Author: प्रकाश कुमार यादव
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। 15 साल के अथक प्रयास के बाद आज 13 नवम्बर को समीपस्थ ग्राम परसदाकला में शासकीय जमीन पर किए गए कब्जा को हटाने में ग्राम पंचायत को सफलता मिली। एसडीएम आयुक्त और पुनः एसडीएम की अदालत में लगातार हारने के बाद भी ग्राम के सालिक राम साहू द्वारा 5 एकड़ सरकारी जमीन का कब्जा नहीं छोड़ा जा रहा था। ग्राम पंचायत द्वारा जनहित के विकास कार्यो के लिए सरकार जमीन की आवश्यकता को देखते हुए लंबे समय से कब्जा हटाने का प्रयास किया जा रहा था। अतः आज फिंगेश्वर तहसीलदार अजय चन्द्रवंशी स्वयं दल बल के साथ…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। खेल एवं युवा कल्याण विभाग गरियाबंद द्वारा प्रत्येक विकासखंड में महिला खेलकूद का आयोजन किया जा रहा है इसी तारम्य में 18 नवंबर को फिंगेश्वर के फणीकेश्वर नाथ कॉलेज मैदान पर विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 9 बजे से होना है उक्त प्रतियोगिता दो आयु वर्ग 9 से 18 वर्ष एवं 18 से 35 वर्ष में रखी गई है। इस प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ 200 मीटर दौड़ तवा फेंक, बैडमिंटन, कुश्ती, रस्साकशी, वेटलिफ्टिंग, वॉलीबॉल, हॉकी, फुटबॉल और बास्केटबॉल जैसे खेलों को शामिल किया गया है। प्रतिभागी खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड फोटोकॉपी एवं…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। मांडव्य ऋषि आश्रम बाबा कुटी में आज महामंडलेश्वर संत गोवर्धन शरण महाराज एवं युग पुरोहित पुरोहित परमानंद महराज के उपस्थिति में बैठक हुई। जिसमें हर वर्ष होने वाले अघहन पूर्णिमा को त्रिदिवसीय मानस यज्ञ एवं रामायण सम्मेलन का आयोजन की चर्चा की गई जिसमें मानस यज्ञ 13, 14 एवं 15 दिसंबर को होना तय हुआ। साथ ही कार्यक्रम में 13 दिसंबर को कलश यात्रा निकाली जाएगी और 14 एवं 15 को प्रातः मानस यज्ञ जिसमें गांव-गांव से यजमान दांपत्य के रूप में रहेंगे और बाहर से रामायण मंडलियों के द्वारा रामायण पाठ एवं प्रवचन होगा। भोजन भंडारा…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर विकासखंड अन्तर्गत सभी 24 धान खरीदी केन्द्रों में आज 14 नवम्बर से धान खरीदी की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। सहकारी बैंक फिंगेश्वर, राजिम एवं कोपरा अन्तर्गत खरीदी केन्द्रों में प्रातः 10ः30 बजे गणमान्य नागरिकों, कृशकों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर, कांटा बट, कम्प्यूटर कांटा पर श्रीफल चढ़ाते हुए प्रथम कृशक का सम्मान किया जावेगा। फिंगेश्वर सहकारी बैंक के प्रबंधक ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र बेलर, चरौदा, बोरसी, भसेरा, फिंगेश्वर, गुण्डरदेही, जामगांव एवं परसदा में कुल 11493 कृशकों द्वारा धान बेचा जावेगा। इसके लिए सभी धान केन्द्रों में कृशकों की…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। डॉ. संजीव शुक्ला पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर द्वारा बिलासपुर रेंज अंतर्गत जिलों के पुलिस अधीक्षकों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई। जिसमें जिले में लंबित अपराध , महिलाओं और बच्चों से संबधित अपराध , संपत्ति संबंधी अपराध , मर्ग एवं लघु अधिनियम व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही अंतर्गत की गई कार्यवाही तथा कानून-व्यवस्था और सड़क दुर्घटनाओं सहित जिले के कई महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई तथा सभी विषयों पर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा इस बात पर विशेष बल दिया गया कि गंभीर किस्म के प्रकरणों में सतत विवेचना करते हुये यथाशीघ्र विधिसम्मत…
