Author: प्रकाश कुमार यादव
सूरजपुर (गंगा प्रकाश)। लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम बिलासपुर में न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन के बैनर तले छत्तीसगढ़ के सबसे बड़ी अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया जिसमें पत्रकार एवं समाजसेवियो का सम्मान किया गया छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकार एवं समाजसेवियों को छत्तीसगढ़ पत्रकार रत्न एवं छत्तीसगढ़ समाज सेविरत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन राम साहू अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला दैनिक श्रम बिंदु अखबार के वरिष्ठ संपादक शिव श्रीवास्तव भाजपा नेत्री श्रीमती किरण सिंह सहित अन्य गणमान्य जनों के उपस्थिति में उक्त अवार्ड सेरेमनी…
छुरा (गंगा प्रकाश):- आदर्श पूर्व माध्यमिक शाला छुरा में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय ने अपने वीर सपूत राजेश कुमार ध्रुव की शहादत को नमन किया। वरिष्ठ शिक्षक मुरारी राम देवांगन ने अपने प्रिय छात्र राजेश कुमार ध्रुव के बारे में बच्चों को बताया कि ग्राम रवेली निवासी नोहरू राम ध्रुव के सुपुत्र राजेश कुमार ध्रुव का जन्म 27 अगस्त 1994 को हुआ। प्राथमिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक शाला में ग्रहण किया। हमारे विद्यालय में पूर्व माध्यमिक स्तर की पढ़ाई किया। शहीद राजेश कुमार ध्रुव, बेहद शालीन, अनुशासनप्रिय, मेहनती, दृढ़ निष्ठावान,…
रायगढ़(गंगा प्रकाश)। जिले के घरघोड़ा शहर की जीवनदायिनी मानी जाने वाली कुरकुट नदी के तटों से दिन-रात रेत की अवैध चोरी और तस्करी की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं। इस अवैध खनन से न केवल पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, बल्कि शहर के लोगों के लिए कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि रेत तस्करी में नाबालिग चालकों द्वारा ट्रैक्टरों का इस्तेमाल हो रहा है, जिससे सड़क सुरक्षा भी गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। पर्यावरण पर पड़ रहा गंभीर असर : कुरकुट नदी, जो घरघोड़ा की जीवनरेखा मानी…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। धार्मिक नगरी रतनपुर के समीप ग्राम कलमीटार चेचाई डैम में अंजेश राव गावली पिता गणेश राव गावली उम्र 22 वर्ष निवासी जूना बिलासपुर की गहरे पानी में डूबने की वजह से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है ये बिलासपुर से दस – पंद्रह दोस्तों के साथ यहां पर पिकनिक मनाने के लिये पहुंचे थे जहां पर नहाते वक्त अंजेश गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही आज बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंचकर पानी में तलाश शुरू कर दी। लगभग चार घंटे की अथक प्रयास के बाद एसडीआरएफ टीम…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चाम्पा (गंगा प्रकाश)। अकेली पाकर घर के अंदर घुसकर छेड़छाड़ करने के आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये पामगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा ने अरविन्द तिवारी को बताया पीड़िता आज 21 अक्टूबर को सुबह घर में अकेली थी , तभी लगभग ग्यारह बजे आरोपी अश्वनी कुमार श्रीवास उसे अकेली पाकर घर अंदर घुसकर बेइज्जती करने के नियत से छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता चिल्लाई तो गाली…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर (गंगा प्रकाश)। प्रदेश के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल माना रायपुर के प्रांगण में पुुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित परेड कार्यक्रम में शामिल हुये। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों की ओर से पुलिस के शहीद वीर जवानों को नमन करते हुये शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और उनके साथ सदैव खड़े रहने का विश्वास दिलाया। उन्हें शाल , श्रीफल…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने चरण बद्ध आंदोलन का शंखनाद कर दिया है। यदि ऐसा होता है तो समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी चरमरा सकती है और किसानों के लिए बुरी खबर है। संघ के कर्मचारी नेताओं के मुताबिक कर्मचारियों को मिलने वाली अनियमित वेतन हेतु वेतन अनुदान, धान खरीदी की नीतियों में संशोधन जैसी विशयों को लेकर प्रदेश संगठन ने आगामी 4 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल हेतु सूचना शासन-प्रशासन को दी है। जिसका सहकारी समिति कर्मचारियों ने समर्थन करते हुए हड़ताल में शामिल होने की बात कही है।…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जिला लद्यु वनोजप संघ के पदाधिकारियों ने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के स्कूली बच्चों के लिए जारी छात्रवृत्ति योजना की जानकारी देते हुए बताया कि संग्राहक परिवार के बच्चों के लिए गैर व्यवसायिक स्नातक शिक्षा के लिए अनुदान योजना प्रारंभ किया गया है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति में प्रत्येक वर्श तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के मुखिया के पुत्र-पुत्री एक छात्र व छात्रा का चयन किया जाएगा और किसी भी राज्य व केन्द्र शासन द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी स्नातक गैर व्यवसायिक कोर्स, बीए, बीकाम, बीएससी में प्रवेश लिया हो विद्यार्थी को प्रथम वर्श 5 हजार,…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। जिला अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य अरेन्द्र पहाड़िया ने कहा कि अल्पसंख्यकों के सामाजिक विकास, आर्थिक विकास और बेहतर शिक्षा के लिए अनेक योजनाएं संचालित है। उन्होंने बताया कि राश्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की स्थापना वर्श 1992 में की गई थी। अल्पसंख्यक समुदाय के रूप में 6 धार्मिक समुदाय मुस्लिम, ईसाई, सिक्ख, बौद्ध, जैन और पारसी को अधिसूचित किया गया। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय को होने वाले लाभों को एवं उनको प्राप्त करने के लिए दिशा-निर्देशों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी धर्म अपने बच्चों को बहुत अच्छे संस्कार सिखाते है। अल्पसंख्यक समुदाय के लिए स्वास्थ्य,…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। श्री बीरेन्द्र दीपक शिक्षा महाविद्यालय, जामगांव में बी.एड. प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के द्वारा दीपावली पर्व के पावन अवसर पर महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की संचालिका श्रीमति उषा शर्मा के द्वारा माँ सरस्वत्ती की छायाप्रति पर दीप प्रज्जवलित कर माँ सरस्वती की वंदना से प्रारंभ किया गया। अतिथियों का स्वागत छात्राओं के द्वारा किया गया। छात्र-छात्राओं के द्वारा गीत, कविता, सामूहिक सुवा नृत्य, गौरी-गौरा झांकी, राउत नाचा प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय साहू, सहायक प्राध्यापक विजय कुमार सिन्हा, सहायक प्राध्यापिका श्रीमती शांति…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
