Author: प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। मत्स्य कृषकों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने एवं उनके स्वरोजगार के लिए अवसर बढ़ाने राज्य शासन द्वारा विभिन्न प्रकार की योजना संचालित की जा रही है। शासन के सहयोग से मत्स्य कृषकों को स्वरोजागर करने का हौसला एवं बल मिल रहा है। इसी कड़ी में छुरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम कनेसर की रहने वाली श्रीमती रेखा ध्रुव को शासन की योजना के तहत सहायता राशि प्रदान की गई थी। इस राशि से उन्होंने तालाब निर्माण कर मछली पालन का व्यवसाय शुरू किया। इससे रेखा ध्रुव को एक वर्ष में लगभग ढाई लाख रूपये का लाभ हो चुका है।…
थाना देवभोग के वर्ष 2019 में हुए चोरी के मामले में किया गया खुलासा। गरियाबंद/देवभोग (गंगा प्रकाश)। वर्ष 2019 में थाना देवभोग में हुए चोरी के मामले में मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चंद्राकर के निर्देशन में SDOP मैनपुर बाजी लाल सिंह एवं थाना प्रभारी देवभोग निरीक्षक गौतमचंद गावडे की सक्रियता से चोरी की मामले में फिर से खुलासा किया गया। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वर्ष 2019 में प्रार्थी अनुप सिह ठाकुर के द्वारा थाना उपस्थित आकर दिनांक 05.03.2019 के लगभग 04.00 बजे जनपद…
शास. उच्च.माध्य.शाला खुज्जी धनंजय गोस्वामी डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खुज्जी में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र संघ के द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह पूर्वक किया गया।इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति तथा शाला के छात्र-छात्राओं के द्वारा समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में शाला विकास समिति के अध्यक्ष उत्तमचंद नाहटा एवं समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।समिति के द्वारा प्रभारी प्राचार्य गुमान साहू , सेवा निवृत्त शिक्षक ज्योतिष राम यादव तथा गजेन्द्र हरिहारनो सर को शाल एवं…
राजिम में हुआ जिला स्तरीय आयोजन गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। आज शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ठ विद्यालय राजिम में किया गया। इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला खट्टी विकासखण्ड गरियाबन्द के सहायक शिक्षक गिरीश शर्मा का सम्मान उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में किया गया। शिक्षा विभाग जिला गरियाबन्द द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि रोहित साहू विधायक राजिम विधानसभा थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता आनन्द कुमार सारस्वत जिला शिक्षा अधिकारी ने की। सम्मान समारोह में शासकीय प्राथमिक शाला खट्टी विकासखण्ड में पदस्थ शिक्षक गिरीश शर्मा का सम्मान प्रशस्ति पत्र, स्मृति…
धरमजयगढ (गंगा प्रकाश)। फिर आया विकासखण्ड धरमजयगढ में शिक्षक द्वारा छात्रा को मारपीट करने का मामला, बता दें इन दिनों शिक्षकों द्वारा छात्र छात्राओं पर प्रताड़ित करने कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं! ऐसा ही बीते दिनों प्राथमिक शाला नेवार का मामला सामने आया था, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उचित कार्रवाई करते हुए, निलंबित कर दिया गया है। लेकिन कुछ दिन बिता ही नहीं और मामला सामने आ गया है। मामला धरमजयगढ विकासखण्ड के शासकीय माध्यमिक शाला खम्हार का जहां पर शिक्षक द्वारा छात्रा को मारपीट किया गया है। पीड़ित नाबालिग छात्रा ने बताया कि वह कक्षा 7 वीं…
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर (गंगा प्रकाश)। महामहिम राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान की गरिमामयी समारोह में वर्ष 2023-24 के उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया। इस दौरान महामहिम राज्यपाल डेका ने कहा शिक्षक विद्यार्थियों को बड़ा सपना देखने प्रेरित और पूरा करने प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की भी शिक्षा देना सुनिश्चित करें। इस दौरान महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-2024 के लिये सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई और शुभकामनायें भी…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। श्री बालाजी शिक्षण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर में भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य श्री दीपक शुक्ला एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्री सुरेश कुमार यादव जी ने किया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में एच एल साहू सर एवं विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष श्री रामु राम साहू जी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के भैया…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गुण्डरदेही में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्मदिवस विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्रों ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की छाया चित्र पर गुलाल व पुष्प अर्पित कर उनके जीवन में किये गये अभूतपूर्व सफलता के बारे में सुनकर जीवन में आगे बढ़ने को प्रेरित हुए शिक्षक आशा राम साहू एवं संस्था के प्रभारी प्रधानाध्यापक तोषणनाथ देवांगन ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन में प्रकाश डालते हुए बताया कि डा सर्व पल्ली राधाकृष्णन बचपन से ही अनुशासन में रहकर शिक्षक के रुप में कार्य किया और आगे चलकर वह एक कुशल राजनीतिज्ञ बन देश कों…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। इन दिनों महिलाओं पर हो रहे यौन उत्पीड़न विशेषकर पश्चिम बंगाल की चर्चा करते हुए जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेत्री मधुबाला रात्रे ने पश्चिम बंगाल में यौन उत्पीड़न की कई घटनाओं को बेहद संगीन बताते हुए ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल गुंडो और बलात्कारियों के हाथों में है। सप्ताह भर के भीतर ही पश्चिम बंगाल में 7 घटनाएं हो चुकी है। अपराध करने वाले टीएमसी के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। जिस…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शिक्षक दिवस के रूप मे डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती गुरु शिष्य की परम्परा को आत्मसात करते हुए नगर सहित अंचल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर की जुपिटर पब्लिक स्कूल के संचालक जितेन्द्र साहू ने कहा कि गुरु ज्ञान का सागर होता है बिन गुरु ज्ञान अधूरा है हम गुरु के बिना शिक्षा की कल्पना भी नहीं कर सकते हम जो भी प्रत्यक्ष प्रत्यक्ष रूप से पाते हैं उसमें किसी न किसी गुरु का ही हाथ होता है गुरु ज्ञान का पुंज होता है जिसके माध्यम से हमारा व्यक्तित्व प्रकाशित होता है इसीलिए…
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