समावेशी शिक्षा अंतर्गत प्रधान शैक्षिक प्रशासकों माता-पिता/अभिभावकों का अभिमुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। समावेशी शिक्षा अंतर्गत प्रधान शैक्षिक प्रशासकों माता-पिता/अभिभावकों का अभिमुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन जिला स्तर पर दिनांक 13.11.2024 से 14.11.2024 (दो दिवस) आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण में प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रमुख (जहाँ शिशु अध्ययनरत हैं) तथा बच्चों के पालक/अभिभावक को शामिल किया गया उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत, जिला मिशन समन्वयक के. एस.नायक, सहायक कार्यक्रम समन्वयक समग्री शिक्षा योगेश कुमार पटेल, सहायक कार्यक्रम समन्वयक विल्सन पी थॉमस बी.आर.एस.आई.सी. तेजेश कुमार शर्मा और संकुलस्टार्ट समन्वयक प्रशांत डबली,अनूप कुमार महाडिक और संत कुमार मैसवाडे ने प्रवेश प्रशिक्षण कार्य शुरू किया। प्रशिक्षण…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। उड़ीसा छत्तीसगढ़ अंतर राज्य चेक पोस्ट तेतेल खुटी के पास पकड़ाया 120 पैकेट अवैध धान तहसीलदार अमलीपदर श्री योगेश देवांगन के रात्रि ग्रस्त के दौरान अंतर राज्य चेक पोस्ट तैतेल खूटी मैं अवैध धान तस्करी कर रहा उड़ीसा का एक 709 ट्रक जिसमें करीबन 120 पैकेट धान छत्तीसगढ़ सीमा में प्रवेश कर रहा था, इस दौरान अपने टीम के साथ पकड़ लिया । जब ड्राइवर से धान के बारे में पूछताज कियागया व संबंधित कागज पेश करने को कहा , तब वो उसका वैधानिकता प्रमाणित नहीं कर सका , जिसके कारण तहसीलदार ने गाड़ी को देवभोग थाना…
रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। रायगढ़ की बेटी योगिता पटनायक ने हाल ही में ग्वालियर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय उद्धव उत्सव में क्लासिकल सोलो डांस (कत्थक) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे जिले का नाम रोशन किया। योगिता का यह सम्मान केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि रायगढ़ जिले के समाज और कला क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है। ग्वालियर में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों और देशों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, लेकिन रायगढ़ की योगिता पटनायक ने अपने अद्वितीय प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। योगिता पटनायक ने बताया कि उन्होंने मात्र 3 वर्ष की…
बलौदाबाजार भाटापारा जिले की पहली कार्यवाही अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि “ऑपरेशन विश्वास” के तहत जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जुआ , सट्टा , शराब , अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री जैसे असंवैधानिक कार्यों में लिप्त लोगों एवं शांति व्यवस्था बाधित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में विभिन्न अपराधों में लिप्त व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखते हुये उन पर कड़ी कार्यवाही भी लगातार जारी है। इसी क्रम में बदमाशों की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं उन पर सतत निगाह रखने…
बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। सोशल मीडिया पर बच्चों से संबंधित पोर्नोग्राफी बीडियो अपलोड करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार भारत सरकार गृह मंत्रालय के एनसीआरबी शाखा नई दिल्ली द्वारा प्रेषित सायबर टीपलाईन के अनुसार जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया पर बच्चों से संबंधित पोर्नोग्राफी बीडियो अपलोड करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही लगातार की जा रही है। ऑनलाइन साइट अथवा माध्यमों से…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
