Author: प्रकाश कुमार यादव
मेरिट में आये विद्यार्थी कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना सत्र 2024-25 हेतु विद्यार्थियों के पंजीयन एवं सत्यापन हेतु पोर्टल पर पंजीयन 20 नवम्बर 2024 तक जारी है। राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट स्कूलस्कॉलरशीप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना सत्र 2024-25 का प्रावधान उपलब्ध कराया गया है। यहां से मेरिट के विद्यार्थियों की सूची भी देखी जा सकती है। बोर्ड परीक्षा के रोल नंबर का उपयोग कर विद्यार्थी स्वयं पंजीयन कर आवश्यक प्रमाण पत्र स्थायी जाति एवं मूल निवासी के एआरएन नंबर का उपयोग कर पोर्टल पर अपलोड कर…
पहले दिन के लिए 1339 टोकन किये गये जारी 14 नवम्बर से धान खरीदी का होगा शुभारंभ गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 3100 रूपये प्रति क्विंटल धान खरीदी के चलते प्रदेश भर के किसानों में भारी खुशी की लहर है। गरियाबंद जिले में इस बार 90 हजार 771 पंजीकृत कृषकों ने अपने 1 लाख 11 हजार 371 हेक्टेयर कृषि भूमि का पंजीयन कराया है। जिसमें 4341 नए कृषक भी शामिल है। धान खरीदी का महाअभियान जिले में 14 नवंबर से प्रारंभ होगा। इस किसान त्यौहार के लिये जिले के सभी 67 समितिया के…
जनजातीय गौरव दिवस उत्साह के साथ मनाने की अपील की जिला स्तरीय आयोजन गरियाबंद में 15 नवंबर को गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी जिले सहित जिला मुख्यालय गरियाबंद में भी जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसी तारतम्य में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्टोेरेट सभाकक्ष में जिले के जनजाति समाज प्रमुखों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में शामिल जनजाति समाज के प्रतिनिधियों को जनजातीय गौरव दिवस को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाने अपील की। उन्होंने सभी जनजाति सदस्यों…
योजना अंतर्गत रूफटॉप सोलर प्लांट लगाकर मुफ्त बिजली का ले सकेंगे लाभ कलेक्टर ने लोगों को जागरूक करने 8 जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना बिजली विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर लोगों को प्रोत्साहित करने के दिए निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। केन्द्र सरकार द्वारा लोगों के घर में ही बिजली उत्पादन कर उन्हें मुफ्त बिजली का लाभ देने प्रधानमंत्री सूर्यघर बिजली योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के तहत लोगों को अपने घरों में रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने लोगों…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा गरियाबंद दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा गरियाबंद के प्रबंध समिति का गठन के संबंध में 14 नवम्बर 2024 गुरूवार को प्रातः 11 बजे वन विभाग गरियाबंद के ऑक्सन हॉल में सामान्य सभा की बैठक रखी गयी है। जिसमें रेडक्रास जिला शाखा गरियाबंद द्वारा अंतिम प्रकाशित सूची के अनुसार समस्त संरक्षक, उपसंरक्षक एवं आजीवन सदस्य शामिल होंगे ।
रबी मौसम में धान के बदले दलहन-तिलहन फसल लेने की अपील गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जिला गरियाबंद में कृषकों द्वारा ग्रीष्मकालीन धान का उत्पादन बहुतायत में किया जाता है। जिले में विकासखण्ड देवभोग एवं फिंगेश्वर के कुछ भाग में भू-जल की स्थिति चिंताजनक है। ग्रीष्मकालीन धान हेतु भूमिगत जल का अंधाधुंध दोहन किया जाता है, जिससे गर्मी में जल संकट की स्थिति निर्मित होती है साथ ही खरीफ धान के पश्चात् पुनः रबी धान की खेती से मृदा उर्वरता का भी ह्रास होता है। कृषक द्वारा ग्रीष्मकालीन धान के उत्पादन में अन्य फसलों के मुकाबले 5 से 10 गुना अधिक जल…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) 20 नवम्बर को दोपहर 1 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। यह बैठक लोकसभा क्षेत्र महासमुंद के सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इस बैठक में समिति से संबंधित समस्त अधिकारियों को आवश्यक विभागीय जानकारी के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने की सूचना जारी की गई है।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर (गंगा प्रकाश)। राजधानी सहित आसपास के शहरों और गांँवों में देवउठनी एकादशी का पर्व धूमधाम व भक्तिभाव के साथ मनाया गया। घरों , मंदिरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में चाँवल आटे से चौक एवं रंगोली बनाये गये। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने – अपने घरों में तुलसी चौरे पर गन्ने के मंडप तैयार कर तुलसी को दुल्हन की तरह सजाया और विधिपूर्वक षोडशोपचार पूजन और तुलसी माता को सुहाग सामाग्री भेंटकर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात पारंपरिक ढंग से शालिग्राम के साथ माता तुलसी का विवाह कराया। अनेक स्थानों पर महिलाओं…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट छतरपुर (गंगा प्रकाश)। रविंद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और अंतर्राष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव “विश्व रंग” के निदेशक संतोष चौबे के मंशानुरूप वनमाली सृजन पीठ द्वारा आर. के. भारद्वाज को वनमाली सृजन केंद्र छतरपुर का जिला संयोजक मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर भरद्वाज ने श्रद्धेय चौबे एवं वनमाली सृजन पीठ का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि श्रद्धेय चौबे एवं वनमाली सृजन पीठ की मंशानुरूप वनमाली सृजन केंद्र छतरपुर के माध्यम से आंचलिक प्रतिभाओं(रचनाकारों) को उभारने और प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें मंच प्रदान करने की कोशिश की जायेगी। बताते चलें वनमाली सृजन…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट सक्ती (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिले के चंद्रपुर में महानदी के दरहाघाट तट पर आयोजित मां महानंदा चित्रोत्पला गंगा महानदी महाआरती महोत्सव में शामिल हुये। उन्होंने इस अवसर पर सीएसआर मद से निर्मित गंगा आरती दरहाघाट का लोकार्पण किया। महाआरती में मातृशक्ति महिलाओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुये। मुख्यमंत्री साय ने गंगा आरती के अवसर पर सभी को देवउठनी एकादशी की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक दशक पहले इस भव्य आयोजन के शुभारंभ का सौभाग्य मुझे मिला था , आज पुनः यहां आने का मौका…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
