Author: प्रकाश कुमार यादव
सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित, ईएसआईसी कॉर्ड और पीपीई किट भी बांटे बिलासपुर(गंगा प्रकाश)। उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के अंतर्गत श्रमदान किया। उन्होंने रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की। उन्होंने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने और साफ-सफाई में सहभागिता की शपथ भी दिलाई गई। रायपुर-उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने…
जिला अस्पताल को मिला राष्ट्रीय स्तर का गुणवत्ता सर्टिफिकेट निवास में आमंत्रित कर कलेक्टर ने किया सम्मान बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने पर कलेक्टर अवनीश शरण ने जिला अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मियों को अपने निवास पर आमंत्रित कर उनके सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया। सिविल सर्जन से लेकर वार्ड बॉय और आया तक सभी वर्ग के कर्मचारी इसमें शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल बिलासपुर को केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर का गुणवत्ता पुरस्कार (NQAS) से नवाजा गया है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य कर्मियों का हौसला अफजाई के लिए अपने निवास पर बुलाकर सम्मानित…
संयुक्त पत्रकार महासभा से जुड़े प्रदेश के 30 से अधिक पत्रकार संगठन पत्रकारों में एकजुटता की लहर 2 अक्टूबर को राजधानी में “पत्रकारिता संकल्प” . “पत्रकारिता संकल्प के लिए महासम्मेलन – छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक पहल 2 अक्टूबर को” रायपुर (गंगा प्रकाश)।छत्तीसगढ़ में पहली बार प्रदेश के 30 से अधिक पत्रकार , मीडिया कर्मियों के संगठन एक मंच पर आएंगे और पत्रकारों के हित में एकजुटता का परिचय देंगे। यह ऐतिहासिक पत्रकार महासभा 2 अक्टूबर 2024 को रायपुर के गॉस मेमोरियल ग्राउंड, आकाशवाणी चौक में आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों पत्रकारों के आने की…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। हिन्दू राष्ट्र निर्माण प्रणेता एवं विश्व मानवता के रक्षक तथा हिन्दुओं के सार्वभौम धर्मगुरु श्रीगोवर्द्धनमठ पुरी पीठ ओड़िसा के 145 वें श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज का अंबिकापुर एक्सप्रेस द्वारा कल 30 सितम्बर सोमवार को प्रात: लगभग साढ़े छह बजे न्यायधानी माता शबरी की नगरी बिलासपुर के उसलापुर रेलवे स्टेशन पर मंगलमय पदार्पण हो रहा है। रेलवे स्टेशन पर श्रीशंकराचार्य स्वागत एवं सेवा समिति तथा शिष्यों द्वारा नगरवासियों की ओर से वैदिक परम्परा अनुरुप भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया जायेगा। इसके पश्चात पूज्य शंकराचार्यजी निवासस्थल , अशोक वाटिका , अशोक नगर,…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चाम्पा (गंगा प्रकाश)। बाजार में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर धक्का देते हुये मोबाईल लूटने के तीन आरोपियों को नवागढ़ पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया प्रार्थी तिलेश्वर प्रसाद कश्यप निवासी हीरागढ़ के द्वारा थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि गत दिवस 28 सितम्बर को सब्जी खरीदने ग्राम सेमरा बाजार गया हुआ था , जहां शाम लगभग साढ़े पांच बजे सब्जी खरीदते समय…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। घेराबंदी कर सट्टा पट्टी लिखने वाले आरोपी को थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार “ऑपरेशन विश्वास” के तहत थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियों , जुआ सट्टा जैसे अंवैधानिक कार्यों में लिप्त असामाजिक तत्वों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में गत दिवस थाना भाटापारा ग्रामीण की…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर मोटरसाइकिल के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को थाना कसडोल पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार “ऑपरेशन विश्वास” के तहत थाना कसडोल पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों , अवैध महुआ शराब बनाने वाले , जुआ सट्टा एवं मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले अंवैधानिक तत्वों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी…
कबड्डी ग्रामीण संस्कृति का अभिन्न अंग-चौधरी छुरा (गंगा प्रकाश)। रविवार को ग्राम हरदी में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं महासमुंद लोकसभा सांसद रुपकुमारी चौधरी शामिल हुए। उनके आगमन पर ग्राम के मुख्य द्वार पर ग्राम प्रमुखों, कबड्डी आयोजकों व ग्रामवासियों द्वारा आतिशबाजी के साथ पुष्पहार से आत्मीय स्वागत किया गया, कबड्डी मैदान पर अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना की गई पश्चात खिलाड़ियों आफिशियल से परिचय प्राप्त करते हुए मंचासीन हुए। मंच पर किरण सिंह देव,रूपकुमारी चौधरी के साथ जगन्नाथ पाणीग्राही भाजपा संभागीय सह प्रभारी, किशोर महानंद प्रदेश भाजपा मंत्री, राजेश साहू ,…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)-आगामी नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया है नगर पंचायत फिंगेश्वर के लिए मतदाता सूची करेक्शन का कार्य अब अंतिम चरण मे है बीएलओ व शिक्षक विधानसभा निर्वाचन नामावली को आधार मान कर निकाय चुनाव के लिए सभी 15 वार्ड के लिए मतदाता सूची तैयार कर रहे है जिला निर्वाचन अधिकारी को 30 सितंबर तक सूची तैयार कर भेज दी जायगी संभावना है कि 15 अक्तूबर तक मतदाता सूची का प्रकाशन तथा 23 अक्तूबर तक दावा आपत्ति आमंत्रित किये जा सकते है इधर ग्राम…
फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। पंच मंदिर फिंगेश्वर के पंडित दादु महराज ने बताया की देव पंचांग के अनुसार पितृ पक्ष चल रहा है जिसमें पितरों की आत्मा की शांति के लिए और उनकी मुक्ति के लिए पिंडदान पूजा अर्चना और तर्पण किए जाते है। पितृ पक्ष में आने वाले अमावस्या का सनातन धर्म में बहुत ही ज्यादा महत्व बताया गया है। आश्विन महीने के कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या को पितृ अमावस्या या महालया अमावस्या के नाम से जाना चाहता है। महराज ने बताया की इस दिन विशेष तौर पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और पिंडदान…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
