Author: प्रकाश कुमार यादव

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने सह परिवार किया मतदान, लोकतंत्र को मजबूत करने मतदान करना जरूरी – गफ्फू मेमन गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। लोकतंत्र के पर्व के अवसर पर मंगलवार को नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने नगर के बुथ क्रमांक 267 में सहपरिवार मतदान किया। इस दौरान उनकी पत्नी, माता और पिता साथ रहे। इस दौरान मेमन ने कहा कि मतदान को लेकर नागरीकों का उत्साह अभूतपूर्व है। सभी मतदान केंद्रों में जनता उत्साह से मतदान करने पहुंच रही है। उन्होंने कहा की नगर में जनता और मातृशक्ति के आशीर्वाद से गरियाबंद में…

Read More

लोकतंत्र के प्रति अटूट विश्वास: बुजुर्ग दंपति का अद्भुत जज़्बा, मतदान को बनाया परिवार की परंपरा गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं का जोश देखते ही बन रहा है, लेकिन जब एक 74 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी 68 वर्षीय पत्नी पूरे परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे, तो वहां मौजूद लोग प्रेरित हुए बिना नहीं रह सके। बुजुर्ग दंपति दयानिधि तिवारी और श्यामकली तिवारी ने आज यह साबित कर दिया कि मतदान किसी उम्र या परिस्थिति की मोहताज नहीं, बल्कि यह हर नागरिक का कर्तव्य है। श्यामकली तिवारी ने बताया, “मेरे पति दयानिधि तिवारी हमेशा से ही…

Read More

निजी दौरे मे गरियाबंद पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल का भव्य स्वागत गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज देवभोग के अपने निजी दौरे के दौरान गरियाबंद पहुंचे, जहां विधायक जनक ध्रुव, पालिका अध्यक्ष प्रत्यासी गेंदलाल सिन्हा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। – बिंद्रानवागढ विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मजबूती से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं और जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का काम किया जा रहा है। श्री ध्रुव ने यह भी बताया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को जनता…

Read More

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र ATS ने संयुक्त ऑपरेशन में बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया •2017 में इराक भेजे गए व्यक्तियों में से कुछ ISIS से जुड़े थे, इस नेटवर्क का ऑपरेशन अब रायपुर और नागपुर तक फैल चुका है। •तीनों आरोपी जिनमें से सभी रायपुर में पांच साल से रह रहे थे, इराक जाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर रहे थे, जिनमें भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड और वोटर आईडी शामिल हैं। रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ एंटी टेररिज़म स्क्वाड (ATS) और महाराष्ट्र ATS ने एक गुप्त ऑपरेशन के तहत तीन संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है,…

Read More

मतदान के लिए श्रमिकों को मिलेगा सवेतन अवकाश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 कार्यक्रम अनुसार नगरीय निकाय के अध्यक्ष व पार्षद पदों के निर्वाचन के लिए मंगलवार 11 फरवरी 2025 को मतदान किया जाएगा। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत मतदान के दिन कर्मचारियों को सवेतन अवकाश मंजूरी, कारखाना अधिनियम 1948 तथा छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम 1953 अंतर्गत आने वाले कारखानों व संस्थाओं के स्थापनाओं में कार्यरत श्रमिक व कर्मचारियों को मतदान के दिन संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही ऐसे कारखाने…

Read More

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल ने नगरीय निकायों के सभी मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत गरियाबंद जिले के नगरीय क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मतदान तिथि मंगलवार 11 फरवरी 2025 को मतदान केन्द्र में जाकर अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। श्री अग्रवाल ने कहा कि जिले के 6 नगरीय निकायों के 15-15 मतदान केन्द्रों में 11 फरवरी 2025 को मतदान होगा। उन्होंने कहा कि यह हम सबके…

Read More

जिले में नगरीय निकाय चुनाव की सभी तैयारियां पूर्ण कलेक्टर ने मतदान दलों को मंगल भवन परिसर से किया रवाना सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने की दी शुभकामनाएं गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 11 फरवरी को जिले के 6 नगरीय निकायों के कुल 90 मतदान केंद्रों में मतदान होगा। इसमें 41 हजार 207 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इसी तारतम्य में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने गरियाबंद के मंगल भवन परिसर में गरियाबंद नगर पालिका क्षेत्र के मतदान…

Read More

एक ही मशीन में होगा अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए मतदान ईवीएम मशीन के सफेद भाग में अध्यक्ष और गुलाबी भाग में पार्षद के होंगे नाम अपने पसंदीदा उम्मीदवार के नाम के सामने बटन को दबाकर कर सकेंगे मतदान गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय निवार्चन में ईवीएम मशीन के माध्यम से मतदान होगा। मतदातागण एक ही ईवीएम मशीन में अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए मतदान कर सकेंगे। ईवीएम मशीन के ऊपरी सफेद भाग में अध्यक्ष और उसके नीचे गुलाबी भाग में पार्षद के नाम अंकित होंगे। मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार…

Read More

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 : जिले के 6 नगरीय निकायों में 6 अध्यक्ष पद के लिए कुल 20 अभ्यर्थी लड़ेंगे चुनाव 6 निकायों के 90 वार्डों के लिए 267 अभ्यर्थी पार्षद पद के उम्मीदवार गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। नगर पालिका निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जिले में चुनावी प्रक्रिया तेजी से जारी है। नगरीय निकायों का चुनाव 11 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। जिले में एक नगर पालिका परिषद और पांच नगर पंचायत है। जिले के कुल 6 नगरीय निकायों के 6 अध्यक्ष पद के लिए 20 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इनमें नगर पालिका परिषद गरियाबंद में 2, नगर पंचायत राजिम…

Read More

6 नगरीय निकायों में 41207 मतदाता करेंगे मतदान महिला मतदाताओं की रहेगी अहम भूमिका, 90 मतदान केंद्र बनाए गए गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। 11 फरवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में जिले के 6 नगरीय निकायों में कुल 41207 मतदाता अपने माताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमें महिला मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। जिला के नगरीय निकायों में कुल महिला मतदाताओं की संख्या 21455 तथा पुरुष मतदाताओं की संख्या 19749 एवं अन्य 03 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका आम निर्वाचन के लिए 90 मतदान केन्द्र बनाए गए है। इनमें से…

Read More