Author: प्रकाश कुमार यादव
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।विकासखंड की सभी सहकारी समितियों के कर्मचारी आज सोमवार 04 नवंबर से अपनी 3 सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गए है। सहकारी समिति के कर्मचारियों ने बताया कि प्रदेश भर की 2058 सहकारी समिति में कार्यरत तकरीबन 13 हजार कर्मचारियों ने अपने 3 सूत्रीय मांगो को लेकर 04 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। उनके मुताबिक मध्यप्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी प्रत्येक समिति को प्रतिवर्श 3-3 लाख रूपए प्रबंधकीय वेतन अनुदान राशि प्रदान करने, सेवानियम 2018 में आंशिक संशोधन करते हुए पुनरीक्षित वेतनमान लागू करने और समर्थन मूल्य पर धान…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के तहत ऋण सीमा मौजूदा 10 लाख रूपए से बढ़ाकर 20 लाख रूपए कर दी गई है। छ.ग. चेम्बर ऑफ कामर्स के प्रदेश मंत्री, गरियाबंद जिला प्रभारी अरेन्द्र पहाड़िया ने एक जानकारी में बताया कि वित्त मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा कि इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केन्द्रीय बजट 2024-25 में की गई घोशणा के पीएमएमवाई के तहत मुद्रा ऋण की सीमा मौजूदा 10 लाख रूपए से बढ़ाकर 20 लाख रूपए कर दी गई है। यह वृद्धि मुद्रा योजना के समग्र उद्देश्य को…
फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। शहर व क्षेत्र में दीपावली पर्व उत्साह व उमंग एवं हर्शोल्लास के साथ मनाया गया। इस बार दीपावली में लक्ष्मी पूजन पर्व को लेकर मतैक्य एक नहीं होने से गुरूवार व शुक्रवार दो दिन लक्ष्मी पूजन का कार्यक्रम चलते रहा। फलस्वरूप पूजन कार्य कराने वाले लोगों को पर्याप्त समय मिला व वे लगातार दो दिनो तक व्यस्त रहे इसी तरह ज्यादातर लोगों ने कार्तिक अमावस्या की तिथि गुरूवार को लक्ष्मी पूजन मनाया लक्ष्मी पूजा में जमकर ग्राहकी का सैलाब शहर में उमड़ पड़ा फलस्वरूप चारो तरफ भीड़ के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।…
फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। 1 नवंबर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस पर भाजपा किसान नेता एवं राजिम भक्तिन मंदिर के उपाध्यक्ष बोधनराम साहू ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस हमारे प्रदेश की संस्कृति, समृद्धि और विकास के संकल्प को एक नई दिशा देने का अवसर है। 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ का गठन मध्यप्रदेश से अलग कर किया गया था। छत्तीसगढ़ ने 24 सालों का सफर पूरा कर लिया है छत्तीसगढ़ अपनी संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक महत्व के लिए पूरे देशभर में जाना जाता है। राज्य के गठन के समय यहां 16…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट कोरबा (गंगा प्रकाश)। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेड कार्यवाही करते हुये वयस्क लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थिया ने गत दिवस 01 नवम्बर को मानिकपुर पुलिस चौकी में उपस्थित होकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज करायी कि घटना दिनांक…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मंगलवार 05 नवम्बर को आयोजित होने वाले जनदर्शन जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम होने के कारण से स्थगित की गई है। आगामी जनदर्शन बुधवार 06 नवम्बर को दोपहर 1 बजे से आयोजित होगा। इसी तरह प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाले समय-सीमा की बैठक बुधवार 06 नवम्बर को होगा।
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कौशल पखवाड़ा शिविर अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण हेतु प्राप्त आवेदन का मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत दो बैच तैयार किया गया है। जिसका लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में ब्युटी पार्लर कोर्स में 30 हितग्राहियों का 05 नवम्बर 2024 से 21 मार्च 2025 तक एवं जनरल ड्यूटी असिस्टेंट कोर्स में 30 हितग्राहियों का 05 नवम्बर से 21 दिसम्बर 2024 तक प्रशिक्षण संचालित होगा। साथ ही डोमेस्टिक डाटा एन्ट्री ऑपरेटर एवं रिटेल सेल्स एसोसिएट कोर्स में 30-30 हितग्राहियों का एक-एक बैच 11 नवम्बर 2024 से प्रारंभ होना प्रस्तावित है। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग रायपुर छ.ग. के निर्देशानुसार गरियाबंद…
नितिन दुबे स्टार नाईट में सुमधुर छत्तीसगढ़ी गीत संगीत की होगी प्रस्तुति विभागीय प्रदर्शनी भी लगाये जायेंगे कलेक्टर श्री अग्रवाल ने राज्योत्सव की तैयारियों का लिया जायजा गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ राज्य के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव 2024 का एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम मंगलवार 05 नवम्बर को गरियाबंद के गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय राज्योत्सव में तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक धर्मजीत सिंह मुख्य अतिथि के आसंदी से 05 नवम्बर की संध्या राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे। एक दिवसीय राज्योत्सव के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिये आशीर्वाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री साय ने पं. धीरेंद्र शास्त्री के अपने निवास पहुंचने पर उन्हें शाल- श्रीफल भेंटकर उनका का आत्मीय स्वागत किया। गौरतलब है कि पं. धीरेंद्र शास्त्री इस समय छत्तीसगढ़ के प्रवास पर आये हुये हैं। आज राजधानी रायपुर आने से पहले कल वे कांकेर और कवर्धा के कार्यक्रमों में शामिल हुये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परिवारजन , स्वामी राजीवलोचन महाराज और मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित…
बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। कोल लेवी घोटाला मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस (IAS) रानू साहू को हाईकोर्ट से फिर झटका लगा है. कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी है. अब उन्हें जेल में ही रहना होगा. जस्टिस एनके व्यास के सिंगल बेंच ने आज फैसला सुनाया. इससे पहले भी जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। बता दें कि ईडी ने 22 जुलाई 2023 को रानू साहू को गिरफ्तार किया था। कोल घोटाला मामले को लेकर साल 2022 में आयकर विभाग ने सबसे पहले रानू साहू के शासकीय निवास, घर और दफ्तर में छापा मारा था. ईडी ने…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
