Author: प्रकाश कुमार यादव

स्वस्थ व्यक्ति जरूर करें रक्तदान – समाजसेवी मनोज छुरा (गंगा प्रकाश)। बुधवार को ब्लड जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त नही मिलने की समस्याओं को देखते हुए सामाजिक संगठन छत्तीसगढ़ शाकंभरी सेवा संस्थान द्वारा रक्तदान जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें गरियाबंद जिले के इंडियन रेडक्रॉस संरक्षक सदस्य मनोज पटेल आईटीआई कॉलेज छुरा पहुंचकर कालेज के समस्त छात्र छात्राओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। जिससे अनेक छात्र छात्राओं ने रक्तदान करने की सहमति जताई।इस अवसर पर कालेज की प्राचार्या धनेश्वरी पटेल बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा सभी स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जरूर करना चाहिए। साथ ही शाकंभरी सेवा…

Read More

बच्चो को पुरुषकृत करते कहा ऊँचे लक्ष्य लेकर बढ़े तो सफलता जरूर मिलेगी,,,,, छुरा (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद जिले के छुरा जनपद अंतर्गत ज्ञान विज्ञान विद्या मंदिर मुंडागाव मैं वार्षिक खेल कूद समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्त्ता एवं भाजपा युवा नेता रुपसिंग साहू रहे। आतिथ्य स्वागत पश्चात मां भारती के छाया चित्र पर दीपप्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य नीलम कुमार साहू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ज्ञान विज्ञान विद्या मंदिर के सलाहकार भूपेंद्र सिंह जाट, वरिष्ठ नागरिक प्रकाश दत्त दत्ता,साहू समाज सोरिद परिक्षेत्र के अध्यक्ष रूप…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भारत सरकार के नीति आयोग के आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत जिला गरियाबंद के गरियाबंद एवं मैनपुर विकासखंड में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन और आधारभूत अधोसंरचना जैसे कार्यों को बढ़ावा देने हेतु निरंतर गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी अनुक्रम में कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशन में और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में आज जिला अस्पताल के जिला क्षय उन्मूलन केंद्र, गरियाबंद में विकासखंड गरियाबंद के टीबी मरीजों को निक्षय मित्रों द्वारा अतिरिक्त पोषण आहार का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत…

Read More

दिवंगत 2 पंचायत सचिवों के परिजनों को मिली अनुकंपा नियुक्ति गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला पंचायत गरियाबंद द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया है। 2 ग्राम पंचायत सचिवो के निधन होने के पश्चात उनके परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है। ग्राम पंचायत सचिव भागीरथी सिन्हा एवं प्रेम सिंह मांझी के आकस्मिक निधन के फलस्वरूप उनके आश्रितों को एक माह के भीतर ही त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम पंचायत सचिव के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किया गया है। दिवंगत भागीरथी सिन्हा जनपद पंचायत गरियाबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत पण्डरीपानी एवं प्रेमसिंह मांझी जनपद पंचायत मैनपुर…

Read More

यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराएं सुनिश्चित सड़कों पर आवश्यक स्थानों पर लगाएं साइन बोर्ड कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राज मार्ग और राजकीय सड़क मार्ग के साथ-साथ ग्रामीण तथा वनांचल सड़कों में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न एजेंडा चर्चा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा भी शामिल हुए।…

Read More

जिले के युवा विभिन्न कार्यक्रमों में ले रहे हिस्सा गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा दिसम्बर माह में युवा उत्सव वर्ष 2024-25 का आयोजन किया जाएगा। जिले में युवा उत्सव का आयोजन दो चरणों में आयोजित किया जायेगा। जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में विकासखण्ड स्तर पर गरियाबंद विकासखण्ड में 05 दिसम्बर को किया गया। तत्पश्चात फिंगेश्वर, छुरा, देवभोग विकासखण्ड में 06 दिसम्बर को एवं मैनपुर विकासखण्ड में 09 दिसम्बर को आयोजन किया जायेगा। द्वितीय चरण में जिला स्तरीय आयेाजन 10 दिसम्बर, 2024 को शासकीय वीर सुरेन्द्रसाय महाविद्यालय परिसर गरियाबंद में किया जाएगा। युवा उत्सव…

Read More

ऑनलाइन माध्यम से जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न नशीली पदार्थाे के प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी एवं कार्यवाही के निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में स्वापक औषधि मनः प्रभावी पदार्थाे या नशीली पदार्थाे के प्रभावी नियंत्रण के लिए आज कलेक्टर सभाकक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से शामिल हुए। बैठक में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने जिले में नशीली पदार्थाे के प्रभावी नियंत्रण के लिए विभिन्न विभागों और एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित कर रोकथाम की कार्यवाही के बारे में जानकारी…

Read More

फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फिंगेश्वर में पदस्थ सभी 4 डॉक्टरों ने विकासखंड चिकित्सा अधिकारी व्ही. के0 हिरौंदिया के खिलाफ उन्हें बेवजह प्रताड़ित करने, मनमानी, इस्तीफा देने, वेतन काटने की धमकी दिए जाने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए राजिम विधायक रोहित साहू के समक्ष उपस्थित होकर आवेदन दिया है। आवेदन में डॉ. हिरौंदिया के व्यवहार से तंग आकर फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ स्त्री रोग विशेशज्ञ डॉ. सोमी चंद्राकर द्वारा इस्तीफा दिए जाने का उल्लेख भी आवेदन में किया गया है। डॉक्टरों का आरोप है कि बीएमओ के द्वारा हमें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के कारण हमें…

Read More

फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छ.ग. सरकार द्वारा निर्माण कार्यो में ईट भट्टो का लाल ईट का उपयोग न करने के निर्देश के बाद भी अंचल में सैकड़ों ईट भट्ठों में लाखों ईटा बनाया जा रहा है। और इसके लिए सरकारी भूमि, सार्वजनिक भूमि, निजी भूमि से मिट्टी की अंधाधुध खुदाई कर जहां लोगों की परेशानी बढ़ा रहे है वही अवैध रूप से ईट निर्माण कर सरकार को लाखों रूपयों के राजस्व की हानि पहुंचा रहे है। इन दिनों प्रधानमंत्री आवास के नाम पर गांव गांव में आवास का निर्माण किया जा रहा है। जिससे ईट का उपयोग बढ़ गया है।…

Read More

फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड की 35 शालाओं में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 आयोजित की गई। विकासखंड के चयनीत इन केन्द्रों में सैकड़ों विद्यार्थियों ने इस सर्वेक्षण में भाग लिया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र जोशी ने बताया कि नगर की ठाकुर दलगंजन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रानी श्यामकुमारी देवी, विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल, जुपिटर पब्लिक स्कूल, सरस्तवी शिशु मंदिर आदि विकासखंड की 35 सर्वेक्षण केन्द्रों में राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार सर्वेक्षण का कार्य नियमानुसार एवं मापदंडो के अनुरूप किया गया। इस परख सर्वेक्षण में 9 वीं कक्षा के 341, छटवीं के 225 एवं तीसरी कक्षा के 310 इस प्रकार…

Read More