Author: प्रकाश कुमार यादव

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। गरियाबंद में 21 अगस्त को होने वाले दिव्यांगजन चिकित्सा परीक्षण एवं मेडिकल प्रमाण पत्र शिविर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने बताया कि जिला चिकित्सालय गरियाबंद में दिव्यांगजनों का चिकित्सा परीक्षण, मेडिकल प्रमाण पत्र तथा यूनिक आईडी बनाने हेतु 21 अगस्त को शिविर का आयोजन किया गया था। जिसे स्थगित किया गया है। शिविर की आगामी तिथि पृथक से निर्धारित कर सर्व संबंधितों को सूचित किया जाएगा।

Read More

समूहों द्वारा निर्मित राखियों से स्थानीय बाजार हो रहे गुलज़ार गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान द्वारा गठित स्व सहायता समूहों के माध्यम से जिले में बड़ी संख्या में राखी का निर्माण किया जा रहा है। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रीता यादव के मार्गदर्शन व निर्देशन में लगातार समूह की दीदियों को राखी निर्माण हेतु प्रेरित किया जा रहा है। रक्षाबंधन के पावन त्यौहार को जहाँ दीदियां धूमधाम से मानती है, वही दूसरी ओर इसमे राखी बना कर अपने आजीविका को भी सुदृढ़ कर करती है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले की गरियाबंद, छुरा, मैनपुर व फिंगेश्वर…

Read More

प्रदेश स्तरीय दल ने शिकायत पर बिलासपुर के मदिरा दुकानों में की कार्रवाई, 18 दुकानों में मिली खामियां मदिरा दुकानों में बायोमेट्रिक प्रणाली लागू बिलासपुर (गंगा प्रकाश)। आबकारी सचिव सह आयुक्त श्रीमती आर. संगीता के निर्देशन पर प्रदेशभर के मदिरा दुकानों की जांच के बाद निरंतर कार्रवाई की जा रही है। मदिरा दुकानों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों की उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली लागू की गई। इससे उनकी उपस्थिति दर्ज की जा रही है। निर्धारित समय से अधिक कार्य करने पर ओव्हरटाइम भुगतान किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में बिलासपुर जिले में राज्य स्तरीय टीम ने मदिरा दुकानों की…

Read More

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। अपने लिये एक नया घर बनाने से ईर्ष्या होने एवं मृतक द्वारा आये दिन शराब पीकर गाली गलौज एवं परेशान करने से आवेश में आकर गला घोंटकर अपने सगे भाई की हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिये फांसी के फंदे पर लटकाने के आरोपी को चौकी बया पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत वर्ष 02 सितम्बर को ग्राम देवपुर में मृतक…

Read More

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट बलौदाबाजार/भाटापारा (गंगा प्रकाश)। घर में घुसकर आलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण और नगदी रकम चोरी करने के आरोपी को थाना कसडोल पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये चौबीस घंटे के भीतर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत दिवस सोलह अगस्त को प्रार्थी रामकृष्ण निवासी ग्राम ठाकुरदिया द्वारा थाना कसडोल में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि पंद्रह और सोलह अगस्त की मध्यरात्रि कोई अज्ञात चोर घर के दरवाजा…

Read More

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट रायपुर(गंगा प्रकाश)। पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगदुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाभाग द्वारा संस्थापक पीठ परिषद , आदित्यवाहिनी – आनन्दवाहिनी के प्रांतीय कार्यालय श्रीसुदर्शन संस्थानम रावाभांठा में कल रविवार को शाम चार बजे प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों की अतिआवश्यक बैठक रखी गई है।‌इस बैठक में हरितालिका तीज त्यौहार पर आयोजित भव्य कार्यक्रम की रुपरेखा भी बनाई जायेगी। प्रांतीय कार्यालय ने धर्म संघ – पीठ परिषद् , आदित्यवाहिनी – आनन्दवाहिनी संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को इस आवश्यक बैठक में शामिल होने की अपील की है। इसकी जानकारी श्रीसुदर्शन संस्थानम , पुरी शंकराचार्य आश्रम /…

Read More

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। श्रीराधे नवल किशोरी महिला मानस समिति की महिलाओं ने सावन के जाते जाते अंतिम सप्ताह में प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए सावन उत्सव का आयोजन सिन्हा समाज भवन गरियाबंद में बड़े ही उत्साह एवं जोर शोर से किया। इस अवसर पर समिति की महिलाओं द्वारा प्रकृति की हरियाली को कायम रखने के लिए पूरी हरे साज श्रृंगार के माध्यम से लोगों को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। इस विषय पर समिति की श्रीमती मंजरी गुप्ता द्वारा बताया गया कि सावन उत्सव जहां प्रकृति को बढ़ावा देती है वहीं महिलाओं में सावन उत्सव मानकर ऊर्जा ,उत्साह ,एवं…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। शासकीय प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला बारूला में न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया.संस्कृत के सुभाषित वाक्यों में शुभस्य शीघ्रम की बात कही जाती है अर्थात शुभ कार्य में शीघ्रता की जानी चाहिए. एक ऐसे ही शुभ कार्य के पहल करते हुए शाला विकास समिति के अध्यक्ष जगन्नाथ गुप्ता द्वारा अपनी बहन प्रियंका गुप्ता के विवाह के उपलक्ष्य में शासकीय प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला बारूला में न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस अवसर पर न्योता भोज के तहत बच्चों को दाल, चावल, सब्जी के अलावा खीर, बड़ा,पूड़ी,जलेबी,पापड़ परोसा गया.भोजन करते समय बच्चों के चेहरे पर खुशियाँ झलक रही…

Read More

गरियाबंद/छुरा/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। आज श्रावण पूर्णिमा सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा।इस बार भद्रा का साया तो दोपहर 1.31 बजे तक रहेगा।इसके बाद दिनभर राखी बांधी जा सकेगी।रक्षाबंधन को लेकर शहर में राखी बाजार सजने लगा है। पंडित चुडामणी तिवारी ने बताया कि भद्रा का वास पाताल लोक में होने से यह अशुभ नहीं होता है, इस दिन से पंचक भी लग रहा है। 19 अगस्त को सुबह श्रवण नक्षत्र के बाद धनिष्ठा नक्षत्र लगने के कारण यह राज पंचक होगा और इसे अशुभ नहीं माना जाता है। भद्रा काल में उपाकर्म किया जा सकता है इस पर रोक…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। कलार समाज परीक्षेत्र फिंगेश्वर के महिला अध्यक्ष धनेश्वरी सिन्हा ने बताया कि अध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा सचिव राजकुमार सिन्हा कोषाध्यक्ष खोमन सिन्हा की सहमति से परिक्षेत्र फिंगेश्वर सिन्हा समाज महिला मंच के तत्वाधान में गायत्री मंदिर फिंगेश्वर में सावन उत्सव कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें अध्यक्ष सुश्री धनेश्वरी सिन्हा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के शुरुआत सिन्हा समाज के आराध्य देव भगवान सहस्त्रबाहु एवं माता बहादुर कलारिन,माता गायत्री की आराधना साथ भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग की पूजा रुद्राभिषेक टोपेश्वरी सिन्हा ने विधि विधान से कराई । सिन्हा समाज अध्यक्ष सुश्री धनेश्वरी सिन्हा ने इस मौके पर सभी महिलाओं का…

Read More