Author: प्रकाश कुमार यादव
मुआवजा प्रकरणों का गंभीरतापूर्वक करें निराकरण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर सख्त कार्यवाही कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।/ कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व वसूली, नक्शा बटांकन, अभिलेखों की शुद्धता, डायवर्सन आदि राजस्व प्रकरणों की अनुविभागवार गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए लंबित राजस्व प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिये है। उन्होंने प्रकरण निराकरण पश्चात उसका अभिलेख दुरुस्तीकरण भी तय सीमा…
पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त की राशि जारी जिले के 1 लाख 2 हजार 442 कृषकों के खाते में आया 22 करोड़ 39 लाख रूपये गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18 वीं किस्त की राशि 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र के वाईगौल में वृहद किसान सम्मेलन में जारी किया गया। इस दिवस को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया गया। जिले के प्रत्येक विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया था। इसी क्रम में कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि जागरूकता रथ में एलईडी के माध्यम से बेटियों के प्रति भेदभाव की समस्या पर अंकुश लगाने लोगों को जागरूक किया जायेगा। साथ ही दहेज के सामाजिक मानक, पितृसत्तामक आदि नकारात्मक सोच को बदलने के लिए जागरूकता रथ गांव-गांव जाकर बेटियों के प्रति सकारात्मक संदेश का प्रचार करेगा। भारत सरकार की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का जागरूकता रथ जिले के सभी विकासखण्डों के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों तथा शहरी…
450 से अधिक छात्र-छात्राओं को नशा से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में दी गई जानकारी गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। समाज कल्याण विभाग अंतर्गत मद्यपान एवं मादक द्रव्यों, पदार्थों तथा नशीली दवाओं के दुरूपयोग के रोकथाम हेतु समुदाय में व्यापक जनमत विकसित करने के लिए 02 से 08 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया किया। इस तारतम्य में समाज कल्याण विभाग द्वारा 04 अक्टूबर को गरियाबंद के शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं को नशा से होने वाली नुकसान एवं दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा गरियाबंद जिले के नगरीय निकाया एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचक नामावली तैयार, पुनरीक्षत कार्य के लिए जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वनी देवांगन को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक देवांगन गत दिवस गरियाबंद जिले के अंतर्गत नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों में चल रहे निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यो का जायजा लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) राकेश गोलछा को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि निर्वाचक नामावली के संबंध में प्रेक्षक अश्वनी देवांगन से न्यू सर्किट हाऊस के कक्ष क्रमांक 02 में कार्यालयीन समय पर उनके मोबाईल…
पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति आदेश एवं चाबी वितरण किया जायेगा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये जायेंगे स्टॉल गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राज्य शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के भूमिपूजन एवं गृहप्रवेश कार्यक्रम आयोजन के निर्देश दिये गये है। इसी तारतम्य में 08 अक्टूबर को जिला स्तरीय आवास मेला कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम गरियाबंद के गांधी मैदान स्थित मंगल भवन में दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आवास मेला में पीएम आवास योजना…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। इन दिनों पूरा ग्राम्यांचल मातारानी के उत्सव में डुबा हुआ है।गांव गांव में माँ के भक्त दुर्गोत्सव जंवारा एवं माँ की सेवा गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। समीपस्थ ग्राम सेंदर में इस वर्ष शारदीय नवरात्र में लगभग सभी चौक चैराहों में माँ की भक्ति एवं जगराता के साथ ग्रामीण माँ की सेवा में व्यस्त है।शिव चैक दुर्गोत्सव में पंचम दिवस आज 7 अक्टूबर को जय बजरंग रामधुनी मंडली एवं जस झांकी ग्राम दिवागहन जिला धमतरी का कार्यक्रम रखा गया है। सप्तम दिवस 9 अक्टूबर को जय बजरंग भुनेश्वर मानस एवं जस झांकी परिवार ग्राम…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर के क्रीडा,सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था समता क्लब फिंगेश्वर का 56 वा स्थापना दिवस 4 अक्टूबर 2024 को उत्साह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में समता क्लब फिंगेश्वर के संस्थापक घनश्याम यदु के द्वारा संस्था के क्रीड़ा ध्वज का झंडोतोलन किया गया। झंडोतोलन के पश्चात सभी सदस्यों ने समता क्लब अमर रहे के नारों लगाए।कार्यक्रम के प्रारंभ में समता क्लब के सभी सदस्यों के द्वारा संस्थापक घनश्याम यदु एवं संस्थापक सदस्य चंद्रशेखर हरित का गुलाल लगाकर स्वागत किया तथा नगर में क्रीड़ा सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था के निर्माण करने के लिए बधाइयां एवं शुभकामनाएं भी दी।…
बहरहाल में हुआ जिला स्तरीय विराट हास्य कवि सम्मेलन,देर रात्रि तक चला हास्य व्यंग की फूलझड़ी फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत बहरहाल बोरसी में अटल चौंक नव दुर्गोत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से जिला स्तरीय विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन मुख्य अतिथि श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर, अध्यक्षता माधुरी महेंद्र साहू सरपंच ग्राम पंचायत बहरहाल, विशिष्ट अतिथि राधेश्याम साहू जनपद सदस्य,हरिशंकर साहू, टीकाराम दीवान,केशवराम, राजेन्द्र साहू भुवन साहू की गरिमामय उपस्थिति में मां शारदे की पूजा अर्चना पश्चात् सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि उद्बोधन में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अंचल की प्रसिद्ध आस्था एवं विश्वास की दैवीय मंदिर माँ मौली माता के दरबार में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र का पावन, श्रद्धा तथा पूजापाठ एवं तप का उत्सव पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष सबसे ज्यादा 1901 ज्योत कलश की स्थापना माँ के श्रद्धालु जनों ने माँ के दरबार में मनोकामना ज्योत के रूप में प्रज्जवलित कराई है। मंदिर ट्रस्ट समिति के तत्वाधान में मौली माॅ के दरबार प्रतिदिन शाम 6 बजे से अंचल की प्रसिद्ध मंडलियों द्वारा पूरी श्रद्धा के साथ संगीतमय माँ की सेवा गीत की जो श्रृंखला…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
