Author: प्रकाश कुमार यादव
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर में 119.80 लाख की लागत से निर्माणाधीन शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी भवन का काम प्रदेश में कांग्रेस के स्थान पर भाजपा की सरकार बन जाने के कारण शासकीय एवं विभागीय आदेश के चलते अधर में लटक गया है। इस भवन निर्माण का कार्यादेश कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग गरियाबंद द्वारा अपने आदेश क्रं. 4236 दिनांक 01.01.2024 द्वारा ठेकेदार को दिया गया। भवन की आवश्यकता को देखते हुए नगर के ठेकेदार ने आदेश मिलने साथ दु्रतगति से कार्य प्रारंभ कर दिया। 16 जनवरी 2024 को राजिम विधायक रोहित साहू के मुख्य आतिथ्य एवं वरिश्ठ भाजपा नेताओं की…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विश्णुदेव साय राज्य सरकार के किसान हितैशी होने से कांग्रेस के सिर पेट और अन्य जगहों पीड़ा हो सकती है। यह खरी खरी बात जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति श्रीमती मधुबाला रात्रे ने कहते हुए डबल इंजन सरकार की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा का किसान मजदूर हितैशी होना ही भाजपा के विश्व में सबसे बड़ी लोकतांत्रिक संस्था होने का प्रमाण है। क्योंकि इसी वर्ग के लोग भारत सबसे ज्यादा रहते है। उन्होंने कहा आगामी 14 नवंबर से प्रदेश में समर्थन दर पर धान खरीदी की चुस्त…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। धार्मिक कार्यक्रमों एवं आयोजनों के लिए जाने वाले इस अंचल में गांवो गांवो में सालभर कुछ न कुछ आयोजन होते ही रहते है इसी क्रम में फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम खुटेरी में विगत 3 वर्शो से युवाओं द्वारा प्रत्येक शनिवार को साप्ताहिक हनुमान चालिसा पाठ पठन का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तीसरी वर्शगांठ धूमधाम से शनिवार को मनायी गयी। पठन समूह के संचालक शिक्षक तेजराम साहू ने बताया विगत 3 वर्शो से संकट मोचन हनुमान मंदिर में साप्ताहिक चालिसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें गांव के युवक, बच्चें, मातृशक्ति शामिल होते है।…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। ग्रामीण अंचल में छोटी छोटी चोरियों की लगातार आ रही शिकायतों को पुलिस द्वारा गंभीरता से न लेने के कारण चोरों के हौसले बुलंद है। गांव में किसानी कार्य प्रचुर संख्या में चल रहे है। जिसके कारण ट्रेक्टर मालिक ट्रेक्टरों में डीजल भरवाकर रखते है। इन ट्रेक्टरों से डीजल की चोरी की लगातार शिकायतें मिल रही है। किसानों ने बताया कि समीपस्थ ग्राम जमाही में घर के सामने या ब्यारा में खड़े ट्रेक्टर की टंकी से डीजल चोरी घटना दिन बा दिन बढ़ गयी है। चोर पुलिस कार्यवाही से बच रहे है इसलिए उसका हौंसला और बुलंद…
इलेक्ट्रॉनिक तौल, मॉइश्चराइज मशीन और ऑनलाइन टोकन उपयोग करने के निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज दोपहर जिले के धान खरीदी केन्द्र बारूला का निरीक्षण किया। उन्होंने शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र में नमी-मापक मशीन से धान के नमी की जॉच भी की। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र में बारदाना, तौल मशीन का अवलोकन करते हुए हमालों से भी बातचीत कर जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी सहकारी समितियों में इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन का उपयोग करने के निर्देश अधिकारियों को…
हेल्प लाईन नम्बर – 8770827557 चौबीसों घण्टे रहेगा सक्रिय गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में सडकों से आवारा मवेशियों के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जिला कार्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापित की गई है। कन्ट्रोल रूम में हेल्प लाईन नम्बर भी चालू किया गया है। हेल्पलाईन नम्बर 8770827557 चौबीसो घण्टे सक्रिय रहेगा। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये है। कन्ट्रोल रूम में तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सड़कों में आवारा मवेशियों के पाये जाने की सूचना कन्ट्रोल रूम में मिलने पर मवेशियो को सड़क से हटाने की कार्यवाही की जायेगी। आमजन हेल्प…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के प्रावधान के अनुसार उचित मूल्य दुकान के संचालन के युक्तियुक्तकरण के तहत कलेक्टर दीपक अग्रवाल के अनुमोदन उपरांत अनुविभाग राजिम में ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत कौन्दकेरा-2, सेम्हरतरा और बेलटुकरी में एक-एक अतिरिक्त राशन दुकान आबंटन किया जाना है। स्थानीय नगरीय निकाय, महिला स्वसहायता समूह, वन सुरक्षा समिति अन्य सहकारी समिति, राज्य सरकार द्वारा विनिदिष्ट उपक्रम से उपयुक्त क्षेत्रों में राशन दुकान के संचालन करने हेतु राशन दुकान आबंटन करने हेतु निर्धारित प्रारूप में 25 नवम्बर 2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए है। राशन की दुकान निजी व्यक्ति…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। ग्राम बरभाठा फ्लेग स्टोन क्वारी प्रोजेक्ट की पर्यावरणीय स्वीकृत हेतु लोक सुनवाई 11 दिसम्बर 2024 को होगी। लोक सुनवाई दोपहर 12 बजे से राजिम तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन बरभाठा में अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में की जायेगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे विधायक गुरु खुशवंत साहेब गरियाबंद के गांधी मैदान में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के सभी जिले सहित जिला मुख्यालय गरियाबंद में भी जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जमुई बिहार से वर्चुअल रूप से जुड़कर इस समारोह का शुभारंभ करेंगे और पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों के हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। जनजातीय गौरव दिवस के शुभारंभ कार्यक्रम का लाईव प्रसारण एवं पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों में संवाद एवं प्रसारण…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा गरियाबंद जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरीय निकायों (नगर पालिका) चुनाव के लिए मतपत्रों के मुद्रण हेतु मुहरबंद निविदायें आमंत्रित की गई है। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार निविदा फार्म (जिसका मूल्य 100 रुपये है) वे कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) से कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित फार्म में भरी निविदाएं 4 दिसम्बर 2024 को अपरान्ह 03 बजे तक प्राप्त की जायेगी और उसी दिन अपरान्ह 4 बजे उपस्थित निविदाकारों या उनके प्राधिकृत प्रतिनिधि के समक्ष जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक-84 में खोली…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
