Author: प्रकाश कुमार यादव
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत दो अलग-अलग मामलों में कसडोल पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहाँ से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। गत माह ग्राम छरछेद में घटित हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले प्रधान आरक्षक राजू टंडन को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा प्रधान आरक्षक की तत्परता एवं तन्मयता की प्रशंसा करते हुये प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं का किया उचित निराकरण अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर (गंगा प्रकाश)।- पुलिस महानिरीक्षक विगत दिवस 30 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक दो दिवसीय पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (आईपीएस) के साथ ग्रामीण थाना-रतनपुर थाना , शहरी थाना-कोतवाली थाना के साथ चकरभाठा एसडीओपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान थाना स्टाफ द्वारा सलामी के उपरांत पुलिस बल का निरीक्षण पुलिस महानिरीक्षक द्वारा किया गया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा थाना स्टाफ की सभा लेकर उन्हें रुचि लेकर उत्साहपूर्वक कार्य करने एवं आसूचना संकलन मज़बूत करने एवं बेसिक पुलिसिंग , प्रार्थियों की शिकायत सुनकर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिये गये। पुलिस…
रायपुर – नवरात्री में नौ दिनों तक माँ दुर्गा के अलग अलग स्वरूपों की पूजा होती है। हर दिन माँ के अलग अलग मंत्रों का उच्चारण करने और अलग अलग भोग लगाने से माँ प्रसन्न होकर मनोकामना पूरी होने का आशीर्वाद देती हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये अरविन्द तिवारी ने बताया कि नवरात्रि के दूसरे दिन आज मांँ दुर्गा की नौ शक्तियों के दूसरे स्वरूप मांँ ब्रह्मचारिणी के दर्शन पूजन का विधान है। इस दिन साधक का मन ‘स्वाधिष्ठान ‘चक्र में शिथिल होता है। इस चक्र में अवस्थित मनवाला योगी उनकी कृपा और भक्ति प्राप्त करता है।…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। राजिम विधायक रोहित साहू ने बुधवार को भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत गरियाबंद नगर के विभिन्न वार्डों में भ्रमण किया। उन्होंने नगर के डाक बंगला, गोवर्धन पारा, गौरव पथ, संतोषी मंदिर सहित अन्य वार्डो का भ्रमण कर अनेक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर विधायक साहू ने वार्डो में आम नागरिकों की समस्याएं भी सुनी और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके भी उनके साथ मौजूद थे। इस दौरान विधायक रोहित साहू ने कहा की भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की स्वच्छता को लेकर सोच और संकल्प आज पूरा होते दिख रहा है – विधायक रोहित साहू गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। स्वच्छता ही सेवा एवं सम्पूर्णता अभियान का जिला स्तरीय समापन बुधवार को जिला मुख्यालय गरियाबंद के गांधी मैदान में मुख्य अतिथि राजिम विधायक रोहित साहू की उपस्थिति संपन्न में हुआ। इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने आम नागरिकों को स्वच्छता का संकल्प दिलाते हुए इस अभियान में अपनी शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। कार्यक्रम कलेक्टर दीपक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, भाजपा जिला अध्यक्ष…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। चातुर्मास के पश्चात राष्ट्र रक्षा अभियान के माध्यम से पूरे विश्व में सनातन धर्म के प्रचार – प्रसार एवं देश भर में सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु भारत भ्रमण पर निकले ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ जगन्नाथपुरी के पीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानंद सरस्वतीजी महाराजजी अपने दसदिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हुये थे। इस दौरान रायपुर , अम्बिकापुर और बिलासपुर में उनका दर्शन – दीक्षा , संगोष्ठी और हिन्दू राष्ट्र धर्मसभा आयोजित था। अपने छग प्रवास के अंतिम चरण में वे न्यायधानी पहुंचे हुये थे और दो दिनों तक अशोक वाटिका में दीक्षा…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। आपराधिक प्रकरण में फंसाने की धमकी देते हुये भयादोहन कर लाखों रुपये की वसूली करने वाले मामले में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार शहर एवं आसपास के विभिन्न लोगों को अपने झांसे में लेकर उन्हें महिला संबंधी अपराध में फंसाने एवं लोक-लाज का भय दिखाकर लाखों रुपये की मोटी रकम वसूली करने संबंधी मामले में थाना सिटी कोतवाली में…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। नाला किनारे अवैध महुआ शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुये अवैध महुआ शराब बनाने वाले दो आरोपी शराब कोचियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये कसडोल पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार थाना कसडोल पुलिस द्वारा जुआ , सट्टा आदि अवैधानिक कार्यों में लिप्त तथा अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री करने वाले आरोपियों के विरुद्ध धरपकड़ कार्रवाई लगातार जारी…
रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। ओ.पी. जिंदल विद्यालय तराईमाल में दिनांक 1 अक्टूबर 2024 को हर्षोल्लास के साथ दादा-दादी, नाना-नानी दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना एवं गणेश भगवान की वंदना से हुई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रायगढ़ के सांसद राधे श्याम राठिया , नरेश पंडा , जगत राम भोय , विश्व चरण भोय एवं नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड के मुख्य प्रबंधक एस. एस.राठी , आर.के.त्रिपाठी को विद्यार्थियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट प्रदान किए गए। तथा कार्यक्रम के केंद्र बिंदु प्यारे दादा-दादी, नाना-नानी का स्वागत किया गया।…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
