Author: प्रकाश कुमार यादव
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अंचल में धान कटाई पूरे जोर-शोर से चल रही है। सुबह से ही हाथों में हसिया लेकर मजदूर खेतों की तरफ निकलते दिखते है। अधिकांश खेत हार्वेस्टर से कट रहे है। कृषक अब तक 14 नवंबर से धान बिकना शुरू हो जाएगा, इसमें संदेह जता रहे है क्योंकि धान खरीदने वाली सहकारी समितियों के कर्मचारी हड़ताल में है। इससे धान खरीदी शुरू होने में संशय बना हुआ है। फिंगेश्वर सहित अंचल में धान कटाई जोरों से शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही गांव गांव में मजदूर का संकट भी पैदा होने लगा है। मजदूरों की समस्या…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। रविवार होने से श्रद्धालुओं ने आंवला नवमीं का त्यौहार काफी उत्साह से मनाया गया। आवंला नवमीं का पर्व रविवार को नगर व आसपास के इलाकों में धूमधाम से मनाया गया। इस दिन सुहागिन महिलाओं ने सुबह से निर्जला व्रत रखा। आंवला पेड़ की पूजा की। पतियों की लंबी उम्र की कामना की। वहीं इस दिन परिवारों ने आंवला वृक्ष के नीचे पिकनिक का आनंद लिया। सुबह से ही महिलाएं एवं बच्चें अपनी अपनी टोली बनाकर समीपस्थ देवधाम बाबाकुपी के वनों से अच्छादित जंगल में पहुंचे पिकनीक मनाने। जहां सामूहिक रूप से वनभोज भी किया। गौरतलब है कि…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आज गांव गांव में श्रद्धालुजन छोटी दिवाली के नाम से भी जाने जाने वाला देवउठनी का पर्व आज 12 नवंबर को रवि योग, हर्शण योग, सर्वार्थ सिद्धी योग में मनाया जाएगा। गोधुली बेला में घंटा, शंख की ध्वनि के बीच भगवान विश्णु को जगाया जाएगा। साथ ही तुलसी चौरा में गन्ने का मंडप सजाकर सालिग्राम भगवान और माता तुलसी का विवाह कराया जाएगा। इसके साथ ही मांगलिक कार्य, गृहप्रवेश, विवाह के लिए मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। पंडितों ने बताया कि आशाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी से 4 माह के लिए भगवान विश्णु निंद्रा में चले…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत फिंगेश्वर में इन दिनों जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तथा लोगों की छोटी-छोटी समस्याओ का निराकरण नहीं हो पा रहा है। फिंगेश्वर नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को फिंगेश्वर के साथ नगर पालिका गरियाबंद तथा नगर पंचायत राजिम का प्रभारी बनाया गया है जिसके कारण से मूल रूप से पदस्थ नगर पंचायत फिंगेश्वर का काम ठप पडा हुआ है उसी प्रकार उप अभियन्ता नगर पंचायत फिंगेश्वर को फिंगेश्वर के अलावा नगर पंचायत छुरा का भी प्रभार दिया गया है। जिससे निर्माण कार्यों का सही मानिटरिंग नहीं हो पाने से निर्माण कार्यों के गुणवत्ता…
विविध विधाओं में बच्चों की प्रस्तुति ने दी मनमोहक प्रस्तुति गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन पर जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत, जिला मिशन समन्वयक खेल सिंह नायक के मार्गदर्शन एवं नोडल अधिकारी योगेश कुमार पटेल, सहायक नोडल अधिकारी तेजेस कुमार शर्मा, ज्ञानेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पीएम श्री स्कूलों के विविध थीम पर जिला स्तरीय खोज प्रतियोगिता 2024 आयोजित की गई। केंद्र शासन के महत्वाकांक्षी योजनांतर्गत शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने हेतु जिले में आठ पीएम श्री स्कूल संचालित किया जा रहे हैं। जहां बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु सतत रूप से विभिन्न गतिविधियां कराई जा रहे…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। संगठन चुनाव को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मंडलों में कार्यशाला की जा रही है जिसके तहत गरियाबंद जिले के जिला मुख्यालय गरियाबंद मंडल की एक दिवसीय कार्यशाला हुई सर्वप्रथम भारत माता, पंडित दीनदयाल, उपाध्याय ,डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी , के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया भाजपा जिला कार्यालय गरियाबंद में संपन्न हुई कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के जिला संयोजक एवं गरियाबंद मंडल के चुनाव प्रभारी योगेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन पर्व सदस्यता…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के चार प्रकरण में मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुर तहसील के ग्राम कंवरआमा (कौरआमा) निवासी 60 वर्षीय बजर सिंह का 16 मई 2024 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन उनकी पत्नी पनकीन बाई को 4 लाख रुपये स्वीकृत की गई है। इसी तरह गरियाबंद तहसील अंतर्गत ग्राम मदनपुर निवासी 37 वर्षीय डायमण्ड नागेश का 4 मई 2024 को तालाब में डूबने से मृत्यु जाने के कारण उनके निकटतम परिजन…
ग्रामीणों के समस्याओं से संबंधित 345 आवेदन हुए प्राप्त अधिकांश आवेदनों का किया गया निराकरण शिविर में कलेक्टर दीपक अग्रवाल हुए शामिल शिविर मे हितग्राहियों को किया गया सामग्री वितरण गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। जिले के छुरा विकासखण्ड के ग्राम मुड़ागांव में आज जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व, पंचायत, कृषि, क्रेडा, वन, स्वास्थ्य, पीएचई, महिला एवं बाल विकास, उद्योग, शिक्षा, आदिवासी विकास, विद्युत, श्रम, समाज कल्याण उद्योग, आयुर्वेद सहित अन्य विभागों द्वारा आमजनों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में लोगों के समस्याओं से संबंधित 345 आवेदन प्राप्त…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट नई दिल्ली (गंगा प्रकाश)। जस्टिस संजीव खन्ना ने भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। इससे पहले जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ 10 नवम्बर को 65 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त हुये थे और उन्होंने ने ही जस्टिस खन्ना के नाम की सिफारिश की थी। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित सादे और गरिमापूर्ण समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति खन्ना ने अंग्रेजी में ईश्वर के नाम पर भारत के संविधान के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ ली और यह सुनिश्चित किया कि वह बिना किसी भय या…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शिक्षा विभाग जिला शिक्षाधिकारी गरियाबंद विकास खंड शिक्षाधिकारी फिंगेश्वर रामेन्द्र जोशी,सुभाष शर्मा विकासखंड स्रोत समन्वयक के निर्देशानुसार संकुल केंद्र सोनासिली के अंतर्गत शास. प्राथमिक शाला लचकेरा मे संकुल प्राचार्य साधु राम धु्रव एवं संकुल समन्वयक पोषण सोनकर के द्वारा संस्था प्रमुखों की बैठक आयोजित कर अपार पंजीयन मे आने वाले समस्याओं एवं उनके सुझाव एवं निदान पर चर्चा व परख सर्वे कक्षा 3,6,9 की बच्चों की तैयारी एवं ओ एम आर सीट भरने की तरीको पर प्रतिदिवस कालखण्ड निर्धारित कर कक्षा संचालन निर्देश संकुल प्राचार्य के द्वारा किया गया ।संकुल प्राचार्य ने शास. प्राथमिक शाला लचकेरा के…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
