रिपोर्ट में बड़े नामों का खुलासा हो चुका है, तो सरकारी मशीनरी में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, आठ अधिकारियों और कर्मचारियों की संलिप्तता तय हो चुकी है और उनके खिलाफ नोटशीट तैयार की जा रही…

Read More

नेतराम मधुकर बने ग्राम पंचायत धमनी के नवनिर्वाचित सरपंच मधुकर ने ग्राम के मतदाताओं व समर्थकों का किया आभार सक्ती (गंगा प्रकाश)। जिले के जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत धमनी में इस बार चश्मा छाप पर चुनाव लड़ रहे सरपंच प्रत्याशी नेतराम मधुकर ने शानदार जीत दर्ज की है आपको बता दे की ग्राम पंचायत धमनी में त्रिस्तरीय चुनाव में सरपंच पद के लिए दो ही प्रत्याशी रहे जिसमें नेतराम मधुकर ने अपने विरोधी को 417 वोट के बड़ी अंतर से मात देकर विजयी हुए हैं श्री मधुकर को इस बार ग्राम पंचायत धमनी के मतदाताओं का भरपुर सहयोग…

Read More

आखिरकार जिपं क्षेत्र क्र. 1में नंदिनी ढीढी ने मात्र 27 वोटो से मारी बाजी अध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। पिछले 36 घंटे का जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 का परिणाम का कोहरा नंदनी कोमल ढीढी के पक्ष में आते ही भाजपा कार्यकर्ताओ सहित पूरे अंचल में खुशी एवं उत्साह का जनसैलाब उमर पड़ा। 25 फरवरी की शाम 5बजे गरियाबंद में सरलीकरण के बाद मात्र 27 मतों से ही नंदिनी की जीत की घोषणा के साथ समर्थकों के मोबाइल घनघनाने लगे और पलक झपकते ही यह खबर आग की तरह गरियाबंद से जामगांव क्षेत्र सहित पूरे अंचल में…

Read More

जनप्रतिनिधियों द्वारा अधिकारियो के परिणाम प्रभावित करने के षड्यंत्र को देखते हुए जोरदार प्रदर्शन किया गया गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जनपद परिसर में आज मतगणना एवं सरलीकरण में व्याप्त अनियमितता एवं अधिकारियों द्वारा परिणाम प्रभावित करने के षड्यंत्र की स्पष्ट स्थिति को देखते हुए वहां जनप्रतिनिधियों का जोरदार प्रदर्शन अपने 100-150 समर्थको के साथ नारेबाजी एवं अधिकारियों द्वारा रिश्वत लेने का आरोप लगाकर जमकर नारा प्रदर्शन चल रहा है। वहां कोई जवाबदार अधिकारी नहीं है कार्यालय में सरलीकरण जैसी गंभीर प्रक्रिया चल रही है और अधिकारी द्वारा लैपटॉप आदि लेकर गायब है। यह स्थिति निष्पक्ष चुनाव के नाम अनियमितता ही नहीं…

Read More