Author: प्रकाश कुमार यादव

धनंजय गोस्वामी डोंगरगांव(गंगा प्रकाश)। शास उच्चतर माध्यमिक शाला खुज्जी में दिनांक 4.10.2024 को द्वितीय पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य गण राधेश्याम कमरिया,श्रीमती पुष्पा मंडावी,राजेंद्र साहू, शोभित राम साहू , पालकगण तथा शाला के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। बैठक में त्रैमासिक परीक्षा के परिणाम की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त शाला के अध्यापन व्यवस्था , पाठ्यक्रम पूर्णता एवं शाला के बुनियादी सुविधाओं, पेयजल व्यवस्था, शौचालय,बिजली पंखा एवं साफ सफाई , की समीक्षा की गई।

Read More

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। रेंज अंतर्गत जिलों में ई साक्ष्य एवं आईओ मितान एप्लीकेशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आज सीसीटीएनएस. शाखा पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ नवा रायपुर के सहयोग से रेंज के जिलों के राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों और विवेचकों सहित सीसीटीएनएस. ऑपरेटरों को प्रशिक्षित किये जाने एकदिवसीय ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस एकदिवसीय ऑनलाईन प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ करते हुये पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि 01 जुलाई 2024 से तीन नवीन कानूनों के प्रभावी होने के पश्चात ई-साक्ष्य का महत्व बढ़ गया है। नवीन कानून…

Read More

अनशन समाप्त करने की दी गई सलाह पारिवारिक प्रकरण विभिन्न न्यायालयों में प्रक्रियाधीन गरियाबंद (गंगा प्रकाश)।अनुविभागीय अधिकारी (रा.) राजिम विशाल महाराणा ने बताया कि तहसील कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने श्रीमती कमला ठाकुर एवं उनके पुत्र योगेश सिंह ठाकुर अनाधिकृत रूप से 02 अक्टूबर से अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि कमला ठाकुर की मांग है कि उनकी बहू मीना सिंह ठाकुर व उनके नाती रूद्राक्ष सिंह ठाकुर को फिगेंश्वर स्थित मकान से बेदखल किया जाये। यह मामला मुख्यतः पारिवारिक विवाद एवं पारिवारिक हिंसा से संबंधित है। न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) राजिम द्वारा पारित आदेश अनुसार मकान का…

Read More

बेहराडीह में तालाब गहरीकरण होने से समूह की महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर गरियाबंद/मैनपुर (गंगा प्रकाश)। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण अधिनियम (मनरेगा) योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने का एक कानूनी प्रावधान है। इस योजना के तहत हर वित्तीय वर्ष में ग्रामीण परिवारों के वयस्क सदस्यों को कम से कम 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना के तहत श्रमिकों को उनके निवास स्थान के आसपास के ही दायरे में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। मैनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत बोइरगांव के आश्रित ग्राम बेहराडीह के ग्रामीणों द्वारा सार्वजनिक तालाब गहरीकरण कार्य कराने की मांग किया…

Read More

रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है आमादारहा में एक मछुआरे की डूबने की खबर सामने आई है। घटना दोपहर करीब 3 बजे का बताया जा रहा है। ज़ब एक युवक मछली खरीदने नदी में मार रहें मछुआरे के पास गया तब दोनों ब्यक्ति नदी के बहाव में डूबने लगे। जिसमें से घटनास्थल पर मौजूद और लोगों ने डूब रहें युवक को तो बचा लिया पर मछुआरे तक नहीं पहुंच सके। जिसके कारण मछुआरा डूब गया। आस पास के लोगों ने बताया की नदी में डूबे व्यक्ति का नाम संजय यादव है और वह…

Read More

रायपुर/दंतेवाड़ा (गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान सर्किट हाऊस परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत केसर आम का पौधा लगाया। इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमनसिंह ने आम एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने नारियल का पौधा लगाया। इस अवसर पर सांसद बस्तर महेश कश्यप ने बादाम एवं विधायक चैतराम अटामी द्वारा कटहल का पौधा लगाया गया। उल्लेखनीय है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत लगातार पौधरोपण किया जा रहा है। इसी क्रम में दंतेवाड़ा जिले में अब…

Read More

रायपुर/दंतेवाड़ा(गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।मुख्यमंत्री श्री साय के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वन मंत्री केदार कश्यप ने भी मां दन्तेश्वरी की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग के सदस्य श्रीमती ओजस्वी मण्डावी सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि एवं डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसपी गौरव राय समेत जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Read More

रायपुर/दंतेवाड़ा(गंगा प्रकाश)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के एक दिवसीय दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान दंतेवाड़ा आगमन पर स्थानीय कारली पुलिस लाईन हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वन मंत्री केदार कश्यप भी पहुंचे। इस दौरान सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग के सदस्य श्रीमती ओजस्वी मण्डावी सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, डीआईजी कमल लोचन कश्यप, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसपी गौरव राय एवं गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया।

Read More

रायपुर में 35 से अधिक संगठनों की एकजुटता , महासम्मेलन में पीड़ित पत्रकारों ने साझा की अपनी आपबीती…. हजारों पत्रकारों ने रैली निकालकर राजभवन और मुख्यमंत्री आवास पहुँचकर सौंपा ज्ञापन… रायपुर (गंगा प्रकाश)। गांधी जयंती के अवसर पर रायपुर के गॉस मेमोरियल ग्राउंड में आयोजित “पत्रकार संकल्प महासभा” में प्रदेश के 35 से अधिक पत्रकार संगठनों की एकजुटता देखने को मिली। इस महासम्मेलन में हजारों पत्रकारों ने भाग लिया, जिसमें पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने और पत्रकारों के हितों की रक्षा करने जैसी प्रमुख मांगें उठाई गईं। पीड़ित पत्रकारों ने अपनी आपबीती साझा करते हुए, भ्रष्टाचार और माफियाओं के खिलाफ…

Read More

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। चाकू की नोक पर डरा धमकाकर मोबाइल एवं नगदी रकम लूटकर फरार तीन अपचारी बालकों एवं चोरी की मोबाइल खरीदने वाले आरोपी को थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से मोबाइल खरीददार आरोपी को जेल एवं तीनों अपचारी बालकों को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार पहले मामले में प्रार्थी द्वारा थाना भाटापारा ग्रामीण में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि विगत दिवस 30 सितम्बर की रात्रि अपने मोटरसाइकिल मे ग्राम बोरसी ब…

Read More