Author: प्रकाश कुमार यादव
सितेश सिरदार लखनपुर (गंगा प्रकाश)। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम चैनपुर में उल्टी दस्त से अर्जुन राम सारथी पिता मारवाड़ी 34 वर्ष की मौत से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है,लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं लगभग 15 दिनों से चैनपुर गांव में उल्टी दस्त का प्रकोप फैला हुआ है, स्वास्थ्य अमला के द्वारा मैदानी क्षेत्र में जाकर घर-घर इलाज व दवाई वितरण किया जा रहा है, अब तक 25 व्यक्तियों सोनूकुवर , मोतीलाल ,कालेश्वर, इंद्रमणि अनिरुद्ध , मोतीलाल , घनसाए को कैंप में इलाज व दवा दिया गया है,जो गंभीर मरीज है,उन्हें सामुदायिक…
रायपुर (गंगा प्रकाश)। छतीसगढ़ प्रदेश राइफ़ल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा एवं 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल स्पर्धा में रायपुर रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर जी वी मावलंकर प्रतियोगिता के लिए क्वालीफ़ाई कर लिया है वर्तमान में रक्षित निरीक्षक रायपुर नेशनल राइफ़ल एसोसिएशन द्वारा आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में शामिल होने गोवा भी जा रहे है उनकी इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बधाई और भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दी है l
रायपुर (गंगा प्रकाश)। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित वृंदावन हाल में मंगलवार दिनांक 20 अगस्त को दोपहर 2 से शाम 6:00 बजे तक रेडियो श्रोता दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन ओल्ड लिस्नर्स ग्रुप आफ छत्तीसगढ़ जोन द्वारा किया जा रहा है । यह जानकारी लिस्नर्स क्लब के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल देवांगन ने एक विज्ञप्ति में दिया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे जिला पंचायत रायपुर के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज, विशेष अतिथि में लखन लाल भौर्य पूर्व डायरेक्टर आकाशवाणी रायपुर, संदीप तिवारी संपादक भारत भास्कर, ओल्ड लिस्नर्स के मुख्य संरक्षक लक्ष्मी नारायण लाहोटी, शहडोल…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। आज एक दिवसीय दौरे में गरियाबंद पहुॅचे केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का भाजपा ने जिला मुख्यालय गरियाबंद के तिरंगा चौक में आतिशबाजी के साथ जोशीला स्वागत किया। सांसद और फिर केन्द्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद वे पहली बार गरियाबंद पहुॅचे थे। उनके आगमन को लेकर भाजपाईयों में खासा उत्साह देखने को मिला। बाजे गाजे और पुष्पमाला के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए एकजुट हुए थे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश साहू ने उनका आतिथ्य किया। केन्द्रीय मंत्री के साथ पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू भी साथ पहुॅचे थे। इस अवसर पर जिला महामंत्री अनिल…
गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। सावन के अंतिम रविवार को विश्व प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ महादेव शिवलिंग का महाजलाभिषेक किया जाएगा। क्रेन के माध्यम से 80 फिट ऊंचे शिवलिंग में दूध की धारा प्रवाहित की जाएगी। इसे लेकर आयोजक श्री महाकाल सेवा नवयुवक मंडल सुभाष चौक के तत्वाधान में भव्य तैयारी की जा रही है। समिति से संयोजक उत्तम कुमार सोनी ने बताया कि हिंदू धर्म में सावन का अलग ही महत्व है। सावन महादेव का प्रिय महीना जिसमें लोगों की अटूट आस्था है। बोल बम के जायकारे के साथ भक्त कांवड़ यात्रा निकलते है। भगवान शिव को प्रसन्न करने अनेक अनुष्ठान किए जाते…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर में विद्यालय के भैया बहनों द्वारा थाल सजाओ, राखी बनाओ, मेहंदी लगाओ एवं भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ विद्यालय परिवार में मनाया गया। उक्त कार्यक्रम के प्रभारी बालिका शिक्षा प्रमुख श्रीमती नकेश्वरी साहू, सुलोचना निर्मलकर के निर्देशन में विद्यालय के बहनों द्वारा विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें थाल सजाओ, राखी बनाओ मेहंदी लगाओ, कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें विद्यालय के बहनों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न किस्म की राखियां बनाई एवं बड़े ही सुंदर थालियॉ भी सजाई। छोटे-छोटे…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद पंचायत फिंगेश्वर के प्रांगण में जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहु ने ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे की सलामी ली और राष्ट्रीय पर्व में संबोधन करते हुए कहा की जो संघर्ष त्याग बलिदान कर सब कुछ निछावर करने वाले भारत माता के वीर सपूतों को याद कर नमन किये, व तिरंगे झंडे के महत्व को बताते हुए देश के युवाओं को प्रेरित कर सभी समाज को नई दिशा दशा दिखाने का प्रयास किया और आपसी भाईचारा व सामाजिक समरसता के भाव को प्रेरित करने पर जोर दिया। जनपद पंचायत फिंगेश्वर द्वारा अच्छी…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। किसी भी देश की प्रगति व उन्नति में शिक्षा की अहम भूमिका होती है। लेकिन वही भाग्य निर्माता नदारत मिले तो उन्नति अवरोधक है। जहाँ सरकार नई शिक्षा योजनाए ला रही है वही शिक्षक स्कूलों से नदारत पाए जा रहे हैं नगर पंचायत कोपरा के शासकीय नवीन पूर्व माध्यमिक शाला में यह नजारा देखने को मिला जहां जनपद पंचायत फिंगेश्वर के उपाध्यक्ष योगेश साहू शाला अवलोकन पर गए। वहां पदस्थ चार शिक्षक में एक शिक्षक जितेंद्र परिधि नदारत पाया गया। प्रधान पाठक से पूछने पर बताया शिक्षक जितेंद्र परिधि स्कूल आए और 11 बजे किसी निजी काम…
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आजादी की 78 वीं वर्षगांठ पर जनपद पंचायत फिंगेश्वर के उपाध्यक्ष योगेश साहू ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाये दी। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र जोशी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हेमंत साहू, जनपद सदस्य दीपक साहू, युवा नेता अलंकार सिन्हा सहित कार्यालय स्टॉफ एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।
गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फिंगेश्वर में 78 वॉ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती संतोषी श्रीवास्तव ने तिरंगा झंडा फहराया। समारोह में संस्था के प्राचार्य के. आर. निषाद, शाला प्रबंधन समिति की सदस्य शांति कोसरे, अदिति पहाड़िया, भावना श्रीवास, भुनेश्वरी साहू, उमा टाण्डेकर, शीला श्रीवास्तव, अंजली देवकर, प्रीति बंजारे, पद्मा यदु, मंजू मारकण्डे, सीमा राजपूत, ज्योति ठाकुर, अनिता शर्मा, संध्या हलदार सहित विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने तिरंगे झंडे को सलामी दी।
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
