Author: प्रकाश कुमार यादव

बेमेतरा (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सी.आर.साहू के मार्गदर्शन मे आबकारी विभाग द्वारा ग्राम दाढी मरका रोड बेमेतरा,थाना दाढी तहसील बेमेतरा, जिला बेमेतरा में आरोपी परमानंद कुर्रे के पिता- घसिया कुर्रे को अवैध परिवहन करते ,वाहन की तलाशी ली गई, मौके पर आरोपी के कब्जे वाली 36 नग दे.म.प्लेन कुल मात्रा 6.48 देशी मदिरा प्लेन शराब जब्त कर मौके पर शराब सहित दुपहिया वाहन जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड मे लिया गया। आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है । उक्त रेड कार्यवाही में आबकारी वृत्त बेमेतरा…

Read More

किसानों को ग्रीष्मकालीन सीजन में धान फसल के बदले अन्य फसल लेने के लिए किया जायेगा प्रोत्साहित गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में ग्रीष्मकालीन धान को हतोत्साहित करने एवं दलहन, तिलहन, मक्का, नगदी तथा उद्यानिकी फसलों के क्षेत्र विस्तार को प्रोत्साहित करने के लिए कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश में जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में कृषक समृद्धि चौपाल 08 अक्टूबर से किया जा रहा है। इस अभियान की शुरूआत गरियाबंद विकासखण्ड के आमदी द, बेंदकुरा, आमदी म, छुरा विकासखण्ड के अकलवारा, अतरमरा, भैसमुड़ा, दादरगांव, मैनपुर विकासखण्ड के बजाड़ी, भाठीगढ़, बासमुड़ी, भेजीपदर, देवभोग के बरबहाली, बरकानी, कैटपदर एवं फिंगेश्वर विकाखण्ड…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित गरियाबंद वन मंडल द्वारा प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति लाटापारा, बेगरपाला, जरण्डीह, जोबा, अकलवारा, अमेठी एवं फिंगेश्वर में प्रबंधक भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। चयन एवं प्रतीक्षा सूची छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के वेबसाइट एवं जिला गरियाबंद के वेबासाईट में अपलोड किया गया है। साथ ही उपरोक्त प्राथमिक सहकारी समितियों एवं जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित गरियाबंद कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। जिसका अवलोकन किया जा सकता है। प्रबंध संचालक जिला वनोपज सहकारी संघ ने बताया…

Read More

450 से अधिक छात्र-छात्राओं को नशा से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में दी गई जानकारी गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। समाज कल्याण विभाग अंतर्गत मद्यपान एवं मादक द्रव्यों, पदार्थों तथा नशीली दवाओं के दुरूपयोग के रोकथाम हेतु समुदाय में व्यापक जनमत विकसित करने के लिए 02 से 08 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया गया। इस तारतम्य में समाज कल्याण विभाग द्वारा 04 अक्टूबर को गरियाबंद के शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं को नशा से होने वाले नुकसान एवं दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी गरियाबंद में अस्थायी मेहमान प्रशिक्षक का चयन किया जायेगा। इसके लिए वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन 18 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में किया गया है। यह नियुक्ति प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत अल्प अवधि कौशल प्रशिक्षण कार्य के लिए की जायेगी। नियुक्ति के संबंध में आवेदन विज्ञापन एवं अन्य जानकारी जिले के वेबसाईट से प्राप्त की जा सकती है।

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में ग्राम पंचायत सचिव चंदन सिंह मरकाम के आकस्मिक निधन के फलस्वरूप उनके पुत्र को एक माह के भीतर ही त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम पंचायत सचिव के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किया गया। चंदन सिंह मरकाम, जनपद पंचायत मैनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थे, जिनका 31 अगस्त 2024 को आकस्मिक निधन होने के कारण उनके परिवार के आश्रित सदस्यों से अनुकंपा नियुक्ति हेतु आवेदन दिया गया था। 19 सितंबर 2024 को उनके पुत्र योगेन्द्र कुमार मरकाम द्वारा कार्यालय जनपद पंचायत मैनपुर में आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसे मुख्य कार्यपालन अधिकारी,…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर ऋण वितरण एवं बैंकिंग समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तरीय मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन शुक्रवार 18 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से जनपद पंचायत गरियाबंद के सामुदायिक भवन में किया जायेगा। लीड बैंक अधिकारी मोहम्मद मोफिज ने बताया कि जिला स्तरीय क्रेडिट कैम्प का मुख्य उद्देश्य स्व-सहायता समूहों के क्रेडिट लिंकेज में बढ़ोतरी, बैंकों द्वारा प्रायोरिटी सेक्टर में ऋण वितरण क्षेत्र का विस्तार, शासकीय स्वरोजगार ऋण योजनाओ के प्रति जागरूकता, मुद्रा योजना के क्षेत्र का विस्तार, नवीन बैंक खाते और आधार पंजीयन करवाने की सुविधा ग्रामीणों की वित्तीय…

Read More

पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति आदेश एवं चाबी का किया गया वितरण विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं से किया गया लाभान्वित जिले में 42 हजार से अधिक आवास पूर्ण, प्रतीक्षा सूची के लोगों को भी मिलेगा आवास गरियाबंद में जिला स्तरीय आवास मेला सम्पन्न गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। आवासहीनों को पक्के मकान की सुविधा से लाभान्वित करने शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत भूमिपूजन एवं गृहप्रवेश कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज गरियाबंद के गांधी मैदान स्थित मंगल भवन में जिला स्तरीय आवास मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी…

Read More

फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कौदकेरा में नवरात्रि के पावन पर्व पर 14 ब्रह्मकुमारी बहनों को नवदुर्गा के रूप में तिलक हार एवं चुनरी ओढ़कर सम्मान किया गया कार्यक्रम में सर्वप्रथम कौदकेरा सेवा केंद्र की सहप्रभारी बी के प्रेमलता बहन ने सभी बहनों को आत्मस्मृति का तिलक लगाकर आत्मिक स्वरूप में टिकने की प्रेरणा दी सेवा केंद्र के वरिष्ठ भाई बहनों के द्वारा सभी मुख्य बहनों का पुष्प हार एवं चुनरी ओढ़कर नव देवियों के रूप में सम्मान किया गया नन्ही बच्ची दामिनी एवं पलक बहन ने स्वागत एवं जस गीत गाकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया…

Read More

फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता रूपसिंग साहू के जन्मदिन के अवसर पर गरियाबंद जिला के उनके युवा मित्र मंडल द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 14अक्टूबर सोमवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । इस दिन फिंगेश्वर के ग्राम मड़वाड़ीह स्थित मांडव ऋषि आश्रम बाबा कुटी में डॉण् भीमराव आंबेडकर अस्पताल रायपुर के मॉडर्न ब्लड बैंक के तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर जबकि उपाध्याय हॉस्पिटल मोहबा बाजार रायपुर द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें हड्डी रोग जनरल सर्जन स्त्री रोग चर्म रोग एमडी मेडिसिन बीपी शुगर ईसीजी आदि की सेवाएं…

Read More