Author: प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद/मैनपुर (गंगा प्रकाश)। वरिष्ठ अधिकाररियों के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में थाना मैनपुर एवं सायबर पुलिस टीम के द्वारा 115 प्लास्टि कुर्सी एवं 29 नग लोहे के सेंटरिंग प्लेट की चोरी के दो अलग-अलग मामलों में संलिप्त 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गये कुर्सी एवं सेंटरिग प्लेट को बरामद कर धारा 379 भादवि0 एवं धारा 331(4),305, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 29.11.2024 को प्रार्थी बनसिंह सोरी पिता उधलू राम सोरी उम्र 58 साल निवासी कुल्हाड़ीघाट के द्वारा थाना मैनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशन में एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गार्गी यदु के मार्ग दर्शन “01 दिसम्बर विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा” के अंतर्गत विगत दिवस एचआईव्ही एड्स विषय पर जन जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कार्यालय रक्षित निरिक्षक गरियाबंद में किया गया। इस अवसर पर कार्यालय रक्षित निरिक्षक गरियाबंद के 128 पुलिस जवानों स्वास्थ्य जांच एच.आई.व्ही., डायबिटिज जांच, बी.पी., टी.बी. मलेरिया इत्यादि किया गया, एवं शिवम कालेज ऑफ नर्सिंग के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड नाटक के माध्यम से एचआईव्ही एड्स के प्रति जन जागरूकता का संदेश दिया। उक्त अवसर पर कार्यक्रम…
निक्षय निरामय प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना जिले को टीबी मुक्त करने 24 मार्च तक चलेगा विशेष अभियान गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा संचालित राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 2025 तक भारत को टी.बी. मुक्त का लक्ष्य रखा गया है। जिसके तहत प्रदेश में भी निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान 07 दिसम्बर 2024 से 24 मार्च 2025 तक चलाया जायेगा। इसी तारतम्य में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज जिला अस्पताल में अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही निक्षय निरामय प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। संसार में भागवत ही एकमात्र ऐसा ग्रंथ है एक ऐसा माध्यम है कि हम इसके श्रवण एवं इसमें बताए गए धर्म मार्ग से मोक्ष की प्राप्ति मुक्ति को प्राप्त कर सकते है भागवत से छोटी से छोटी से लेकर बड़ी से बड़ी प्राप्ति हो सकती है। आजकल सभी जगह गारन्टी नहीं वारन्टी दी जाती है परंतु भागवत मानव जीवन से मुक्त होकर मोक्ष की प्राप्ति की गारन्टी देता है। आज 7 दिसंबर से नगर में स्व. किसुन श्रीवास की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्री भागवत महापुराण ज्ञान सप्ताह की व्यासपीठ से विश्व प्रसिद्ध भगवताचार्य विश्णु…
फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। नदी किनारे रेत की मनमानी खुदाई से नागरिकों में गहरा रोश व्याप्त है। पिछले 8-10 दिनों से फिंगेश्वर में सुखा नदी में ठीक पुल के नीचे एवं गौशाला के आसपास वृहद स्तर पर चैन माउंटिंग द्वारा रेत का अवैध उत्खनन दिन-रात 24 घंटे द्रुतगति से करते हुए सैकड़ों हाईवा वाहन में बड़े शहरों में भारी कीमत में बेचकर लाखों रूपये प्रतिदिन की काली कमाई करते हुए शासन को चूना लगाया जा रहा है। अवैध रेत परिवहन से लाखों रूपये खर्च कर गौशाला जाने वाली सड़क भी रेत से भरी बड़ी बड़़ी हाईवा गाड़ी के वजन से टूटने…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। युवा कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर युवा कांग्रेस राजिम विधानसभा क्षेत्र के तत्वावधान में धान खरीदी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर 9 जून को तहसील कार्यालय राजिम का घेराव करने जा रही है। तत्सबंध में एसडीएम राजिम को कांग्रेस द्वारा ज्ञापन सूचना दे दी गई है। इस घेराव आंदोलन में युवा कांग्रेस के साथ जिला व ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस के सभी मोर्चा व प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रहेगी। युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष योगेश साहू ने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता…
25000 कुंडिय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ हुई संपन्न छत्तीसगढ़ से योगेश्वरानंद नेताम हुए शामिल वाराणसी (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ अपनी संस्कृतियों के लिए विशेष स्थान रखता है। छत्तीसगढ़ के ऐसे विशेष संस्कृतियों एवं कलाओं ने हमेशा से पूरे मंच को अपना बनाया है। इन्हीं कलाओं ने विहंगम योग के माध्यम से विशेष संदेश पूरे विश्व में फैला रहा है। ज्ञात हो कि विहंगम योग संस्थान का 101वाँ शताब्दी महोत्सव भारत के संस्कारधानी वाराणसी (उत्तरप्रदेश) के विश्व के विशालतम एवं सबसे बड़े साधना केंद्र (20000 एक साथ बैठने की क्षमता) स्वर्वेद महामंदिर में मनाया जा रहा है। आज उत्तरप्रदेश के…
डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। समीपस्थ ग्राम कबीर मठ नादिया में बेटियों ने अद्भुत मिशाल पेश की है उन्होंने अपने बाप की अर्थी को कांधा देकर समाज में बराबरी का संदेश दिया है। कबीर मठ नादिया के दिग्विजय साहू का देहांत हो गया जिसे उसके चारों बेटियों दिलेश्वरी, रितु, बबली और खोमलता द्वारा कांधा देकर विदा किया गया। ग्रामीण डिलेश्वर साहू ने संवाददाता को बताया कि दिवंगत दिग्विजय साहू श्री राम आदर्श मानस प्रचार समिती कबीर मठ नादिया के संगीत कलाकार महंगू राम साहू के सुपुत्र थे। उनके श्रद्धांजलि सभा में धर्माधिकारी सत्येंद्र साहेब जी, जिला साहू संघ के संगठन सचिव श्री…
राजस्व और वन विभाग के बीच फंसा मामला रायगढ़/नवापारा (गंगा प्रकाश)। धरमजयगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मिरीगुड़ा में एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति के नाम पर करीब 4 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री तो हुई सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मौके पर उतने रकबे का जमीन ही नहीं। आपको बतादे की रसूखदार द्वारा आनन फानन में जमीन का समतलीकरण कार्य प्रारंभ कर दिया गया था जिस जगह समतलीकरण किया जा रहा था वही बगल में धरमजयगढ़ रेंज के लक्ष्मीपुर की 353 पीएफ नारंगी वन है जिसमे वन विभाग द्वारा सागौन का प्लांटेशन किया…
उदयपुर (गंगा प्रकाश)। उदयपुर विकाशखंड के खम्हरिया ग्राम के आस पास ग्राम के इर्द गिर्द इन दिनो भालूओ के आतंक से लोग दहशत मे है इस दौरान शौच के लिए नुनेरा टिकरापारा में बाहर बैठी महिला पर भालू ने पीछे से किया,खम्हरिया और नुनेरा ग्राम के बीच हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है। 5 दिसंबर को भालू ने पहले एक व्यक्ति पर हमला किया और फिर नुनेरा टिकरापारा में शौच के लिए बैठी सुमित्रा (उम्र 30 वर्ष) को शिकार बनाया। इस हमले में महिला के पिछले हिस्से को गंभीर चोट पहुंची। परिजन तुरंत उसे…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
