Author: प्रकाश कुमार यादव
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। गत दिवस अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर का पांचवा दीक्षांत समारोह का गरिमामय आयोजन सम्पन्न हुआ। समारोह में विभिन्न विषयों पर पीएचडी , डिग्री एवं उच्च शिक्षा में प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त मेघावी छात्र छात्राओं को गोल्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस दीक्षांत समारोह के दौरान 64 विषयों में 92 गोल्ड मेडल , 48 पीएचडी उपाधि और 35 हजार 291 विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियां प्रदान की गईं। वहीं 164 छात्राओं ने टॉप-10 में स्थान बनाकर अपनी कड़ी मेहनत और लगन का प्रमाण दिया। इस गरिमामयी दीक्षांत समारोह में अतिरिक्त…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और धार्मिक स्थल में तोड़ फोड़ को लेकर सोमवार को फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम बोरसी के सैकड़ों ग्रामीणों ने एसडीएम दफ्तर राजिम घेराव किया।इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने और धार्मिक स्थल पर तोड़ फोड़ करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जानकारी के मुताबिक ग्राम बोरसी में बसावन डबरा खसरा नं. 835 शासकीय भूमि पर हलधर माहेश्वरी नाम के व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर रखा है। ग्रामीणों के मुताबिक इसे बसनेश्वर महादेव का स्थान माना जाता है।…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत राज्य मिशन संचालक जयश्री जैन ने आज जिला गरियाबंद अंतर्गत संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अनुश्रवन एवं मूल्यांकन हेतु विभिन्न कार्यो का जायजा लिया। मिशन संचालक ने सीईओ जिला पंचायत रीता यादव के साथ विकासखंड फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत श्यामनगर में स्व सहायता समूह द्वारा संचालित सिलाई केन्द्र का अवलोकन किया। साथ ही राजिम में समूह की दीदी एमिन साहू द्वारा संचालित आजीविका केन्द्र में आचार, बड़ी, पापड़ विक्रय केन्द्र एवं छत्तीसगढ़ी व्यंजन स्टॉल, ब्यूटी पार्लर का अवलोकन किया। इस दौरान जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों से विषयवार…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। इन दिनों ग्राम्यांचल में कम वोल्टेज की लगातार शिकायत के बाद भी किसी भी प्रकार की सुधार नहीं होने से ग्रामीण परेशान है। विकासखंड के ग्राम धमनी की अनुसूचित जाति बस्ती भाटापारा में विगत 20 वर्षो से लो वोल्टेज की समस्या है। बस्ती में लगभग 100 अनुसूचित जाति परिवार के लोग निवासरत है, जहां सिंगल फेस लाइन होने के कारण लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से गुजरना पड़ रहा है। देर शाम होते ही 100 वोल्ट का बल्ब 10 वोल्ट से भी कम लाइट देता है। जिससे बुजुर्गो व पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सांप काटने से एक शालेय छात्रा की मौत हो गई। इन दिनों लगभग प्रति दिन जहरीले सांप की शिकायत गांव से आ रही है। नगर के रानी श्यामकुमारी देवी उच्चतर माध्यमिक शाला में अध्ययनरत कक्षा 12 वीं की छात्रा कुमारी टिकेश्वरी साहू पिता गजानंद साहू ग्राम चैतरा को उसके घर में सर्प ने नींद में ही डस लिया। जिसका पता तुरंत नहीं चल सका। सर्प का जहर का असर होने पर उसे सामुदायिक अस्पताल फिंगेश्वर लाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे महासमुंद जिला चिकित्सालय रिफर कर दिया।…
डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। ग्राम धौराभांठा निवासी ग्राम व समाज के वरिष्ठ सियान नेमू राम साहू के दशगात्र कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक दलेश्वर साहू सपत्नीक पहुच कर मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किए ,साथ ही इस कार्यक्रम में तहसील साहू संघ डोंगरगाँव के संरक्षक अमरनाथ साहू , अध्यक्ष हेमंत साहू , समाज के वरिष्ठ सियान चेतन साहू भी पहुंचकर मृतात्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर परिजनो को संबल प्रदान किए।
डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। डोंगरगांव बिजली ऑफिस के पास दुर्घटना में ग्रस्त एक बंदर जो मृत हो चुका था जिसे श्री नंदेश्वर गौ सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा मोबाइल के माध्यम से डायल 112 को सूचना दिया जिसपर डायल 112 के आरक्षक छोटेलाल साहू क्रमांक 1409, चालक रवि निर्मलकर क्रमांक 940 तत्काल घटनास्थल पहुंचे और सभी के द्वारा मिलकर मृत बंदर का हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चाम्पा (गंगा प्रकाश)। रात्रि गश्त के दरम्यान देशी कट्टा और कारतूस रखे युवक को कार के साथ गिरफ्तार कर नवागढ़ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया कि गत दिवस 31 अगस्त को विवेक शुक्ला (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में वे अपने थाना स्टाफ टीम के साथ रात्रि गश्त में रवाना हुये थे। रात्रि में गश्त…
अपराधियों की संरक्षक कांग्रेस का अपराधो के बारे में कहना एक निचले स्तर का राजनीतिक नाटक:संजय श्रीवास्तव रायपुर (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने दुराचार-दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर कांग्रेस पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था और दुराचार की घटनाओं को लेकर रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकार वार्ता में जिस तरह घड़ियाली-विलाप किया है, वह कांग्रेस के पाखंडपूर्ण राजनीतिक चरित्र के शर्मनाक प्रदर्शन से अधिक कुछ नहीं है। कांग्रेस नेताओं को पहले अपने शासनकाल की कलंक-कथाओं पर नजर डाल लेनी चाहिए…
9 माह के भाजपा राज में महिलायें असुरक्षित पूरे प्रदेश में हर दिन कहीं न कहीं गैंगरेप की घटना हो रही है रायपुर (गंगा प्रकाश)। राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 9 माह के भाजपा सरकार के राज में छत्तीसगढ़ में महिलायें असुरक्षित हो गयी है। इससे बड़ा दुर्भाग्यजनक क्या हो सकता है राजधानी में महिलायें सुरक्षित नहीं है। रायपुर नया बस स्टैण्ड में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है। दूसरे दिन रिपोर्ट लिखा गया उसमें भी सामूहिक दुष्कर्म को नकार दिया गया। बलात्कार का रिपोर्ट लिखा…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
