Author: प्रकाश कुमार यादव
बालोद (गंगा प्रकाश)। पुलिस के डर से भागे युवक की कुएं में डूबकर मौत हो गयी। घटना के बाद गांव में आक्रोश है। दरअसल पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारा था, जहां पुलिस को देखकर युवक भागने लगा और फिर कुएं में जा गिरा। घटना गोवर्धन पूजा के दिन गुरुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम टेंगनाबरपारा में घटी। जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय एक युवक की कुएं में गिरने से हुई मौतग्रामीणों के मुताबिक घटना उस समय हुई जब शुक्रवार की रात मृतक युवक को पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने ताश खेलते हुए देख, जिसके बाद मृतक युवक अंधेरे में…
सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायक नितिन दुबे के सुमधुर गीत से सजेगी शाम, शारद अग्रवाल की भी होगी प्रस्तुति सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति शाम 4 बजे शुरू होगी स्कूली बच्चे प्रस्तुत करेंगे सुआ, करमा, पंडवानी, पंथी, भरथरी हल्बी एवं आदिवासी नृत्य विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाएंगे शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल एवं प्रदर्शनी गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 5 नवम्बर 2024 को जिला मुख्यालय के गांधी मैदान में राज्योत्सव का भव्य आयोजन होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। जिला स्तरीय राज्योत्सव में विभिन्न…
घर के सामने पटाखा फोड़ रहे लोगों की ओर बाइक से जा रहे युवकों द्वारा पटाखा फेंके जाने के बाद शुरू हुआ विवाद, बाइक सवार एक युवक की जमकर हुई पिटाई, बाद में युवक की ओर से आए लोगों ने की मारपीट अम्बिकापुर (गंगा प्रकाश)। दिवाली की रात शहर के देवीगंज रोड में पटाखा फोड़े जाने के विवाद में दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक युवक का जहां सर फूट गया, वहीं 2 लोगों को भी गंभीर चोटे आई हैं। मारपीट के दौरान देवीगंज रोड में करीब 1 घंटे तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही।…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर (गंगा प्रकाश)। अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाभाग द्वारा संस्थापित श्री सुदर्शन संस्थानम् , पुरी शंकराचार्य आश्रम रावाभांठा रायपुर में स्थित श्री गोवर्धन गौशाला में प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में आज अन्नकूट महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। आचार्य विमल दुबे द्वारा मंत्रोच्चार के साथ गौमाता एवं गोबर से निर्मित श्री गोवर्धन महाराज का षोडशोपचार पूजन कराया गया। इसके पश्चात खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सीमा तिवारी , टीकाराम साहू , राकेश राजगढ़िया , श्रीमती रोशनी भट्ट , देवराज भट्ट , परमेश्वरी यादव , हिमांशु साहू और…
मुआवजा कि मांग को लेकर किसान आक्रोषित हाथियों ने 50 एकड़ से अधिक कि फसल को किया चौपट रायगढ़/घरघोड़ा (गंगा प्रकाश)। घरघोड़ा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जानकारी अनुसार अमलीडीह सुमड़ा, पंडरीपानी छर्राटांगर 4 से 5 गाँव के सैकड़ो कि संख्या में ग्रामीणों ने अमलीडीह में चक्का जाम कर देने कि जानकारी मिल रही है. बता दे घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में 70 से 80 हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहे है। हांथीयों के दल ने अमलीडीह, भालूमार, सुमड़ा, पंडरीपानी, बैहमुडा सहित लगे गाँव में लगभग 50 एकड़ से अधिक जमीन में लगी धान…
आरोपी के कब्जे से कुल 15 किलो 778 ग्राम गांजा बरामद । छुरा (गंगा प्रकाश)। छुरा थाना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया जिसमें जिला गरियाबंद क्षेत्र में अवैध गांजा तस्करी शराब व नशीले पदार्थो के अवैध तस्करी को रोकने के लिए जिले के पुलिस कप्तान पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार चन्द्राकर एवं एसडीओपी गरियाबंद सुश्री निशा सिन्हा के मार्गदर्शन मार्गद में उपनिरीक्षक दिलीप मेश्राम थाना प्रभारी थाना छुरा के नेतृत्व में अवैध गांजा परिवहन करते ग्वालियर मध्य प्रदेश के एक युवक को पकड़ा गया जिनके पास से पृथक पृथक मादक…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद नगरपालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन एक बार फिर जुदा अंदाज में नजर आए। इस बार उन्होंने अपने दिवाली पर्व की शुरुआत सफाई मित्रों के साथ दिवाली मनाकर की है। इस दौरान उन्होंने सफाई मित्रों और बच्चों को उपहार भी भेंट किए। वहीं, नपा अध्यक्ष ने सभी नगरवासियों को दिवाली पर्व की बधाई दी है। नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन रावणभाटा स्थित मणिकंचन पहुंचे। यहां उन्होंने सफाई मित्रों के परिवार के साथ दिवाली मनाई। सभी सफाई मित्रो को गिफ्ट दिए और अपने हाथों से उन्हें मिठाई खिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि दीपवाली पर बचपन को याद करने पर…
रायपुर(गंगा प्रकाश)। शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय के विधि विभाग के छात्रों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के तहत डॉ. राधाबाई नवीन कन्या महाविद्यालय , रायपुर में साइबर अपराध की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को बढ़ते साइबर अपराधों से अवगत कराना और उनसे बचने के प्रभावी उपाय प्रदान करना था। छात्रों को समसामयिक साइबर अपराध जैसे फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट,पहचान की चोरी, सोशल मीडिया पर डेटा चोरी ओ.टी.पी फ्रॉड से बचाव एवं उनसे बचने के उपाय बताए। इसके साथ ही यह भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार होता है तो वह तुरंत डायल…
दो अवैध क्लिनिक सील, दो को कारण बताओं नोटिस गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। – जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त टीम ने बुधवार को फिंगेश्वर ब्लॉक के कई गांवों छापेमार कार्यवाही कर दो अवैध क्लीनिक को सील किया है साथ ही दो संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। छापामारी के दौरान ये सभी क्लिनिक नियम विरुद्ध संचालित पाए गए। इस दौरान टीम ने यहां से बड़ी मात्रा में दर्द के इंजेक्शन, एक्सपायरी दवाइयां, प्रेगनेंसी कीट, अबॉर्शन कीट, एंटीबायोटिक भी बरामद किए है। जिसे जप्त कर लिया गया। इसके अलावा…
फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2024 की मुख्य उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य का पारिश्रमिक शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। एसोसिएशन ने देयक भुगतान 7 माह व्यतीत हो जाने के बावजूद भी जारी नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेंकेडरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2023-24 का केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड के निर्देशानुसार प्रदेश के मूल्यांकन केंद्रों में कराया गया था, जिसमें प्रदेश में कार्यरत प्राचार्य, व्याख्याता एवं अन्य कर्मचारियों ने भीशण गर्मी में अपना कर्तव्य दायित्व निश्ठा पूर्वक निभाया था…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
