Author: प्रकाश कुमार यादव

फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर जहां प्रदेश के दोनों मुख्य पार्टी अपने प्रत्याशी को विजय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं ऐसे में फिंगेश्वर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रूपेश साहू को कांग्रेस पार्टी ने दक्षिण विधानसभा के वार्ड नंबर 56 में बुथ क्रमांक 18 साईं नगर की जवाबदारी दिया है जिसे लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रूपेश साहू लगातार आकाश शर्मा को जीताने के लिए साईं नगर के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ जोर आजमाइश कर रहे हैं। ब्लॉक अध्यक्ष रुपेश साहू ने बताया कि इस उपचुनाव चुनाव में परिवर्तन की लहर दिखाई दे रही…

Read More

फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। श्री बीरेंद्र दीपक शिक्षा महाविद्यालय में आज दिनांक 9 नवंबर दिन शुक्रवार को आंवला नवमी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय कुमार साहू एवं प्रोफेसोर विजय कुमार सिन्हा ने आंवला वृक्ष पर जल समर्पित कर, गुलाल तिलक एवं पुष्प चढ़ा कर एवं सुरक्षा धागा बांधकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताते हुए संस्था प्रमुख उषा शर्मा जी ने बताया की सनातन धर्म में आंवला नवमी का विशेष महत्व है। वहीं आंवला नवमी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता हैइस दिन भगवान विष्णु और आंवले…

Read More

फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। पंचकोशी धाम आदर्श गौशाला फिंगेश्वर में 09 नवंबर शनिवार को प्रातः 10 बजे से स्वामी चित्रानंद महराज द्वारा गौचालिसा पाठ व परमानंद महराज द्वारा गायत्री यज्ञ हवन के साथ गोपाष्टमी उत्सव का शुभारंभ हुआ। जागृति महिला मंडल के सदस्यों द्वारा चम्पेश्वरी साहू के नेतृत्व में भगवान श्री कृष्ण के भजन दोहे व वाद्य संगीत से शमा बंध गया। इसी बीच मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों का आगमन होते रहा जिनका फौज फाटकों के साथ स्वागत पश्चात् गौ गोवर्धन पूजन सुहाई व गौ धन को खिचड़ी भोग कराया गया और गौ माता व भगवान श्री कृष्ण की आरती के…

Read More

फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल से 14 नवंबर से सहकारी समितियों में धान खरीदी प्रारंभ हो पाएगी इसमें संशय बना हुआ है। अंचल के किसान इसके लिए काफी चिंतित एवं ऊह-पोह में है। धान कटकर खलिहानों में पड़ा हुआ है। शासन की घोशणा के अनुसार चार दिन बाद 14 नवंबर से शासकीय धान खरीदी प्रारंभ होना है परंतु समिति कर्मचारियों की हड़ताल के कारण अभी तक क्षेत्र में किसी भी धान खरीदी के फड़ की सफाई नहीं हो सकी है। ना तो कांट बांट में सील लग पाया है और ना ही किसी खरीदी केन्द्र में…

Read More

छुरा/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राजिम विधानसभा में मतदाता सूची को शुद्ध करने तथा पात्र एवं युवा मतदाताओं के पंजीयन के लिए अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के संदर्भ में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेश संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। फिंगेश्वर-राजिम एवं छुरा अनुविभाग के एसडीएम विशाल महाराणा ने बताया कि विशेश संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विगत 29 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 54 राजिम के 274 मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा चुका है। कार्यक्रम के तहत 28 नवम्बर तक मतदान केन्द्रों में दावा आपत्ति प्राप्त किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान मतदान…

Read More

छुरा(गंगा प्रकाश)। छुरा विकासखंड के ग्राम पंचायत मुड़ागांव में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 11 नवम्बर दिन सोमवार प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। इस शिविर में ग्राम मुड़ागांव सहित आसपास के गांवों के लोगों को मांग एवं समस्याओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर में स्टॉल लगाकर लोगों को जानकारी देने कहा गया है।

Read More

फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर थाना अन्तर्गत ग्राम परसदाकला में एक 28 साल की महिला ने घर के बंद कमरा में केरोसिन डाल आग लगाकर आत्महत्या कर ली। उस वक्त घर पर वह अकेली थी। उनकी वृद्ध सास उनके दोनों बच्चें को आंगनबाड़ी छोड़ने गई थी। ससुर मस्तुराम देवांगन सोसायटी में चौकीदार है। और पति सोहन देवांगन ड्राइवर पेशे में होने कारण अपने काम से बाहर थे। घटना के संदर्भ में मोहल्ले से जुटाए खबर अनुसार शुक्रवार सुबह 10 बजे उनके घर से बचाव बचाव की आवाज आने से पड़ोस के लोग उनके घर की ओर गए तो महिला बंद कमरा में…

Read More

फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। रबी फसल में धान की फसल नहीं लगाने के सरकार फरमान से किसानों में गहरा रोश है। नगर पंचायत फिंगेश्वर के कांग्रेस नेता एवं पूर्व सरपंच ओमप्रकाश बंछोर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए सरकार का रवैया निंदनीय है। छत्तीसगढ़ एक कृशि प्रधान राज्य है, जिसे धान का कटोरा कहा जाता है। यहां की जलवायु, भूमि और वातावरण धान की खेती के लिए उपयुक्त है, जिसके कारण राज्य में धान का व्यापक उत्पादन होता है। ऐसे में सरकार द्वारा इस वर्श रबी सीजन में धान की खेती पर प्रतिबंध लगाना और किसानों पर जुर्माना लगाने…

Read More

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर (गंगा प्रकाश)।केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 13 नवंबर को छत्तीसगढ़ के जशपुर में जनजातीय गौरव दिवस पर माई भारत यूथ वालंटियर्स के साथ पदयात्रा करेंगे। इस पदयात्रा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ राज्य के अन्य मंत्री भी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में उनकी विरासत और देश के विकास में आदिवासी समुदायों के महत्वपूर्ण योगदान के सम्मान में मनाया जायेगा। इस विशेष कार्यक्रम में आदिवासी विरासत को याद करने , समावेशिता को बढ़ावा देने और आदिवासी…

Read More

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चाम्पा (गंगा प्रकाश)। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कोसा , कांसा एवं कंचन की नगरी के हृदय स्थल में निर्मित भगवान परशुराम ब्राह्मण समाज भवन में आज बड़ी संख्या में कार्तिक स्नान कर महिलाओं ने आंवला नवमी उत्सव भारतीय व सनातन संस्कृति के अनुरुप धूमधाम से मनाया और परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। यहां महिलाओं ने आंवला वृक्ष को स्नान करा कर चंदन , रोली , पुष्प आदि से श्रृंगार कर पूजा अर्चना किया और फिर घी के दीपक जलाकर आंवला वृक्ष की परिक्रमा करके संतान , परिवार में सुख समृद्धि की कामना…

Read More