Author: प्रकाश कुमार यादव
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर (गंगा प्रकाश)। मेडिकल प्रोफेशनल का कार्य अत्यंत जिम्मेदारी भरा होता है , उनके निर्णय जीवन रक्षा से जुड़े होते हैं। यहां से उत्तीर्ण चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल छात्र इस जिम्मेदारी और उत्तरदायित्व का निर्वहन पूरी तन्मयता और क्षमता के साथ करेंगे। जब आप सबने मेडिकल को अपना कार्यक्षेत्र चुना होगा तो आपके मन में दया और संवेदना का भाव रहा होगा। आपको यह हमेशा याद रखना होगा कि दया , करूणा, संवेदना मानवीय मूल्य को मजबूत बनाते हैं। इसलिये हमेशा अपने कार्य क्षेत्र में इन जीवन मूल्यों के साथ कार्य करें। उक्त उद्गार महामहिम राष्ट्रपति…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट सूरजपुर (गंगा प्रकाश)। जिले के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत कुमार ठाकुर (भापुसे.) ने आज विधिवत पुलिस अधीक्षक सूरजपुर का पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने जिले के राजपत्रित अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनके अधिनस्थ थाना-चौकियों की जानकारी लेते हुये क्षेत्र की गतिविधियों से अवगत हुये। बताते चलें कि प्रशांत कुमार ठाकुर वर्ष 1996 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी है और वर्ष 2011 में आईपीएस अवार्ड हुये। इसके पूर्व वे पुलिस अधीक्षक दुर्ग , बलौदाबाजार , बेमेतरा , जशपुर , धमतरी एवं सेनानी पांचवीं वाहिनी छसबल जगदलपुर के पद…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। जमीन खरीदी – बिक्री के नाम पर छलपूर्वक चार लाख रूपये की धोखाधड़ी करने के दो आरोपियों को थाना लवन पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये बारह घंटे के भीतर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी संतोष कुमार ताम्रकार निवासी वार्ड क्र. 05 लवन द्वारा गत दिवस 24 अक्टूबर को थाना लवन में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह जमीन खरीदी बिक्री का काम करता है एवं ग्राम…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर (गंगा प्रकाश)। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज छग की राजधानी रायपुर आएयेंगी। वे 25 एवं 26 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान रायपुर और दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज 25 अक्टूबर को पूर्वान्ह लगभग सवा ग्यारह बजे विशेष विमान से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगी। वहां से एम्स रायपुर जायेंगी तथा पूर्वान्ह पौने बारह बजे से पौने एक बजे तक एम्स रायपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इसके पश्चात वे वहां से दोपहर एक…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र रोहरा ने गुरुवार को जिले के नवपदस्थ एसपी अशोक निखिल कुमार राखेचा से सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने बुके भेंट कर जिले के व्यापारियों की ओर से एसपी राखेचा का स्वागत किया। इस अवसर पर संक्षिप्त चर्चा के दौरान चेंबर अध्यक्ष रोहरा ने उन्हें जिले के व्यापारिक गतिविधियों एवं उनकी समस्याओं से अवगत कराया। इसके साथ ही शांति ओर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापारियों की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। एसपी ने भी आश्वस्त किया कि व्यापारियों की जो भी समस्या होगी उसका त्वरित निराकरण किया…
मीटिंग के दौरान समस्त थाना प्रभारियो को जनता से मधुर संबंध बनाए रखने एवं महिला संबंधी अपराध, शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करने के संबंध में दिए हिदायत। लगातार अपराध करने वाले आरोपियो के विरुद्ध थाने में निगरानी एवं गुंडा बदमाश की कार्यवाही की जाएगी। गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद पुलिस कप्तान निखिल अशोक कुमार राखेचा के द्वारा आज गरियाबंद अनुविभाग के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियो का क्राइम मीटिंग लिया। मीटिंग के दौरान सभी थाना प्रभारी को थाने में आने वाले फरियादी एवं पीड़िता से मित्रता पूर्ण व्यवहार करने के संबंध में कड़े निर्देश के साथ महिला संबंधित एवं अन्य…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट सक्ती (गंगा प्रकाश)। फर्जी भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर पैसा लेकर ठगी करने वाले एक और फरार आरोपी को मालखरौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। सक्ती पुलिस से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थी जीवराखन कावड़े मुख्य प्रबंधक (प्रशासन) 58: क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय कोरबा जिला कोरबा (छ.ग.) ने गत माह 27 सितम्बर को थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम छपोरा में फर्जी भारतीय स्टेट बैंक शाखा 18 सितम्बर 2024 से खुला…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। मॉर्निंग वॉक के दौरान हो रहे सड़क हादसों को रोकने पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान चलाते हुये सुबह काम पर जाने के लिये बस , सवारी गाड़ियों का इंतजार करते हुये रोड किनारे बैठने वाले लोगों को सड़क मार्ग से आवश्यक दूरी बनाकर बैठने हेतु निर्देशित किया गया। वहीं सड़क मार्ग के आजू-बाजू एवं किनारे पेड़ों पर रेडियम टिकली लगाकर सड़क मार्ग के किनारे एवं नो पार्किंग क्षेत्र पर खड़े भारी वाहनों पर ई-चालान की कार्रवाही की गई। विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से सड़क मार्ग पर मॉर्निंग वॉक करने वाले एवं व्यायाम…
रायगढ़/धरमजयगढ़ (गंगा प्रकाश)। धरमजयगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र अनर्गत ग्राम पंचायत पेल मा के सराईपारा में सी सी रोड मार्ग निर्माण का काम चल रहा है जिस काम को मधुसूदन राठिया जी द्वारा पंचायत से में लेकर मार्ग निर्माण का काम कराया जा रहा जिसका विरोध पेल मा गांव के लोगों खुलकर कर रहे हैं! ठेकेदार मधुसूदन द्वारा तो मार्ग निर्माण कराया जा रहा है परन्तु मार्ग निर्माण में उपयोग हो रहे बालू जिसमें मिट्टी मिले हुए हैं जिससे क्रांकृत के बाद मार्ग में दरार आ गई है वही सीसी रोड निर्माण में वाइब्रेटर मशीन का उपयोग नहीं किया जा रहा…
गौरेला पेंड्रा मरवाही (गंगा प्रकाश)। जिले के ग्राम पंचायत खरड़ी से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां के वर्तमान सरपंच चंद्रप्रितम भैना अपनी राजनीतिक दावपेज पंचायत में कितना दिखाते हैं या नहीं लेकिन वनविभाग के उड़नदस्ते टीम के खिलाफ राजनीतिक दांवपेंच का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हुए। वनविभाग के उड़नदस्ते टीम को सूचना प्राप्त हुई थी । कि खरड़ी सरपंच बेशकीमती लकड़ियों का तस्कर करता है। जिसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए वनमण्डल अधिकारी के निर्देशन एवं उपवनमण्डल के मार्गदर्शन पर उड़नदस्ता दल मरवाही एवं पेंड्रा रेंज के समस्त स्टॉप द्वारा कार्यवाही की गई ।…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
